Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए रची अपनी ही मौत की साजिश, मौत के मुंह से बाहर निकली सहेली ने कर दिया राजफाश, पढ़िए खौफनाक साजिश की पूरी दास्ताँ
    Featured

    बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए रची अपनी ही मौत की साजिश, मौत के मुंह से बाहर निकली सहेली ने कर दिया राजफाश, पढ़िए खौफनाक साजिश की पूरी दास्ताँ

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    विदिशा/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के विदिशा शहर में करीब दो महीने से क्राइम मिस्ट्री बने गुनगुन रजक प्रकरण की मुख्य आरोपित मुस्कान राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मुस्कान 55 दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद सोमवार को बीना में पकड़ी गई। पुलिस ने मुस्कान की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था।

    दो माह पहले रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में मिली थी गुनगुन रजक

    दो माह पहले 10 जून को कॉलेज की छात्रा गुनगुन रजक रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। उसे जब उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, तब वह बेहोश थी। प्रथम दृष्टया सभी को लगा कि वह ट्रेन से टकराकर घायल हो गई है। वहीं कुछ लोग इसे अटेम्प्ट टू सुसाइड केस मानकर चल रहे थे।

    खुद को मरा बताने सहेली को मारने का प्रयास

    इसके बाद जब पूछताछ शुरू हुई तब पता चला कि गुनगुन अपनी सहेली मुस्कान राजपूत के साथ गई थी और कुछ लोगों ने उसे पटरी पर जाते देखा था। धीरे – धीरे इस पूरे प्रकरण की परतें खुलती गई और जब गुनगुन को होश आया तो उसने बताया कि मुस्कान ने पटरी पर ले जाकर उसके सिर पर हमला कर उसे पटरी पर मरा हुआ समझकर छोड़ दिया था। इसी के बाद मुस्कान के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण कायम हुआ था।

    परिवार को पसंद नहीं था हरिओम

    पुलिस गिरफ्त में आई मुस्कान ने अपने बयान में कहा कि वह हरिओम सेन से प्रेम करती है लेकिन उसके परिवार वालों को हरिओम से बात करना भी पसंद नहीं था। एक बार वह हरिओम के साथ घर छोड़कर भाग भी गई थी लेकिन परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी, जिसके कारण उसे वापस घर आना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    मुस्कान के मुताबिक उसे हरिओम ने ही आइडिया दिया था कि किसी अपनी कद काठी की लड़की को देखकर उसकी हत्या कर उसका शव रेलवे पटरी पर फेंक देना। घर वाले उसे मरा समझेंगे और हम लोग शहर छोड़कर बाहर रहने लगेंगे।

    फोटो शूट के बहाने गुनगुन को पटरी पर ले गई थी मुस्कान

    मुस्कान ने पुलिस को बताया कि हरिओम की बातों में आकर वह अपनी सहेली गुनगुन को अपने कपड़े पहनाकर फोटो शूट करने के बहाने रेलवे पटरी पर ले गई और वहां उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। गुनगुन वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसने अपना बैग और उसमें खुद का सुसाइड नोट रख दिया ताकि परिवार के लोग गुनगुन को ही मुस्कान समझे। इसके बाद वह गुनगुन को पटरी पर छोड़कर भाग गई। मुस्कान ने बताया कि वह भागने के बाद पूरे समय हरिओम के संपर्क में रही। इसके अलावा उसने किसी से बात नहीं की।

    खेल स्टेडियम पर हुई थी मुस्कान और हरिओम की दोस्ती

    जानकारी के अनुसार मुस्कान और हरिओम दोनों ही एथलेटिक्स के खिलाड़ी है। वे नियमित खेल स्टेडियम जाते थे। यही पर दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ। जानकारी के अनुसार मुस्कान विदिशा में ही प्रेक्टिस कर रही थी और हरिओम भोपाल स्थित स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के क्लब में कोचिंग कर रहा था। हरिओम करीबी गांव पलोह का रहने वाला है। पुलिस अब उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है।

    मुस्कान को तलाशने में लग गए 55 दिन

    इस घटना के बाद से पुलिस का रवैया काफी सुस्त रहा। एक अकेली लड़की को तलाशने में पुलिस को 55 दिन लग गए, जबकि घटना के बाद गुनगुन के स्वजन और समाजजनों ने लिखित शिकायत में मुस्कान के साथ हरिओम के शामिल होने की आंशका जताई थी।

    यह भी पढ़ें :  संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार....सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक.....

    इसके बाद पुलिस ने भोपाल जाकर हरिओम से पूछताछ भी की थी, जिसमें उसने मुस्कान की आखरी लोकेशन भी बताई थी, इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई।

    सूत्रों के अनुसार मुस्कान को फरारी के दौरान पैसे हरीओम ही भेज रहा था। पुलिस ने जब ट्रांजेक्शन के आधार पर मुस्कान के लोकेशन को ट्रेस किया तब वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश प्रधानमंत्री निवास पर लूटपाट, हंसती हुई बैग उठा लाईं महिला, खुशी इतनी मानो जीत लिया वर्ल्ड कप, जानिए कितनी है बैग की कीमत

    यह भी पढ़ें: जिस जमीन पर अंबानी का महल एंटीलिया बना है वो जमीन वक्फ बोर्ड की है, कोर्ट कभी भी गिराने का दे सकता है फैसला: देखें विडियो

    यह भी पढ़ें: ‘इक दिन मर जाऊं ला..’ पर डांस कर रहा था शिक्षक, सच में आ गई मौत, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने…

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.