Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाबा सूरजपाल के करीबी मधुकर ने पुलिस के समक्ष उगले कई बड़े राज, सामने आया सत्संग से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा
    Featured

    बाबा सूरजपाल के करीबी मधुकर ने पुलिस के समक्ष उगले कई बड़े राज, सामने आया सत्संग से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हाथरस/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को हो रहे सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. इस घटना की चर्चा हर कहीं हो रही है. तो वहीं पुलिस लगातार इस घटना को लेकर जांच कर रही है.
    इसी क्रम में पुलिस ने बाबा सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के करीबी व कार्यक्रम आयोजक मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूछताछ जारी है और कई राजनीतिक दलों से उसके गहरे रिश्ते भी सामने आए हैं.

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मधुकर के सम्बंध कई बडे़ नेताओं से हैं. पूछताछ में उसने बताया कि सत्संग आयोजन के लिए वह फंड इकट्ठा करने का काम करता था. यही नहीं सभी बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी भी उसके पास ही रहती थी. तो वहीं जिस समिति के तहत सत्संग का आयोजन होता था उसके सदस्य उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में बताए जा रहे हैं.

    10 साल पहले जुड़ा था बाबा से

    हादसे के मामले में गिरफ्तार मु्ख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर रहने वाला तो एटा का है लेकिन कई सालों से वह सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी में रह रहा था. बताया जा रहा है कि वह 10 साल पहले बाबा सूरजपाल से मिला था और फिर बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया था. इसी के बाद धीरे-धीरे बाबा का उस पर भरोसा बढ़ता गया. कहा जाता है कि बाबा किसी से भी फोन पर बात नहीं करता लेकिन मधुकर से बात होती है. तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि बाबा के जाने के बाद भगदड़ में हुई मौत की खबर भी उसी ने बाबा को दी थी. फिलहाल पुलिस ने इस सवाल के जवाब में कॉल डिटेल खंगालने की बात कही है और इसी के बाद सही बात सामने आने के लिए कहा है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    हाथरस एसपी ने दी ये जानकारी

    हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मधुकर से पूछताछ में सामने आया है कि कई राजनीतिक पार्टियां उसके संपर्क में थीं. फंड इकट्ठा करने के संबंध में गहराई से जांच की जा रही है. उन्होने ये भी बताया कि पूछताछ में ऐसा भी प्रतीत हुआ है कि राजनीतिक दल अपने राजनीतिक और निजी स्वार्थ के लिए इनसे जुड़े हैं. देवप्रकाश मधुकर के सभी बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है. इसके लिए संबंधित एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाएगा.

    प्रिय शिष्यों में होती है गिनती

    कहा जा रहा है कि बाबा सूरजपाल के प्रिय शिष्यो में मधुकर की गिनती होती है. कुछ ही समय में उसे मुख्य सेवादार का दर्जा भी दे दिया गया था. हाथरस में सत्संग कराने की जिम्मेदारी भी उसी को मिली थी और उसी ने एसडीएम सिंकदराराऊ से सत्संग की अनुमति ली थी और सत्संग को लेकर बड़ी पब्लिसिटी की व शहर भर में 50 से अधिक बाबा के होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगाए गए थे और बड़े पैमाने में सत्संग को लेकर चंदा इकठ्ठा किया गया था.

    कई सियासी दलों के लोग भी बाबा को देते हैं फंड

    पूछताछ में ये भी जानकारी सामने आई है कि कई सियासी दलों के लोग भी मधुकर के संपर्क में थे और फंडिंग करते थे. पुलिस को ये भी पता चला है कि इस सत्संग के लिए भी खूब फंडिंग हुई थी. तो वहीं सिंकदराराऊ में भी सत्संग की अनुमति के लिए कई पार्टियों के नेताओं ने अपने सिफारिशी पत्र भी आवेदन के साथ लगाए थे. इससे ये स्पष्ट हो रहा है कि एक बड़े वर्ग को साधने के लिए राजनीतिक दल बाबा से जुड़े और फंडिंग कर रहे थे. फिलहाल इसको लेकर भी जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है.

    यह भी पढ़ें :  Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    हाथरस सत्संग के लिए 70 लाख से अधिक हुआ था चंदा

    पुलिस को ये भी पता चला है कि इस सत्संग के लिए 70 लाख से अधिक चंदा इकठ्ठा हुआ था. हाथरस जिले के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के आयोजन के लिए पिछले एक महीने से तैयारी चल रही थी और चंदा इकठ्ठा किया जा रहा था. कोई ऑनलाइन तो कोई कैश पैसा बाबा को भेज रहा था. बताया जा रहा है कि चंदा इकठ्ठा करने के लिए 30 से अधिक लोग गांव में टीम बनाकर घूम रहे थे. चंदा देने वालों में 100 से 20 हजार तक देने वाले भी शामिल थे. कहा जा रहा है कि जब समिति के लोग चंदा इकठ्ठा कर लेते थे तो वो मधुकर को सौंप देते थे जिसे बाद में ट्रस्ट में जमा कर दिया जाता था. तो वहीं चर्चा ये भी है कि चंदा इकठ्ठा करने वाले भी इसमें से 30 फीसदी रकम अपने पास ही रख लिया करते थे. इस तरह से केवल 70 फीसदी पैसा ही ट्रस्ट में जमा होता था. इसकी कोई रसीद नहीं दी जाती थी बल्कि डायरी में केवल लिखा जाता था.

    अधिकारी और कर्मचारी भी जुड़े

    पूछताछ में सामने आया है कि देवप्रकाश मधुकर खुद एटा जिले में मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में तैनात है. खबर सामने आई है कि बाबा की समिति से कई सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी जुडे हैं. फिलहाल पुलिस ने अब समिति की भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस को जानकारी मिली है कि एक विभाग में तो बाकायदा बाबा का फोटो लगा हुआ था और जब हाथरस हादसा हुआ तो तस्वीर हटा दी गई है. इसके अलावा सेवानिवृत अधिकारी भी बाबा की समिति से जुड़े हैं और सत्संग का आयोजन कराते हैं. माना जा रहा है कि पुलिस के सामने ऐसे कुछ सेवानिवृत अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं जो बाबा की समिति से जुड़े हैं और कहा जा रहा है कि पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    यह भी पढ़ें: ग्राहक अपने कपड़े लेने गया था दर्जी की दुकान, दर्जी ने सीने में कैंची घोंपकर कर दी हत्या, वजह जानकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

    यह भी पढ़ें: धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए WHO ने पहली बार जारी की गाइडलाइन्स, इन तरीकों को बताया असरदार

    यह भी पढ़ें: रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो फायदे के जगह उठाने पड़ जायेंगे नुकसान!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,283 Views
    Don't Miss

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल इस समय एक ऐसे…

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.