Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राहुल गांधी के रायबरेली ‘शिफ्ट’ होने से वायनाड में तूफान तो आना ही था- एनी राजा
    Featured

    राहुल गांधी के रायबरेली ‘शिफ्ट’ होने से वायनाड में तूफान तो आना ही था- एनी राजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय राजनीति में दो सीटों से चुनाव लड़ने का चलन कोई नया नहीं है. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्‍ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और नरेंद्र मोदी भी दो सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं.

    पिछली बार 2019 के चुनाव में राहुल गांधी भी दो सीट से चुनाव लड़े थे. लेकिन, इ8स बार उनका दो सीट से चुनाव लड़ना विवादों में पड़ गया है. केरल में उनके राजन‍ीतिक विरोधियों ने शुरू से उनके दो सीट पर चुनाव लड़ने को मुद्दा बनाया. लेकिन, अब जबकि रायबरेली से उनका नाम फाइनल हो गया है तो उनके खिलाफ बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है.

    कल तक यही चर्चा थी कि राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे या रायबरेली से? या वे यूपी से लड़ेंगे भी या नहीं? सारे कयासों में यह ख्‍याल से ही निकल गया कि एक हफ्ता पहले ही वो वायनाड से अपनी किस्‍मत आजमा कर लौटे हैं. और अगर वो यूपी में गांधी परिवार की परंपरागत सीटों से चुनाव लड़ते हैं तो वायनाड वाले क्‍या सोचेंगे?

    अब जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन भर दिया है तो केरल में उनके राजनीतिक विरोधियों ने हमला बोल दिया है. विरोधियों ने राहुल गांधी पर वायनाड और केरल की जनता को धोखा देने और उनसे झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

    राहुल गांधी से अभी से ये भी पूछा जाने लगा है कि यदि वो दोनों सीटें जीते तो कौन सी सीट से इस्‍तीफा देंगे?

    हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो राहुल गांधी की उम्‍मीदवारी को अलग ही लेवल पर लेते गये हैं. अपनी टिप्‍पणी के वीडियो को सोशल मीडिया वेबसाइट X पर पोस्‍ट करते हुए मोदी ने बस इतना ही लिखा है – ‘डरो मत… भागो मत…’.

    डरो मत…भागो मत… pic.twitter.com/INQ6i1DfIw

    — Narendra Modi (@narendramodi) May 3, 2024

    चंद वोटों के लिए वायनाड से धोखा क्‍यों दिया?

    रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सबसे नाराज वायनाड से वामदल की उम्‍मीदवार एनी राजा हैं. वो कहती हैं कि चुनाव कानून में ये जरूर है कि कोई भी व्‍यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है. लेकिन राहुल गांधी को ये चाहिए था कि वे वायनाड के लोगों को बताते कि वो दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं. क्‍योंकि उनके दो सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी तो पहले से ही चल रही होगी. उन्‍होंने वायनाड के वोटरों को हल्‍के में लिया है और उन्‍हें छलावे में रखा है.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

    वे कहती हैं कि न राहुल ने और न ही कांग्रेस पार्टी ने राजनैतिक नैतिकता का पालन किया. पहले वे अमेठी को अपना परिवार कहते हैं. फिर वायनाड को अपना परिवार कहते हैं. और अब वो रायबरेली को अपना परिवार कहेंगे !

    INDIA गुट में पार्टनर वामदल हमेशा कांग्रेस से जताते रहे ऐतराज

    जब राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से नामांकन भरा था, तभी से इंडिया गुट के दोनों पार्टनरों कांग्रेस और लेफ्ट के बीच तलवारें खिंच गई थीं. 2 अप्रैल को तो एक सभा में केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां तक कह दिया था कि यदि राहुल गांधी बीजेपी को चैलेंज करना चाहते हैं, तो वो उससे सीधे सीधे क्‍यों नहीं लड़ लेते. लेफ्ट उम्‍मीदवार एनी राजा के सामने चुनाव लड़ने से उन्‍हें क्‍या मिलेगा?

    मणिपुर की फैक्‍ट फाइंडिंग टीम का हिस्‍सा रहीं एनी राजा की बदौलत ही वहां पर हुई हिंसा का सच सामने आ सका. देश में जहां भी प्रदर्शन होता है, एनी अक्सर मौजूद होती हैं. कोई पूछे कि उस समय राहुल गांधी कहां होते हैं? अपने चुनाव प्रचार के दौरान एनी राजा भी कांग्रेस पर इसी तरह हमलावर होती रहीं हैं.

