Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनटीपीसी कोरबा के पर्यावरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व सर्प दिवस, छात्रों एवं जन सामान्य को सर्प संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित
    Featured

    एनटीपीसी कोरबा के पर्यावरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया विश्व सर्प दिवस, छात्रों एवं जन सामान्य को सर्प संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा विशिष्ट जैव विविधता और किंग कोबरा जैसे दुर्लभ वन्य जीवों से भरपूर है। इन विलक्षण प्राणियों और खासकर सर्प-सरीसृपों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी हम सभी कोरबा वासियों की ही है। इस बात पर फोकस करते मंगलवार को छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई की टीम ने विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 NTPC कोरबा में एक व्याख्यान सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनटीपीसी कोरबा के पर्यावरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के पर्यावरण विभाग की संयुक्त पहल पर हुए इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और सेफ्टी विभाग के कर्मियों को जीव जगत से जुड़ी विशेष जानकारियां प्रदान की गई।

    IMG 20240716 WA0076

    मंगलवार 16 जुलाई को NTPC कोरबा और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विश्व सर्प दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में यह कार्यक्रम सुरक्षा, सतर्कता और जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए रखा गया था। सर्प दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में एनटीपीसी डीजीएम पी के नंदी (पर्यावरण) प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    IMG 20240716 WA0078

    विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा से सुविख्यात वन्य जीव संरक्षणवादी रवि नायडू, विज्ञान सभा की राज्य संयुक्त सचिव एवं कमला नेहरू कॉलेज में जंतु विज्ञान की सहायक प्राध्यापक निधि सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सर्प पर्यावरण के एक महत्वपूर्ण जीव हैं। विश्व सर्प दिवस के अवसर पर सर्पों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसी सन्दर्भ मे विज्ञान सभा द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    IMG 20240716 WA0079

    कोरबा क्षेत्र विशालकाय किंग कोबरा समेत विभिन्न जैव विविधताओं से सुसज्जित क्षेत्र है। ऐसे में कोरबा वासियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है, कि वे जैव संरक्षण और विशेषता सर्प संरक्षण के लिए अपना सहयोग प्रदान करें। एनटीपीसी डी जी एम पी के नंदी ने भी जन सामान्य, विद्यार्थियों एवं एनटीपीसी के FGD में कार्यरत कर्मियों को सर्प संरक्षण में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। रवि नायडू ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 वन्य जीवों और खासकर सांपों को पकड़ने, उन्हें मारने या उनसे खेलने के लिए क्या सजा का प्रावधान है, इस विषय पर सभी को जानकारी प्रदान की।

    IMG 20240716 WA0077

    निधि सिंह ने पर्यावरण में सर्पों का महत्व, खाद्य श्रृंखला में उनकी भूमिका, विषैले एवं विषहीन सर्प की पहचान, उनसे जुड़े भ्रांतियां एवं अंधविश्वास विषय पर सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की ओर से निधि सिंह ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्य एसके साहू एवं उनके टीचिंग स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनटीपीसी के पर्यावरण विभाग, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा का विशेष सहयोग रहा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान का गीत “पापा आप ग्रेट हो” बॉलीवुड लीजेंड फिल्म…

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.