Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 29 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 29 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 29 सितंबर रविवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से यह बता रहा है कि मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातक विशेष रूप से भाग्यशाली रहेंगे। इनको आज शनि के कुंभ राशि में होने से शश राजयोग का लाभ मिलेगा। जबकि चंद्रमा के मित्र राशि सिंह में होने का भी कई राशियों को फायदा मिलेगा, देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए शुभ फलदायी है। आपको आज व्यापार में खूब लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज कमाई आपकी अच्छी रहेगी। घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मदद मिल सकती है। आप आज घर की व्यवस्था और वाहन के रखरखाव पर धन खर्च कर सकते हैं।

    ​वृषभ राशि 

    आज के दिन वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपको आज मान सम्मान भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपमें आज भौतिक सुख साधनों के प्रति चाहत बढने वाली है जिससे आप आज कुछ अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। अपने लिए आज आप कोई गैजेट भी खरीद सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेग।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातक आज मानसिक उलझन में रहेगा। अपने बजट और खर्च को लेकर आज सोच विचार में रह सकते हैं। काम की व्यस्तता की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। मानसिक रूप से आज आपकी परेशानी बनी रह सकती है। आपको आज किसी संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा। कारोबार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

    ​कर्क राशि 

    आज कर्क राशि के जातको को कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपकी कोई चल आ रही परेशानी भी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी स्नेह सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेमी के लिए आज आप कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। पिता और पिता समान व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी आपको आज मिल सकता है।

    ​सिंह राशि

    आप आत्मविश्वास और साहस के साथ आज काम करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी। आप आज घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में है। प्रेमी के साथ आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलांएगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। आप आज किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लंबे समय से आपका रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आज आप शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के सितारे बता रहे है कि, आज आपको भाग्य कम प्रयास में ही अधिक लाभ प्रदान करेगा। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको आज कारोबार में लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। शाम के समय आज आप परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको आज कोई अधूरे काम निपटाने होंगे, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लेकिन वजनी सामान उठाने से बचें, स्वास्थ्य का नुकसान हो सकता है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। क्योंकि ईगो की वजह से आपका आज किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी से जिद नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब होगी और बात आपके मान सम्मान तक आ सकती है। आप आज दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। यात्रा भी आज आपको करनी होगी। विदेश से जिन लोगों का काम जुड़ा हुआ है आज उनको विशेष रूप से फायदा हो सकता है। अपने लिए ऑनलाइन आज शॉपिंग भी कर सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के जातक आज उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको आज आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। शाम के समय आज आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों से आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। जो लोग कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज पिता और पैतृक धन से भी फायदा मिलने वाला है। आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ और आनंददायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज आप इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं। आपको आज किसी पारिवारिक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन शनि कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए किसी काम का सुपरिणाम प्राप्त होगा। आप आज मित्रों और संबंधियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आज कुछ निर्णय ले सकते हैं। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने अथवा शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितार बता रहे हैं कि आपका दिन आज कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखे। आपको आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कारोबार में आज आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। अच्छी बात यह है कि आज आपके विरोधी भी आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और दान धर्म भी करेगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026

    Korba: यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क

    July 14, 2026

    बाँध के चौकीदार की हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,749 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,430 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,121 Views
    Don't Miss

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.