Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IND vs ENG: भारत की ऐतिहासिक जीत में ये रहा मैच का टर्निंग पॉइंट, जिसने पलट दिया पूरा मैच
    Featured

    IND vs ENG: भारत की ऐतिहासिक जीत में ये रहा मैच का टर्निंग पॉइंट, जिसने पलट दिया पूरा मैच

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    IND Vs ENG Semi Final Turning Point : टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कमाल का खेल दिखाकर इंग्लैंड को 68 रनों से पटखनी दे दी. भारत जीत में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है.

    बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 171 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 103 रन ही बना सकी. भारत की इस शानदार जीत में अक्षर पटेल की गेंदबाजी शानदार रही. अक्षऱ पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में ये रहा मैच का टर्निंग पॉइंट.

    n619703355171953909477249eb4e4926127d4d8848ad071975a9981363c3ba135e3e85c9307ce60edad513

    रोहित शर्मा

    इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और कप्तानी रही. रोहित ने मैच में 57 रनों की पारी खेली जिसने भारत के लिए 171 रनों की नींव रखी, शुरुआत से ही रोहित ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाने में सफल रहे. रोहित ने 39 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली. यह एक ऐसी पारी थे जिसने भारतीय खिलाड़ियों के अंदर जान फूंकने का काम किया था. दरअसल, विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी हिट मैन ने बिना दबाव के बल्लेबाजी की और इंग्लैंड की रणनीतियों को विफल कर दिया.

    सूर्या की बल्लेबाजी

    एक बार फिर सूर्यकुमार यादव भारत के लिए एक्स फैक्टर बनकर उभरे, बल्लेबाजी के लिए विषम परिस्थिति में सूर्या ने 36 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. सूर्या की बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम 171 रन का स्कोर खड़ा कर पाने में सफल रही. सूर्या ने जिस फ्री माइंड सेट के साथ बल्लेबाजी की, यह भी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

    यह भी पढ़ें :  पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    रोहित शर्मा की कप्तानी

    एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी ने फैन्स का दिल जीत लिया. रोहित ने इंग्लैंड की पारी के दौरान अपने मास्टर स्ट्रोक से इंग्लैंड खेमे में खलबली मचा दी. दरअसल, जब इंग्लैंड की पारी शुरू हुई और क्रीज पर बटलर के साथ फिल साल्ट थे, जब पॉवर प्ले के दौरान रोहित ने अक्षर पटेल को गेंद थमाई. अक्षर ने अपने कप्तान के विश्वा को जाया नहीं होने दिया और पहले ही ओवर में जोस बटलर को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. रोहित की इस रणनीति की भी भऱपूर तारीफ हो रही है.

    अक्षऱ पटेल की गेंदबाजी

    ‘बापू’ के आगे अंग्रेंजों का बुरा हाल देखने को मिला. अक्षर पटेल ने मैच में गजब की गेंदबाजी की, अंग्रेज बल्लेबाज अक्षर पटेल के सामने पूरी तह से घुटने टेकने पर मजबूर हो गए. अक्षऱ ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसने मैच को बदलने का काम किया. अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

    जसप्रीत बुमराह

    बुमराह ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें विश्व क्रिकेट का सबसे तगड़ा गेंदबाज माना जाता है, बुमराह ने फिल साल्ट को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई थी. पूरे टूर्नामेंट में धुआंधार बल्लेबाजी कर विश्व क्रिकेट को हैरान करने वाले साल्ट को बुमराह ने सस्ते में आउट कर भारत के लिए जीत की नींव रखी, साल्ट केवल 5 रन ही बना सके, बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए.

    इसके अलावा मैच में हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी के जरिए कोई विकेट तो नहीं लिया लेकिन बल्लेबाजी के दौरान 13 गेंद पर 23 रन की कैमियो पारी खेली जिसने भी मैच में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा कुलदीप ने मैच में 3 विकेट लिए. इन खिलाड़ियों के दमदार परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल हो गई है. 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर की डॉ पूजा ने नहीं की थी सुसाइड, हुई थी गला घोंटकर कर हत्या ! इस वजह से बदल गयी पुलिस की थ्योरी…

    यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोरबा पुलिस की ऑनलाइन स‌ट्टा पर बड़ी कार्यवाही, 5 सटोरिये गिरफ्तार, जब्त सामग्री देख हैरान रह गयी पुलिस

    यह भी पढ़ें: शहर के मशहूर मॉल के वॉशरूम में लड़कियां कर रही थी ड्रग्स का सेवन, देखें वायरल वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB…

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.