Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नाहिद, आसिफ, बकर… कॉलेज के वो 3 लड़के, जिन्‍होंने शेख हसीना का करवा दिया तख्तापलट
    Featured

    नाहिद, आसिफ, बकर… कॉलेज के वो 3 लड़के, जिन्‍होंने शेख हसीना का करवा दिया तख्तापलट

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नाहिद इस्लाम, आसिफ महमूद और अबू बकर… ढाका यूनिवर्सिटी के यही वो तीन छात्र हैं, जिन्‍होंने बांग्‍लादेश में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया क‍ि पीएम शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा.

    तीनों सामान्‍य घरों से आते हैं. इनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड भी नहीं है. कुछ छोटे-मोटे प्रदर्शनों का ह‍िस्‍सा रहे. लेकिन आरक्षण की एक आग ने इनके अंदर इतना गुस्‍सा भर दिया क‍ि ये सरकार से लड़ गए. रही सही कसर, सरकार ने पूरी कर दी. इनके ख‍िलाफ कार्रवाई की गई. इन्‍हें प्रताड़‍ित क‍िया गया, जिससे गुस्‍सा और बढ़ता चला गया.

    सादे कपड़ों में आकर घर से उठा ले गए और किया टॉर्चर

    n6252299181722910036148cb1afca95647d9c636663e450b1d615a99ae12ee43ecc0a193db068468747f8c

    बात इसी साल 19 जुलाई की है, जब मोहम्मद नाहिद इस्लाम को पुल‍िस उठाकर ले गई. आरोप लगाया क‍ि उनके साथ मारपीट की गई. नाहिद की बायीं जांघ, दोनों हाथों और कंधे पर चोट के निशान थे. नाह‍िद ने बताया क‍ि सादे कपड़ों में कुछ लोग आए थे और उसे एक दोस्‍त के घर से उठा ल‍िया. फ‍िर उसके साथ मारपीट की गई. जब उसकी आंखें खुली तो खुद को सड़क के क‍िनारे पड़ा पाया. उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. नाहिद की मां मोमताज बेगम और प‍िता बदरूल इस्लाम अपने बेटे का पता जानने के लिए पूरे दिन डिटेक्टिव ब्रांच के ऑफ‍िस के सामने इंतजार करते रहे. लेकिन उन्‍हें कुछ भी नहीं बताया गया.

    पुल‍िस पर प्रताड़ना का आरोप

    26 जुलाई को यह घटना फ‍िर हुई, जब नाहिद इस्लाम, आसिफ महमूद और अबू बकर को पुल‍िस की डिटेक्‍ट‍िव विंग ने एक अस्‍पताल से उठा ल‍िया. तब पुल‍िस ने बताया क‍ि तीनों को सुरक्षा कारणों से ह‍िरासत में ल‍िया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाहिद को लोहे की छड़ों से पीटा गया जबकि आसिफ को एक इंजेक्शन दिया गया जिससे वह कई दिनों तक बेहोश रहा. नाह‍िद ने कहा, मुझे लगता है क‍ि 24 घंटे तक मैं बेहोश रहा. दोनों ने दावा क‍िया क‍ि एजेंस‍ियों ने उन पर आंदोलन रोकने का दबाव डाला.

    यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    यही तीनों तय कर रहे सरकार

    शेख हसीना के सत्‍ता से बेदखल होने के बाद अब यही छात्र नई अंतर‍िम सरकार की रूपरेखा तय कर रहे हैं. छात्र आंदोलन के समन्वयक मोहम्मद नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगले 24 घंटों के अंदर अंतरिम सरकार की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी. नाहिद ने विद्रोह को उन शहीद छात्रों और आम जनता को समर्पित किया, जिसके कारण शेख हसीना की सरकार गिर गई. उन्‍होंने कहा, हम उन लोगों को राष्ट्रीय नायक घोषित करते हैं जो विद्रोह में मारे गए हैं.

    अभी कहाँ है शेख हसीना 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास में घुस कर काफी तोड़फोड़ की. उधर पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. वो मिलिट्री की स्पेशल हेलीकॉप्टर से भारत की शरण मे आ गयी हैं. वहीं सोशल मीडिया में शेख हसीना को लेकर ट्रोल किया जा रहा है कि इतनी बड़ी दुनिया है , उनके 57 इस्लामिक देश हैं लेकिन उनको भारत के ही शरण मे आना था. किसी ने कहा कि भारत किसी धर्मशाला से कम नही, दुनिया का कोई भी इंसान अपना अस्तित्व बचाने के लिए भारत की शरण मे आ सकता है.

    यह भी पढ़ें: ‘इक दिन मर जाऊं ला..’ पर डांस कर रहा था शिक्षक, सच में आ गई मौत, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख की लूट, बदमाशों ने जानलेवा हमला कर वारदात को दिया अंजाम

    यह भी पढ़ें: पापा, मम्मा कैसी हैं? बेटी का सवाल सुनते ही निशब्द हुए पिता, रूम के बाहर आकर फफक पड़े; मां की मौत से अनजान है अस्पताल में भर्ती बेटी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026924 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मौलाना ने गली में जा रही बुर्काधारी महिला को पीछे से दबोच…

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.