    मान लीजिये राहुल दोनों सीट जीत गए तो कौन सी छोड़ेंगे?

    केरल बीजेपी प्रमुख और वायनाड से बीजेपी के उम्‍मीदवार के सुरेंद्रन ने राहुल गांधी पर वहां के वोटर से झूठ बोलने का आरोप लगाया है. कहते हैं, डबल स्‍टैंडर्ड है उनका. और साथ ही ये भी पूछ लिया है कि यदि मान लीजिये कि वो दोनों सीट जीत गए – तो कौन सी सीट से इस्‍तीफा देंगे? कम से कम उन्‍हें अब तो इतना बता ही देना चाहिए.

    यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति...

    मोदी के मुताबिक वायनाड में रिस्‍क, इसलिए रायबरेली फिक्‍स

    नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लेकर सोनिया गांधी पर हमला बोला और कहा कि मैंने पहले कहा था और वो भी संसद में कि उनकी सबसे बड़ी नेता चुनाव लड़ने की हिम्‍मत नहीं करेंगी. और वो भागकर राजस्‍थान चली गईं, और वहां राज्‍यसभा ज्‍वाइन कर ली. मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे (राहुल गांधी) वायनाड में हारने वाले हैं. इसलिए वायनाड में जैसे ही मतदान होगा, वो दूसरी सीट खोजने लग जाएंगे. और अब दूसरी सीट पर भी उनके सारे चेले-चपाटी कह रहे थे कि अमेठी आएंगे, अमेठी आएंगे. लेकिन वो अमेठी से इतना डर गए कि वहां से भागकर अब रायबरेली से रास्‍ता खोज रहे हैं. ये लोग घूमघूमकर कहते हैं कि डरो मत. मैं भी आज उनसे कहता हूं कि अरे डरो मत. भागो मत.

    क्‍या राहुल गांधी वायनाड में अपनी स्थिति कमजोर कर रहे हैं?

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल कहते हैं कि वरिष्‍ठ नेताओं ने ये फैसला लिया है. और वायनाड के लोगों को इससे कोई प्रॉब्‍लम नहीं है. राहुल गांधी का रायबरेली से इमोशनल अटैचमेंट है, क्‍योंकि यहां से इंदिरा गांधी ने चुनाव लड़ा है और सोनिया गांधी ने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है.

    केरल में कांग्रेस की साझेदार मुस्लिम लीग के नेशनल जनरल सेक्रेटरी पीके कुंजालि कुट्टी कहते हैं कि वायनाड के लोगों को खुशी होगी यदि राहुल गांधी वायनाड से जीतते हैं. और यदि वायनाड में उपचुनाव होता है तो कांग्रेस/UDF को और अधिक मार्जिन से जीत मिलेगी. राहुल गांधी की रायबरेली से उम्‍मीदवारी इंडिया गुट को और ताकत देगी.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    राहुल गांधी के वायनाड और रायबरेली से एक साथ चुनाव लड़ने और फिर इस सवाल पर कि यदि वे दोनों सीट से चुनाव जीत जाते हैं तो कौन सी सीट छोड़ेंगे, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. राहुल के समर्थक यही चाहते हैं कि वे जहां भी रहें स्‍थायी रहें. जबकि उनके विरोधी यही मानते हैं कि वे किसी भी सीट के लायक नहीं हैं. बीजेपी लगातार गिनवा रही है कि अमेठी से पिछला चुनाव हारने के बाद वे चार बार ही लौटकर अमेठी गए हैं. लेकिन, गांधी परिवार की परंपरागत सीटों अमेठी-रायबरेली में एक बहुत बड़ा वोटर वर्ग गांधियों के समर्थन में बिना किसी अपेक्षा के खड़ा रहा है. गांधी परिवार के लोगों को चुनकर यह समझते रहे हैं कि प्रधानमंत्री चुनते हैं. अब जबकि ऐसा नहीं है तो कम से कम कांग्रेस के लिए वोट डालने वाले लोग रायबरेली में इतना तो सोचेंगे ही कि वे एक राष्‍ट्रीय नेता संसद भेज रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई, पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा

    यह भी पढ़ें: बीवी के आशिक को गिफ्ट किया स्पीकर, ऑन करते ही हो गया ब्लास्ट, आशिक और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

    यह भी पढ़ें: OMG! ‘लाश को गंगा में लटका कर रखने से होगा पुनर्जन्म’, सांप ने डसा तो अंधविश्वास में डूबा परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    आज का राशिफल: आज 13 मई 2026 के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन…

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.