Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल15 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल15 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 15 जुलाई सोमवार को चंद्रमा स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से संचार करते हुए शुक्र ग्रह की राशि तुला में गोचर करेंगे। साथ ही आज लाभ योग, सिद्ध योग और रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ग्रहों और योग के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला समेत कई राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छा फायदा मिलेगा। वहीं सिंह, कुंभ समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा और शुक्र की इस स्थिति के बीच मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा और दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलने से करियर में उन्नति होगी। अगर आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। शाम का समय आप बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो भविष्य में वे आपको अच्छा मुनाफा देंगी। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी। घर में विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आज चल सकती है और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन किसी पुराने निवेश अच्छा रिटर्न मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपको अपने कारोबार में तरक्की के लिए किसी बड़े के अनुभव की जरूरत पड़ेगी, जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले चल रहे हैं तो वो आज सुलझते नजर आ रहे हैं। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और सभी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। शाम को दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान - सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों की खुशियों में आज वृद्धि होगी और मानसिक शांति का अनुभव भी करेंगे। आप सामाजिक दायरा चारों ओर फैलाने में सफल रहेंगे, जिनसे निकट भविष्य में लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात करने पर आपका तनाव कम होगा। साथ ही विरोधियों की किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज बच्चे को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी ना रखें। संतान की रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है लेकिन अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यापारियों को आज मध्यम लाभ से काम चलाना पड़ेगा और अगर कोई योजना लागू करने वाले हैं तो आज के लिए टाल दें। परिवार में कुछ शुभ व मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पद, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपकी खुशियां और धन में अच्छी वृद्धि होगी। कारोबार व व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी और अच्छा मुनाफा कमाएंगे, जिनसे आपको संतुष्टि मिलेगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी तरक्की होगी और समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वाले सोमवार के दिन पैसों की कमी के कारण थोड़े चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में मग्न नजर आएंगे और नई नई को जानने की रुचि भी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है और वे आपकी मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ शुभ अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, किसी वाहन के खराब होने पर कुछ धन खर्च हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज परेशानियों और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज ना ही प्रॉफिट होगा ना ही लॉस लेकिन खर्चे आसानी से निकल आएंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है, जिसकी वजह रिश्तों में दरार आ सकती है। आज आप लव पार्टनर के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में बिताएंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों को सोमवार का दिन अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आप अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देंगे। नौकरी में व्यापार में वरिष्ठों से लाभ होगा और अपने अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। सायंकाल के समय माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपके बने बनाए कार्यों में अड़चन आ सकती है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ रिश्ते में कुछ परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज फिर सिर उठा सकता है, जो आपकी परेशानी बन सकता है। भाई-बहन की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए चिंतित नजर आएंगे। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों को सोमवार के दिन माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। रूठे हुए जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और बच्चों से संबंधित कार्यों पर ध्यान भी देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी पेशा और व्यापारी कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आप सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कुवारें लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से हो जाती है शादी, देखें अद्भुत मंदिर

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: चाणक्य के अनुसार देश के प्रधान को कैसा होना चाहिए ?

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या आप भी चबाते हैं नाखून ? इस वीडियो को देखने के बाद छोड़ देंगे ये आदत !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026723 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026613 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026502 Views
    Don't Miss

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के…

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.