Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10वीं की टॉपर बिटियाः पिता टेलर, बेटी ने छत्तीसगढ़ में नाम कर लिया, सिमरन सिब्बा की कहानी पढ़िए
    Featured

    10वीं की टॉपर बिटियाः पिता टेलर, बेटी ने छत्तीसगढ़ में नाम कर लिया, सिमरन सिब्बा की कहानी पढ़िए

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2024Updated:May 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे:: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 10वीं की स्टूडेंट सिमरन सब्बा ने 99.5 प्रतिशत लाकर राज्य में टॉप किया है.
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी नतीजे में 10वीं की टॉपर बनी सिमरन सबा ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का प्रमुख योगदान है.

    पहले एक नजर 10वीं के टॉपर्स पर

    IMG 20240509 162038
    Oplus_131072

    कब आया है रिजल्ट?

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 मई को दोपहर 12:30 बजे बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए गए हैं. इस दौरान 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथा घोषित किया गया. 10वीं के परिणाम में जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.5 प्रतिशत लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.

    जानिए सिमरन का सक्सेस सीक्रेट

    IMG 20240509 WA0020

    अपनी सक्सेस के बारे में बात करते हुए सिमरन ने बताया कि रोजाना नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है. उनके पिता टेलर और माता गृहणी हैं. सिमरन कहती हैं कि परिवारजनों सहित शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से ये सफलता मिली है.

    सिमरन के अनुसार वह रोजाना लगभग 7 घंटे की नियमित पढ़ाई कर रही थीं. इस दौरान शिक्षकों के द्वारा उचित मार्गदर्शन भी दिया जाता था. परिवारजनों ने भी पढ़ाई में भी पूर्ण सहयोग किया है. इसके साथ ही सभी ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाने का काम करते हुवे मनोबल बढ़ाया है.

    सपना हुआ साकार

    सिमरन ने बताया कि उसका सपना था कि वह राज्य स्तर पर टॉप करें, आज वह सपना पूरा हो गया है. आगे चलकर वह यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करना चाहती हैं. उनका सपना है कि वह आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनें. इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी. कक्षा 11वीं और 12वीं में वह गणित के विषय के साथ यहीं रह कर पढ़ाई करेंगी. उसके बाद आगे उच्च शिक्षा के लिए वह बाहर जाकर पढ़ाई करेंगी.

    यह भी पढ़ें :  Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    सिमरन की माता सबिहा नाज ने कहा कि उन्हें खुशी है उनकी बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है वह काफी खुशी और उत्साह भरा है. परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है. सिमरन के पिता मोहम्मद शाहिद अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की और कक्षा 10वीं में टॉप किया है. सिमरन शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं. डीपीएस स्कूल जशपुर में कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई की है.
    उसके बाद कक्षा 10वीं की पढ़ाई सिमरन ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर में की है. सिमरन ने आज अपने परिवार के साथ साथ समूचे जशपुर जिले का नाम रोशन किया है, जिसकी उन्हें खुशी है.

    यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर के एक हॉस्टल के रूम में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवती, युवती कोरबा की रहने वाली

    यह भी पढ़ें: मोबाइल पर लड़कों से अक्सर बातें करती थी नाबालिग बहन, भाई ने टोका तो बहन ने जघन्य वारदात को दे दिया अंजाम, पढ़िए दिल दहला देने वाली ख़बर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026

    Bilaspur: 7 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    May 4, 2026

    पत्रकार पर जानलेवा हमला: आदतन गुंडा मजहर खान और साथियों पर गंभीर आरोप

    May 4, 2026

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026945 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026852 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026813 Views
    Don't Miss

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल, आसाम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय…

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026

    Bilaspur: 7 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.