Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति हुआ बेगाना तो पड़ोसी को माना अपना, लेकिन फिर भी नहीं मिला सुकून, अब पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
    Featured

    पति हुआ बेगाना तो पड़ोसी को माना अपना, लेकिन फिर भी नहीं मिला सुकून, अब पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चूरू जिले में पति की सताई हुई पत्नी ने जब पड़ोसी का हाथ थामा तो बवाल मच गया. पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी पड़ोसी के साथ लिव इन रिलेशन में चली गई. जब उसने अपने पति को तलाक का नोटिस थमाया तो उसने पत्नी और उसके प्रेमी को जान से मारने धमकी दी. पढ़ें पूरी कहानी

    चूरू/स्वराज टुडे: राजस्थान के चूरू जिला अंतर्गत राजगढ़ की 25 साल की महिला अपने पति का साथ छोड़ कर पड़ोसी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में आ गई. पति की अत्याचारों से तंग आई इस महिला के प्रति पड़ोसी युवक ने सहानुभूति दिखाई. उसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि उन्होंने अब लिव इन में रहने का फैसला कर लिया.

    महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उसे तलाक का नोटिस तक दे दिया है. लेकिन उसे खुद की और प्रेमी पड़ोसी की जान का खतरा सताने लगा है. इसके चलते उसने पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है.

    पति ने कर दिया था जीना मुहाल

    सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची अनिता खटीक ने बताया कि उसका पीहर लुहारू है. उसकी शादी नवंबर 2020 में हुई थी. उसके एक बेटा और बेटी है. शादी के 3 महीने बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका ससुर भी उसके साथ अभद्रता करता था. पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था. वह दहेज की भी मांग करता था. उसकी सास की मौत के बाद मारपीट का सिलसिला और बढ़ गया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

    पड़ोसी सचिन उसका और बच्चों का रखता है ख्याल

    मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होने की वजह से उसने अपने पति से अलग रहने का फैसला कर लिया. इस बीच करीब एक साल पहले उसकी जान पहचान पड़ोस में रहने वाले सचिन खटीक से हो गई. उसके साथ जब भी मारपीट होती थी तो सचिन उसकी हिमायत करता था. मानसिक तौर पर संबल प्रदान करता. उसके बच्चों के लिये बिस्किट आदि लेकर आता था. सचिन उसका और बच्चों का ख्याल रखने लगा. उसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातें शुरू हो गई.

    ससुराल के डर से भागे भागे फिरने को मजबूर 

    अप्रेल 2024 में वह सचिन के साथ घर से निकल गई और दोनों गुजरात के जामनगर पहुंच गए. वहां दोनों साथ साथ रहने लगे. लेकिन वहां रहने का उसके ससुराल वालों का पता लग गया. इस पर दोनों जयपुर आ गए. यहां भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी. अनिता ने बताया कि उसकी जेठानी ने आरोप लगाया है कि वह सोना और 50 हजार रुपए लेकर भागी है. जबकि सोने की ज्वेलरी और रुपये उन्हीं के पास है.

    पीहर पक्ष लोग दे रहे दोनों को गोली से उड़ा देने की धमकी 

    अनिता ने बताया कि पति के अलावा उसके पीहर पक्ष के लोग भी दोनों को गोली से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं. उसके पिता की मौत हो चुकी है. उनकी मौत की वजह भी पीहर पक्ष के लोग गृह क्लेश को बताते हैं. अनिता ने बताया कि सचिन उसके बच्चों को भी साथ रखने के लिये तैयार है. बस उन्हें सुरक्षा की जरुरत है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    शादी के बाद अपनी जिम्मेदारियों से ना भागें पति

    जब एक लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधती है तो वो अपने माता पिता और भाई बहन को छोड़कर और एक अनजान परिवार की सदस्य बनकर ससुराल में कदम रखती है । तब हर लड़की ये चाहती है कि जितना प्यार और सम्मान उसे उसके मायके में मिलता था वही उसे ससुराल में भी मिले। वहीं वो चाहती है कि उनका पति उनसे प्यार करे, उनकी दिल की बातें सुनें व समझे, उनकी भी इज्जत करें क्योंकि हर इंसान को अपनी इज्जत काफी प्यारी होती है। लेकिन हर लड़की खुशनसीब नहीं होती । अगर दांपत्य जीवन में क्लेश है तो इसके लिए पति या पत्नी में से एक या फिर दोनों ही इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं । अगर कोई लड़की  एक जिम्मेदार पत्नी और बहू की भूमिका निभाती है तो पति की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो शादी के बाद अपने मां बाप बीवी बच्चों का ध्यान रखे और घर ससुराल में तालमेल बैठा के चले। तभी दांपत्य जीवन भी सुख से गुजरेगा और परिवार में खुशी का माहौल होगा ।

    यह भी पढ़ें: मंदिर की छत पर संबंध बनाते नजर आए प्रेमी-प्रेमिका, सावन महीना शुरु होने से पहले ऐसा वीडियो देखकर भड़के लोग

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर रेड में बरामद हुआ इतना कैश… गिनते-गिनते थक गई ED!

    यह भी पढ़ें: शवयात्रा के साथ चलने वाले लोग क्यों बोलते हैं ‘राम नाम सत्य है’, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026

    राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 22, 2026

    New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    August 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,864 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,357 Views
    Don't Miss

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    August 22, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित इस…

    कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 22, 2026

    Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    August 22, 2026

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.