Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ग्राहक अपने कपड़े लेने गया था दर्जी की दुकान, दर्जी ने सीने में कैंची घोंपकर कर दी हत्या, वजह जानकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
    Featured

    ग्राहक अपने कपड़े लेने गया था दर्जी की दुकान, दर्जी ने सीने में कैंची घोंपकर कर दी हत्या, वजह जानकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कैराना/स्वराज टुडे: कपड़े देरी से सिलने पर एक युवक की दर्जी से कहासुनी हो गई। इस बीच दर्जी ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। दोनों मौके से फरार हो गए।

    शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।

    कपड़े लेने दर्जी की दुकान पर गया था शाहिद

    कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छड़ियान निवासी 38 वर्षीय शाहिद उर्फ कालू ने एक जुलाई को मोहल्ले में ही स्थित नाज टेलर्स नाम से इमरान व हारुण की दर्जी की दुकान पर पेंट-शर्ट सिलवाने के लिए दिए थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शाहिद मोहल्ले के ही दो युवकों के साथ में कपड़े लेने के लिए नाज टेलर्स की दुकान पर पहुंचा। तब तक कपड़े नहीं सिले थे।

    वक्त पर कपड़े नहीं सिलने पर हुआ विवाद

    इस बात को लेकर दर्जी इमरान और शाहिद के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद इमरान और हारूण ने युवक के सीने में कैंची घोंप दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल होकर गिर गया और आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित के साथ गए राशिद और नाजिम ने शाेर-शराबा किया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी श्याम सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की सूचना पर मृतक पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और एएसपी संतोष कुमार सिंह के मिलकर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

    यह भी पढ़ें :  अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाद के चलते दर्जी ने युवक की हत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए WHO ने पहली बार जारी की गाइडलाइन्स, इन तरीकों को बताया असरदार

    यह भी पढ़ें: पहली नजर में प्यार, 8 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, फिर शादी के दो महीने बाद ही शहीद हो गए कैप्टन अंशुमान सिंह, आप भी सुनें कैप्टन की पत्नी से भावुक कर देने वाली लव स्टोरी

    यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही 11 महिलाएं हुई बेवफा ! घर परिवार छोड़ प्रेमियों संग फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    May 7, 2026

    भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    May 7, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026955 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026857 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा…

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.