Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जब तक हम सरकार में है तब तक नही बंद होगी महतारी वंदन योजना : CM विष्णुदेव साय
    Featured

    जब तक हम सरकार में है तब तक नही बंद होगी महतारी वंदन योजना : CM विष्णुदेव साय

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय और मैं कोरबा संसदीय क्षेत्र का मिलकर करेंगे विकास: सीएम साय

    * सरोज पांडेय बोली छ.ग. सहित कोरबा में होगी बीजेपी की प्रचंड जीत ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है।

    कोरबा/स्वराज टुडे: शनिवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के पटना में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय के पक्ष में चुनावी जनसभा में पहुँचे, सीएम साय के पटना पहुँचने पर बीजेपी नेत्री सरोज पांडेय,विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभा स्थल में पहुँचते ही अपने उद्बोधन में कहा की कोरबा संसदीय क्षेत्र का सौभाग्य है कि यहां सरोज पांडेय जैसी राष्ट्रीय नेता को प्रत्याशी बनाया गया, जो हमारे प्रदेश में विकास की वीरांगना से विख्यात है, और अब कोरबा संसदीय क्षेत्र के जनमानस के साथ बैकुंठपुर विधानसभा के कार्यकर्ता व जनता अपने क्षेत्र के विकास के सभी बंद रास्ते को खोलने के लिए एक बड़ी जीत दिलाने में जुट जाये। मैं मुख्यमंत्री पदभार संभालने के बाद पटना की पावन धरा में पहली बार यही सबसे आग्रह और अपील करने आया हूं।

    Compress 20240428 032112 2299

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस आजकल जनता के बीच झूठ और भ्रामक खबरे फैला रही है कि हमारे सरकार कि ‘महतारी वंदन योजना’ बंद हो जाएगी, मैं जानता को खुले मंच से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के झूठे बहकावे में न आवे, हमारी डबल इंजन की सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ जब तक हम सरकार में है तब तक कतई नही बंद होगी, ये मोदी की गारंटी के साथ साय की गारंटी है।

    अबकी बार 400 पार का नारा देश का मिशन – सरोज पांडेय

    बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जनसभा में अपने उद्बोधन में अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार के नारे लगाते हुए कहा कि जनता अब मोदीमय हो चुकी है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ कोरबा लोकसभा में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए यहां का जनमानस तैयार है, जनता का यह उत्साह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाने का उत्साह है और मोदी के गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा देश का मिशन बन गया है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री पांडेय ने कहा कि देश में तीसरी बार जनता की मदद से भाजपा की सरकार बनने वाली है, जिसमें कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भी योगदान की जरूरत है। सभी उपस्थित लोगों से सरोज पांडेय ने भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा कि देश में हो रहे विकास कार्य बताते हैं कि किस तरह से भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज किसान हो या महिला या कोई गरीब हो या युवा सबको विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अवसंरचना विकास से लाभ मिल रहा है। सभा के दौरान सरोज पांडेय ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की वह 7 मई को घरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकलकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करते हुए कमल के चिन्ह पर अपने वोट का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं। इस वोट से अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

    सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने यह भी कहा कि देश में हो रहे विकास से अब कोरबा लोकसभा अछूत नही होगा, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार का फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प में जो देश में विकास कार्य होंगे उससे अब कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र अछूता नहीं होगा। यहां हर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजना चल रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हो, चाहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व महतारी वंदन योजना हो इन सब का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सरोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से आज 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। आज गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य की मोदी गारंटी मिलती है।

    यह भी पढ़ें :  सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    वर्तमान सांसद अपने पति की कठपुतली, वो अपने निर्णय नहीं ले सकती- सरोज पांडेय

    सरोज पांडेय ने क्षेत्र की सांसद को कहा कि वह अपने पति की कठपुतली है। वो अपने स्वयं के निर्णय नही लेती जो निर्णय लेते है उनके पति निर्णय लेते है। सरोज पांडेय ने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कोरबा की वर्तमान सांसद का पिछले 5 वर्षों से जनता के बीच आने जाने कोई खबर नही है, यहां तक कि कोरबा की जनता ने कांग्रेस सांसद को अब लापता सांसद का भी नाम दे दिया है, लेकिन जैसे ही लोकसभा का चुनाव आया तो वह अब बूंद के जैसी टपक पड़ी है, और पिछले 5 वर्षों में यह पहली सांसद है जिनके कार्यालय में उनके सहमति में हुए भ्रष्टाचार पर आज दो कलेक्टर जेल में है।

    डॉ सरोज पांडेय ने पटना में बैकुंठपुर विधानसभा की जनता से कहा कि मैं सबसे आशीर्वाद व समर्थन मांगने आई हूं, कोरिया जिले व बैकुंठपुर विधानसभा के विकास के लिए मुझमें अनेकों विकास के काम करने का उत्साह व जुनून है। यहां का जनामानस भाजपा के साथ आये। हमारे कोरिया जिले व बैकुंठपुर विधानसभा में विकास की अपार संभावनाए है जो डबल इंजन की सरकार में साकार होंगे जिससे जनता सुखी व क्षेत्र समृद्धि होगा।

    झगराखांड नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने कांग्रेस के झगराखांड नगर पालिका अध्यक्ष रजनीष पांडेय ने कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, उन्हें मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर शामिल किया, उन्हें भाजपा में शामिल कराने में अंबिकापुर विधायक राजेष अग्रवाल काफी सक्रिय दिखे, वहीं लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय ने भी उनका स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जनसभा के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े,अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर गुप्ता, रविशंकर शर्मा, शैलेश सिहवरे, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश पांडेय, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: सरोज पाण्डेय का कोरबा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं, हम तो यहीं के हैं, नफरत का जवाब मोहब्बत से देना जानती है कांग्रेस : डॉ. महंत

    यह भी पढ़ें: ‘मैं भी डॉक्टर हूं, कोरोना की वैक्सीन लेने वाले हार्ट अटैक से मर रहे’- राजद विधायक का दावा

    यह भी पढ़ें: मोबाइल दुकानवाला सेव कर लेता था हिंदू लड़कियों के नंबर, फिर करता था गंदा काम, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.