Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का 28 जुलाई दिन रविवार के दिन चंद्रमा का संचार अश्विनी नक्षत्र उपरांत भरणी नक्षत्र से होगा। इन दोनों नक्षत्रों पर चलते हुए चंद्रमा आज मंगल ग्रह की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्ध योग और सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव मिथुन, तुला, मकर समेत कई राशियों को मिलने वाला है। आइए जानते हें आपके सितारे आज क्या कहते हैं, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आज सामाजिक कार्य करने से आप जनता के प्रिय बनेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी आपको फायदा होगा। पिता के आशीर्वाद से आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। शाम के समय माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इसकी चिंता न करें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले रविवार के दिन घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता ना करें क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन पैसों के मामले में शुभ रहेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और नए बिजनस में निवेश की योजना भी बनाएंगे। आज आपको व्यवहार के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों को आज अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही कार्यों को सफल बना पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आप एक खुशमिजाज व्यक्ति रहेंगे, जिसे देखकर हर व्यक्ति खुद को आपसे जुड़ने के प्रयत्न करेगा। माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से अच्छा मुनाफा होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ जरूरी विचार विमर्श करेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों में आज दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी और धर्म कर्म के कार्यों पर कुछ धन खर्च भी करेंगे। आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। रविवार की छुट्टी की वजह से पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। बिजनस के लिए बनाई गईं नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से अगर आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आप किसी परेशान मित्र की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी। शाम का समय परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के परामर्श से व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को आज अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और कई प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी होगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को मित्रों का साथ मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अच्छी तरक्की होगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सिंगल लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की आशंका है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज आपको परिवार में चल रहे कलह को खत्म करना होगा, अन्यथा मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आज आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी ना लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा और आप सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले पाएंगे। मामा के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। किसी मित्र या सहकर्मी को बिना पूछे कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। माता-पिता की सलाह से अच्छा फायदा होगा और आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में बच्चों का शोर शराबा का माहौल रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों को आज अटका धन मिल सकता है और समझदारी में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह बिजनस में आपको बड़ा लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आस पड़ोस के लोगों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जीवनसाथी के साथ बच्चों की किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम को लेकर बातचीत कर सकते हैं और घर का कोई सदस्य रोजगार के लिए दूर जा सकता है। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या आप भी चबाते हैं नाखून ? इस वीडियो को देखने के बाद छोड़ देंगे ये आदत !

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: भूलकर भी ना करें इन 3 तरह के लोगों की मदद, वरना आपके लिए ही खड़ी हो जाएगी बहुत बड़ी मुश्किल

    यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार ‘ऐसी स्त्री के साथ भूलकर भी ना करें विवाह’… अन्यथा हो जाएगी जिंदगी बर्बाद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026742 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026618 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026511 Views
    Don't Miss

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत…

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.