Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निजी वाहनों पर टोल टैक्स समाप्त किया जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    July 8, 2026

    पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची फरियादी महिला पर आया थानेदार का दिल, शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बन्ध, अब FIR के बाद SSP ने किया सस्पेंड

    July 8, 2026

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में रोजगार मेला 15 जुलाई को

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर कोचिंग संचालक ने क्यों जोड़ लिए हाथ, कहा- अब बंद कर दूंगा कोचिंग सेंटर, नहीं पढ़ाऊंगा
    Featured

    आखिर कोचिंग संचालक ने क्यों जोड़ लिए हाथ, कहा- अब बंद कर दूंगा कोचिंग सेंटर, नहीं पढ़ाऊंगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में नामी-गिरामी IAS कोचिंग सेंटर राव इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद छात्र राजेंद्र नगर में प्रशासन के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। साथ ही उन शिक्षकों से भी नाराज हैं जो यूपीएससी की दुनिया के सिलेब्रिटी टीचर हैं। छात्रों ने फेमस शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा पर भी सनसनीखेज कई आरोप लगाए थे। वहीं मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अवध ओझा ने छात्रों के प्रदर्शन, उसमें क्यों नहीं शामिल होने और उनके आरोप समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

    सबसे पहले बेसमेंट में तीन बच्चों की मौत होने पर अवध ओझा ने दुख जताया और बेसमेंट में क्लासेस चलाने को एक गंभीर समस्या बताया। अवध ओझा ने इस बात का खुलासा भी किया। एक बार बेसमेंट में दम घुटने से उनके दोस्त की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे बेसमेंट की क्लास मिल रही थी पूसा रोड पर चार लाख रुपये कम में। मालिक ने मुझसे कहा कि मैं आपको बेसमेंट 18 लाख रुपये में दे दूंगा। इसके बावजूद मैंने कहा कि बेसमेंट में जाना ही नहीं है। मैं जानता हूं कि बेसमेंट की क्या स्थिति है और आज नहीं तो कल आप देख लेना ये सारी बेसमेंट बंद हो जाएंगी।

    वहीं अवध ओझा ने कहा कि बेसमेंट एक कंसंट्रेशन कैंप की तरह है। आप अंदर चले गए तो आपकी भी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने बताया कि एक बार वह जब बेसमेंट में क्लासेस ले रहे थे तब भूकंप आ गया। बच्चे भागने लगे तो उन्होंने सुझाया कि भागने से कुछ नहीं होगा, धीरे-धीरे निकलिए। बेसमेंट मतलब आप ये मान कर चलो कि जो भी बेसमेंट में बैठा हुआ है उसकी जान तो दांव पर लगी हुई है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक, कानून सभी के लिए समान हो — वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    प्रोटेस्ट में क्यों नहीं गए ?

    छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होने पर अवध ओझा ने आगे कहा कि एक बार बिहार के एक लड़के ने मुझे मैसेज किया कि सर हम चाहते हैं कि आप हमसे मिलने के लिए आएं लेकिन आप एक ख्याल करिए कि यहां सिर्फ तैयारी के छात्र नहीं है यहां और भी छात्र हैं तो कृपया करके आप अपनी सिक्योरिटी का भी ख्याल रखें। अगर मान लीजिए वहां कुछ हो जाता तो बाद में लोग मुझे कहते कि मास्टर आप क्यों गए, आप खुद कूद गए आग में। आपको बच्चों से बात करनी चाहिए। मैंने कहा कि राजेंद्र नगर प्रोटेस्ट में जो लड़के हैं, उनको बुलाओ, उनसे हम बात करेंगे। ऐसे नहीं होता है कि भीड़ में गए कूद गए। भीड़ में अनसोशल एलीमेंट बैठे हुए हैं, अगर उन्होंने आग लगा दी, अराजकता फैला दी फिर तो इनका करियर खत्म हो जाएगा।

    प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के लीडर से बात करना चाहते हैं

