चाहकर भी बुलेट सवार का चालान नहीं काट पाया पुलिस अधिकारी, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

- Advertisement -

सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना होता है। नियमों का पालन ना करने पर जुर्माने का प्रावधान है। मगर कभी सुना है कि कोई शख्स नियमों का पालन भी ना करे और ट्रैफिक पुलिस अफसर चाहकर भी उसका चालान ना काट पाए।

यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स बिना हेलमेट बुलेट सड़क पर दौड़ा रहा है। पुलिस अफसर ने उसे देख भी लिया और चालान काटने के लिए उसे रुकने का इशारा करता है। शख्स रुकता भी है मगर पुलिस अफसर फिर उसका चालान नहीं काट पाया।

अफसर नहीं काट पाया चालान

ट्रैफिक पुलिस अफसर और बुलेट सवार शख्स से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें देखेंगे कि पुलिस अफसर सड़क किनारे खड़ा है। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर उसकी पैनी निगाह है। तभी एकाएक नजर एक बुलेट सवार पर पड़ती है। शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है। ये देख पुलिसकर्मी ने उसे तुरंत रुकने का इशारा दिया और शख्स रुक भी गया। मगर देखकर चौंक जाएंगे कि पुलिस अफसर फिर भी उसका चालान नहीं काट पाया। दरअसल उसने जब बुलेट को ध्यान से देखा तो पता चला उसमें इंजन नहीं है। शख्स उसे साइकिल की तरह चलाता हुआ नजर आता है।

देखिए वीडियो

बुलेट को साइकिल बनाने वाले शख्स का ये वीडियो सोशल में खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @MojClips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो की सत्यता की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, अनेक जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, आज NDA की बैठक, 7 जून को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

यह भी पढ़ें: भाजपा को सत्ता से बाहर करने इंडिया गठबंधन ने बनाई रणनीति, नीतीश कुमार को दे सकते हैं ये बड़ा ऑफर

यह भी पढ़ें: BECIL में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -