Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास
    Featured

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7201101691784394143415d3c462454c2c4e3dbaf01527ec14dbfb179e570453e45213d656c77812aa3fc0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता है। बिहार के सहरसा से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई तारीफ कर रहा है। ये उन स्टूडेंट के लिए नई उम्मीद की तरह है जो सीमित साधनों के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    एक साधारण परिवार के तीन भाई-बहनों ने एक साथ NEET UG 2026 परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि सफलता महंगी कोचिंग या बड़े शहरों पर नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयास पर निर्भर करती है।

    आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण परिवार बच्चों को कोटा या दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए भेजने में सक्षम नहीं थे। इसके बावजूद तीनों ने अपने ही शहर में रहकर तैयारी की और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में सफलता हासिल कर ली। अब यह परिवार पूरे सहरसा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    एक ही परिवार के तीन बच्चों ने NEET में रचा इतिहास

    सहरसा के रहने वाले रजनीश कुमार, प्रहलाद कुमार और उनकी बहन साक्षी ने NEET UG 2026 में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि तीनों ने अपने होम टाउन में रहकर परीक्षा की तैयारी की और एक साथ NEET UG पास कर परिवार का नाम रोशन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीश और प्रहलाद ने CBSE बोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी की, जबकि साक्षी ने बिहार बोर्ड से स्कूलिंग की। अलग-अलग बोर्ड में पढ़ने के बावजूद तीनों का लक्ष्य एक ही था, डॉक्टर बनना।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    तीनों भाई-बहनों के पिता रोहित आनंद एक छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं। सीमित आय होने की वजह से बच्चों को कोटा या दिल्ली में कोचिंग के लिए भेजना संभव नहीं था। माता-पिता ने बच्चों से साफ कहा कि वे बाहर पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद तीनों ने सहरसा के एक स्थानीय कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और वहीं रहकर तैयारी शुरू की।

    माता-पिता बने सबसे बड़ी ताकत

    तीनों भाई-बहनों ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान जब भी दबाव बढ़ता था, माता-पिता उनका हौसला बढ़ाते थे और हमेशा मेहनत करते रहने की सलाह देते थे। परिवार का भरोसा और साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। तीनों के शिक्षक चंदन कुमार का कहना है कि यह सफलता उन छात्रों के लिए बड़ा मैसेज है, जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मानते हैं। उनके अनुसार, इस साल कोसी क्षेत्र के कई छात्रों ने NEET परीक्षा पास की है, लेकिन एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों का एक साथ इस परीक्षा में सफल होना एक उपलब्धि है।

    यह भी पढ़ें: अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    यह भी पढ़ें: इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    यह भी पढ़ें: पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची फरियादी महिला पर आया थानेदार का दिल, शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बन्ध, अब FIR के बाद SSP ने किया सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल ने कहा- लूट रही सरकार, अगले चुनाव में जनता देगी करारा जवाब
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ…

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.