Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिलाओं में दिख रहे ये 7 लक्षण हो सकते हैं बांझपन का कारण
    Featured

    महिलाओं में दिख रहे ये 7 लक्षण हो सकते हैं बांझपन का कारण

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बांझपन महिलाओं में एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. ऐसे में प्रजनन क्षमता की कमी होने के कारण कपल्स को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में क्षति, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी समस्याएं आदि. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर लक्षणों का पता लगाकर इसका समय पर इलाज कर किया जाए तो बांझपन को ठीक किया जा सकता है. आइए डॉक्टर के अनुसार जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो बांझपन का संकेत दे सकते हैं.

    ● एंडोमेट्रियोसिस- कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सामान्य से कम दर्द होता है या बिल्कुल नहीं होता, जबकि बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा, उनके पीरियड्स की अवधि काफी दिनों तक चलती है. एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी समस्या है जिसमें यूटेरस के अंदर पाया जाने वाला एक ऊतक (टिश्यू) बढ़कर गर्भाशय के बाहर फैलने लगता है. यह ऊतक अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब या यूटेरस के बाहरी हिस्सों में और दूसरे हिस्सों में फैल सकता है. एंडोमेट्रियोसिस होने पर पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो सकता है.

    एंडोमेट्रियोसिस के कुछ अन्य लक्षणों में अनियमित पीरियड्स और स्पॉटिंग, क्रोनिक पैल्विक दर्द (न केवल मासिक धर्म के दौरान), मल त्याग करने में दर्द, सेक्स के दौरान दर्द, पीठ दर्द, थकान, मतली आदि शामिल हैं.

    ● मासिक धर्म चक्र में अनियमितता- एक अनियमित चक्र, जिसमें मिस्ड पीरियड्स शामिल हैं, बांझपन का कारण बन सकता है. अनियमित पीरियड्स की वजह से ओव्यूलेशन नियमित तौर पर नहीं हो पाता है. पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस), मोटापा, कम वजन और थायराइड की समस्याओं सहित कई फेक्टर्स के कारण ओव्यूलेशन की अनियमितताएं हो सकती हैं.

    यह भी पढ़ें :  हिंदू समझकर जिस लड़के के साथ होटल गई लड़की, सम्बन्ध बनाने के बाद निकला आसिफ कसाई....बोला- मैं मुस्लिम हूँ, जो करना है कर लो

    ● हार्मोनल समस्याएं- हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. इनमें मुंहासे, हाथ पैरों का ठंडा पड़ना, सेक्स ड्राइव में कमी, यौन इच्छा में कमी, निप्पल डिस्चार्ज, चेहरे पर बालों का बढ़ना, सिर के बालों का पतला होना, वजन का बढ़ना आदि शामिल हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें.

    ● सेक्स के दौरान दर्द- डिस्पेर्यूनिया, या सेक्स के दौरान दर्द, एक ऐसी समस्या है जो महिला की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है. इंफेक्शन, एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड ऐसी समस्याएं हैं जिनमें सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है.

    ● मासिक धर्म के दौरान रक्त- मासिक धर्म की शुरुआत में आमतौर पर रक्त चमकदार लाल रंग का होता है और अगले कुछ दिनों में गहरा हो सकता है. अगर आपके मासिक धर्म का रक्त सामान्य से हल्का है या मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में बहुत गहरा है, तो ये बांझपन का संकेत हो सकता है.

    ● मोटापा- मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में गर्भधारण की संभावना कम होती है और दूसरों की तुलना में प्रेग्नेंसी के दौरान समस्या होने की संभावना भी ज्यादा होती है.

    ● अन्य समस्याएं- पीसीओएस, समय से पहले मेनोपॉज, कैंसर, कैंसर के उपचार, ओवरीज या फैलोपियन ट्यूब को क्षति, एंडोमेट्रियोसिस आदि समस्याएं बांझपन का कारण हो सकती हैं.

    हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी, एंडोमेट्रियल बायोप्सी, लैप्रोस्कोपी, हार्मोन चेकअप जैसे टेस्ट से बांझपन के कारण का पता लगाया जा सकता है. इसके बाद उपयुक्त उपचार विकल्पों को चुना जा सकता है. इसमें फैलोपियन ट्यूब या ओवेरियन सिस्ट में ब्लॉकेज की वजह से सर्जरी, IVF (इनविट्रो फर्टिलाइजेशन), इंट्रायूटेरियन इनसेमिनेशन, ICSI (इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन), एग डोनेशन, GIFT (गेमेट इंट्राफैलोपियन ट्यूब ट्रांसफर) और ZIFT (जाइगोट इंट्राफैलोपियन ट्रांसफर) शामिल हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक हेल्दी लाइफस्टाइल बांझपन की समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है. सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करना, शराब और धूम्रपान से बचना, शरीर के वजन को बनाए रखना और तनाव को कम करने से काफी हद तक मदद मिल सकती है.

    यह भी पढ़ें: हेल्थ स्पेशल: इज़ी चेक ब्रैस्ट स्तन-कैंसर को जल्द पहचानने की दिशा में अपोलो कैंसर सेंटर ने लगाई एक बड़ी तकनीकी छलांग

    यह भी पढ़ें: संजीवनी बूटी से कम नहीं है अर्जुन की छाल, खुल जाती है दिल की सभी बंद नसें

    यह भी पढ़ें: पीएम स्वनिधि योजना: सिर्फ आधार कार्ड से मिल जाएगा 50 हजार का लोन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,804 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया को उन…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.