    अवध ओझा ने आगे कहा कि हम इसपर चाहे कितना भी प्रोटेस्ट करें, मैं जानता हूं कि जो बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं, गुस्से में हैं,  जिसे भी गाली दे रहे हैं यह उनका हक है। वो गलत नहीं कर रहे हैं। वो एकदम गाली दे रहे हैं कि आप हमारे लिए क्यों नहीं लड़ रहे। लेकिन लड़ने का एक तरीका होता है। मैंने आज प्रोग्राम निकाला है। मैं इसी हफ्ते प्रदेश और केंद्र के लीडर से मिलूंगा और अपने प्रस्ताव को रखूंगा कि इसको ध्यान में रखा जाए कि भविष्य में ऐसी घटना होगी तो कोई ये नहीं कहेगा कि मैंने अवगत नहीं कराया था।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    छात्रों के मार्गदर्शन को लेकर अवध ओझा ने कहा कि जिस समस्या के लिए छात्र परेशान हैं, उस तरफ ये ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका ध्यान अवध ओझा और विकास दिव्यकीर्ति पर है। ओझा सर ये कहते हैं कि अगर तुम इतने समझदार और इतने ताकतवर बने होते तो यह स्थिति आती ही नहीं। मैं तो यह कहता हूं कि मानसिक शक्ति और शारिरिक शक्ति का विकास करना चाहिए। प्रोटेस्ट का अपना एक तरीका है। गांधी जी ने 2 साल आंदोलन चलाया उसमें ना कोई मारा गया और ना ही कोई पीटा गया, ना किसी पर पानी छिड़का गया, कुछ भी नहीं हुआ। उसकी तैयारी करनी पड़ती है। उतरकर कूदना नहीं होता है। जलियावाला बाग कब घटित हुआ 1919 में और नॉन कॉपरेशन मूवमेंट शुरू हुआ 1920 में, व्यवस्था करनी पड़ती है, स्वरूप बनाना पड़ता है।

    आप कहते हो कि टीचर नहीं आए हैं और जब टीचर आते हैं तो आप उनके साथ बदसलूकी कर रहे हो, बॉयकॉट कर रहे हो। तनु जैन प्रोटेस्ट में गईं उन्होंने ट्वीट किया। अरे भई टीचर कोई भी आया, आया तो आपके दर्द सुनने के लिए. आप उसको बोलो तो कि ये दर्द है। जो टीचर गए उनको स्वीकारना चाहिए, बोलना चाहिए. उनके साथ बदसलूकी का क्या मतलब है।

    कोचिंग सील होने को बताया अस्थायी

    जब अवध ओझा से पूछा गया कि आप लोगों ने पहले कभी शिकायत की है कि जो मालिक हैं वो बेसमेंट में क्यों क्लासेस चला रहे हैं। इसपर अवध ओझा ने कहा कि कोचिंग के पास एक ही जवाब होता है कि आप अपने लिए फिर ऐसी कोचिंग देखिए जहां बेसमेंट में क्लास ना हो। जितनी बड़ी बड़ी कोचिंग हैं, सबके पास बेसमेंट में क्लास हैं। सारी कोचिंग सील नहीं हुई हैं। जो छोटी-छोटी कोचिंग चला रहे हैं उनको बंद कर दिया है लेकिन बड़ी बड़ी कोचिंग खुली हैं। इसपर जब उनको बताया गया कि दृष्टि आईएएस और बड़ी कोचिंग को भी सील किया गया है तो अवध ओझा ने कहा कि जब 2023 में मुखर्जी नगर कोचिंग में आग लगी तो बच्चों का कोचिंग से कूदता हुआ वीडियो देखा गया था, उस समय कहा था कि मुखर्जी नगर सील हो गया है लेकिन कहां सील हुआ था मुखर्जी नगर। 61 बच्चे ऑफिशियल रिकॉर्ड पर घायल हुए थे फिर वहां सारी चीजें चल रही थीं।

    यह भी पढ़ें :  शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 1.44 लाख तक मिलेगी सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

    यह भी पढ़ें: अपहरण व फिरौती मामले के अभियुक्त को अदालत ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता धनेश सिंह ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: सिर्फ एक कमरे से शुरू कर सकते हैं यह सुपरहिट बिजनेस, 45 दिन बाद कमाई शुरू, जाने मशरूम की खेती करने का शानदार तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कुसमुंडा खदान में ठेका श्रमिक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत, सहकर्मियों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

    July 8, 2026

    पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    July 8, 2026

    जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी

    July 8, 2026

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,719 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,418 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,112 Views
    Don't Miss

    निजी वाहनों पर टोल टैक्स समाप्त किया जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने निजी वाहनों पर लगाए जा रहे टोल…

    पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची फरियादी महिला पर आया थानेदार का दिल, शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बन्ध, अब FIR के बाद SSP ने किया सस्पेंड

    July 8, 2026

    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में रोजगार मेला 15 जुलाई को

    July 8, 2026

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    July 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.