Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»पापा, मम्मा कैसी हैं? बेटी का सवाल सुनते ही निशब्द हुए पिता, रूम के बाहर आकर फफक पड़े; मां की मौत से अनजान है अस्पताल में भर्ती बेटी
    न्यूज़ अपडेट

    पापा, मम्मा कैसी हैं? बेटी का सवाल सुनते ही निशब्द हुए पिता, रूम के बाहर आकर फफक पड़े; मां की मौत से अनजान है अस्पताल में भर्ती बेटी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी. हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. भावुक कर देने वाली बात यह है कि अस्पताल में भर्ती बेटी को यह तक नहीं बताया गया कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है.

    अस्पताल में भर्ती बेटी ने होश में आते ही जब पिता से पूछा कि पापा, मम्मा कैसी हैं, कहां हैं? यह सुन बेबस पिता निशब्द हो गए और उनका गला रुंध गया. जैसे तैसे पिता अनूप मिश्रा ने खुद को संभाला और जवाब दिया कि मां ठीक हैं और दूसरे रूम में उनका इलाज चल रहा है.

    गंभीर चोटों से जूझती बेटी को झूठी दिलासा देकर कमरे से बाहर निकले अनूप फफक कर रो पड़े. बाहर खड़े रिश्तेदारों ने उनको संभाला. हादसे में 13 साल की मासूम मेधावी मिश्रा की पसलियां, पैर और कूल्हा फ्रैक्चर हुआ है. मेधावी की देखभाल में दादी, दादा, ताऊ लगे हुए हैं. उधर, मेधावी की मां भावना मिश्रा की हादसे में मौत के बाद घर पर रुदन क्रंदन मचा हुआ है.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, एचडीएफसी बैंक में सीनियर मैनेजर अनूप मिश्रा (45) केशव नगर बांके बिहारी इन्क्लेव में परिवार सहित रहते हैं. बीती 2 जुलाई को उनको पत्नी भावना मिश्रा (42) और बेटी मेधावी मिश्रा (13) स्कूटी से किसी कार के लिए निकली थीं. इसी बीच शहर के किदवई नगर में तेज रफ्तार में कार चला रहे एक किशोर ने स्कूटी सवार मां बेटी और टक्कर मार दी थी. हादसे में भावना मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मेधावी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.

    12वीं का छात्र कार से निकला था घूमने

    पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय कार चालक 12वीं क्लास का छात्र है. दुर्घटना के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने नाबालिग के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया. कोर्ट ने कार चालक नाबालिग को इटावा के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया और उसके पिता को जमानत दे दी गई.

    साउथ डीसीपी रवींद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और जांच से पता चला है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ कार में स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. कार में सवार 3 अन्य नाबालिग घटनास्थल से भाग गए.

    सैर सपाटे के लिए गंगा बैराज जा रहे थे स्कूल फ्रेंड

    पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्र अपने पिता की कार से स्कूल जाता था. हादसे के दिन भी वह स्कूल बंक करके अपने दोस्त और गर्लफ्रेंड को लेकर गंगा बैराज घूमने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में स्टंट करने लगा. कार में सवार नाबालिग की गर्लफ्रेंड समेत दूसरी लड़कियों ने अपनी स्कूल की ड्रेस बदलकर दूसरे कपड़े पहने. पुलिस को गाड़ी से लड़कियों के 2 जोड़ी कपड़े मिले हैं. हालांकि, हादसे के बाद लड़कियां तो मौके से भाग निकलीं, लेकिन भीड़ ने कार चला रहे नाबालिग और उसके साथियों को दबोच लिया था. भीड़ ने उनकी अच्छी खासी पिटाई भी की थी.

    पिता को मिली जमानत

    डीसीपी ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लेने की पुष्टि की. पिता ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसके बेटे ने उनकी जानकारी के बिना कार ड्राइव के लिए निकाली थी. हैरानी की बात यह है कि पिता इस बात से अनजान था कि बेटा एक स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मारकर आया है. दरअसल, नाबालिग का पिता ब्रेजा कार के मालिक की शिकायत पर पुलिस थाने बुलाया गया था. दरअसल, करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से दौड़ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक घर के बाहर खड़ी मारुति ब्रेजा कार को भी टक्कर मारी थी.

    सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार महिला भावना मिश्रा और उसकी बेटी मेधावी मिश्रा (13) दाईं ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थीं. तभी स्टंट मारते हुए तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी.

    यह भी पढ़ें: इन विभागों में तीस हजार पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    यह भी पढ़ें: ऐसा देश जहां बिना हाथ पैर के जन्म ले रहे बच्चे, तो हर घर में है एक कैंसर मरीज, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

    यह भी पढ़ें: आखिर कोचिंग संचालक ने क्यों जोड़ लिए हाथ, कहा- अब बंद कर दूंगा कोचिंग सेंटर, नहीं पढ़ाऊंगा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    *एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का…

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.