Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घर जाकर पानी मांग रहे थे आतंकी..मिली मौत, सुरिंदर ने कर दिया सतर्क वरना कठुआ में मच जाता कत्लेआम
    Featured

    घर जाकर पानी मांग रहे थे आतंकी..मिली मौत, सुरिंदर ने कर दिया सतर्क वरना कठुआ में मच जाता कत्लेआम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू कश्मीर
    कठुआ/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है. ये दोनों आतंकी पाकिस्तान से सीमा पार करके सांबा सेक्टर के रास्ते पैदल ही कठुआ पहुंचे थे.

    इस दौरान उन्हें प्यास लगी तो वे सैदा सुखल गांव के पास थोड़ी देर रुक गए और घर-घर जाकर पानी मांगा. हालांकि इस गांव से गुजर रहे सुरिंदर दो अंजान लोगों को देखकर चौकन्ना हो गए और उन्होंने सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया.

    सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

    पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से पास स्थित इस गांव के लोगों की वजह से ही कठुआ में एक बड़ी घटना टल गयी और पुलिस को वक्त रहते आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिल गई. सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकी को तो मंगलवार शाम को मार गिराया. वहीं उसके साथ आए दूसरे आतंकी को करीब 17 घंटे तक चले अभियान के बाद बुधवार दोपहर ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और साथ ही एक नागरिक भी घायल हो गया.

    सुरिंदर की सतर्कता से बच गयी अनेक लोगों की जान

    गांव से गुजर रहे सुरिंदर की आतंकियों पर पड़ी नजर
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त सुरिंदर नामक शख्स इसी गांव से गुजर रहा था और उसने ही तुरंत सुरक्षाबलों को आतंकियों की खबर दी थी. सुरिंदर ने कहा, ‘मैंने गांव में आतंकवादियों के होने की सूचना फैला दी, जिस कारण एक बड़ी घटना टल गई. कई बच्चे खेल रहे थे और लोग बाहर घूम रहे थे. वे (आतंकवादी) आसानी से 15 से 20 लोगों को मार सकते थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे. लोग शाम को सत्संग के लिए जा रहे थे. यह भयानक हो सकता था.’

    यह भी पढ़ें :  विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    सुरिंदर अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी उनका सामना हथियारबंद आतंकियों से हुआ था. आतंकियों ने सुरंदिर से पानी मांगा, जिसके बाद उसे उनके व्यवहार पर शक हुआ. इसके बाद उसने गांववालों को अलर्ट कर दिया.

    बच्चे ने सुरिंदर को आतंकियों के बारे बताया
    सुरिंदर ने कहा, ‘शाम के करीब साढ़े सात या पौने आठ बजे थे. मैं अपनी बाइक पर था कि तभी एक बच्चे ने मुझे गांव में दो हथियारबंद युवकों के बारे में बताया. मैंने उन्हें काले कपड़े पहने और एके राइफलों के साथ देखा. वे मुझे अपने पास बुला रहे थे. मुझे संदेह हुआ कि वे आतंकवादी हैं और मैंने गांव वालों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद वे तुरंत अपने-अपने घर भाग गए. दुकानें बंद हो गईं और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई.’

    उन्होंने कहा, ‘मेरे अलर्ट करने के कुछ ही पलों बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कई गोलियां चलाईं, जिससे एक स्थानीय व्यक्ति के कंधे में चोट लग गई और उसके बाद एक धमाका हुआ.’

    कठुआ में मच जाता कत्लेआम

    सुरिंदर ने तुरंत जिला विकास समिति के एक सदस्य को सूचित किया, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस तुरंत पहुंची और एक आतंकवादी को मार गिराया गया जबकि दूसरा भाग निकला. उन्होंने कहा, “समय पर सूचना देने के लिए भगवान का शुक्र है.’ सुरिंदर ने कहा, ‘अगर आतंकवादी दिन में आते तो हालत और भी खराब हो सकती थी, क्योंकि सुबह के वक्त भीड़भाड़ होती है. देर रात 3 बजे फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया.’

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    इस आतंकी हमले से गांव में दहशत

    इस आतंकी हमले से गांव वालों में डर का माहौल है. उनका मानना ​​है कि आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सुरक्षा बाड़ को पार कर सुरंग के जरिये घुसपैठ की होगी. गांव में रहने वाले त्रिलोक चंद ने कहा, ‘अब घुसपैठ का डर है. इस इलाके में लंबे समय से ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं. यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है. सरकार को पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.’

    यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी को धमकी, कोर्ट परिसर में PAK जिंदाबाद के लगाए नारे, आक्रोशित वकीलों ने जमकर कर दी धुनाई

    यह भी पढ़ें: महिला के शव के टुकड़े दो अलग-अलग ट्रेनों में मिले, मृतका की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: कुवैत की एक इमारत में आग लगी, 41 की मौत, मरने वालों में भारतीय भी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,934 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा के उच्च न्यायालय, बिलासपुर में…

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.