Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू….चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा की आग
    Featured

    स्कूल कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू….चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा की आग

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    उदयपुर/स्वराज टुडे: उदयपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोरकर  रख दिया है. 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों को आग के हवाले कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी (निजी और सरकारी) स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं.

    स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश में कहा गया है, ‘समस्त राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक और समस्त राजकीय/गैर राजकीय महाविद्यालयों में 17.08.2024 से अग्रिम आदेश तक अवकाश घोषित किया जाता है.’ आदेश में कहा गया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूल/कॉलेजों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

    GVHhiSZbwAAbU6m

    घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है. बताया गया है कि हमले में घायल हुए छात्र की हालत बेहद नाजुक है और उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.

    घटना के बाद से उदयपुर में तनाव है. किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है. शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

    यह भी पढ़ें :  प्रेरणा महिला समिति द्वारा पियाऊ का शुभारंभ

    इसके बाद समुदाय विशेष के छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला करके घायल कर दिया. घायल बच्चे की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हुए और हंगामा शुरू कर दिया. झगड़े की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है.

    बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जुटे हुए हैं और कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है.

    अश्विनी बाजार में भी कुछ गाड़ियों में आग लगाई गई है. उदयपुर के करीब आधा दर्जन इलाकों में उपद्रवियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है.

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: इस प्रजाति का बकरी पालन आपको बना देगा करोड़पति, जान लें व्यवसाय का ये तरीका

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी कहकर मुसलमानों को पीटने वाला दक्ष चौधरी आया बैकफुट पर, रोते हुए वीडियो जारी कर कहा -‘ मुसीबत में कोई हिन्दू साथ नहीं देगा’

    यह भी पढ़ें: शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, सड़क पर ठेले वालों और दुकानदारों का कब्जा, हर दिन गाड़ियों का लगता है जाम

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण – जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

    April 23, 2026

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026795 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026775 Views
    Don't Miss

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  करीब 23 साल पुराने एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में…

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.