Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौत से पहले ल‍िखा – ‘मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना’

    October 2, 2026

    शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 2, 2026

    बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को रिपीट नहीं करते कोरबा के मतदाता, इस बार भाजपा की जीत की है बारी
    Featured

    लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को रिपीट नहीं करते कोरबा के मतदाता, इस बार भाजपा की जीत की है बारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि करीब आती जा रही है कोरबा के मतदाताओं की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है । बता दें कि छत्तीसगढ़ का लोकसभा क्षेत्र कोरबा वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद गठित हुआ है। इस क्षेत्र में कोरबा जिले के चार, गौरेला- पेण्ड्रा -मरवाही जिले का एक, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले के दो और कोरिया जिले की एक विधानसभा सीट शामिल है।

    पिछले चुनावों का परिणाम दे रहा ये संदेश

    गठन के बाद कोरबा लोकसभा क्षेत्र में अब तक तीन चुनाव हो चुके हैं जिनमें से दो चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और एक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुने गए हैं। वर्ष 2009 के पहले चुनाव में भाजपा नेत्री श्रीमती करुणा शुक्ला को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत सांसद चुने गए थे।

    वर्ष 2014 के दूसरे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ चरणदास महंत को पराजित कर भाजपा के डॉ बंशीलाल महतो सांसद निर्वाचित हुए।

    इसी तरह 2019 के लोकसभा के तीसरे चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ज्योतिनंद दुबे को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस की श्रीमती ज्योत्सना महंत विजयी होकर लोकसभा पहुंचीं और अब चौथा चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है।

    जानिए वर्गानुसार कोरबा के मतदाताओं की संख्या

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के 44.5 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के 09.2 फीसदी, मुस्लिम 03.5 प्रतिशत और शेष अन्य जाति समूह के सामान्य वर्ग के मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र में साक्षरता दर 61.16 प्रतिशत है।

    वर्तमान में इस लोकसभा क्षेत्र में लगभग 16,36,000 मतदाता हैं। पिछले चुनावी परिणाम बताते हैं कि क्षेत्र के मतदाता लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को दोबारा मौका नहीं दिए हैं। पहले चुनाव में कांग्रेस, दूसरे चुनाव में भाजपा और तीसरे चुनाव में पुनः कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा में जीत दर्ज की थी। अगर इस चुनाव में भी यह ट्रेंड बरकरार रहता है तो इस बार भाजपा की जीत की बारी है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    जनता आखिर क्यों चाहती है सत्ता परिवर्तन

    यहां यह बताना लाजिमी है कि पिछले कई दशकों से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए एक ही डॉ चरणदास महंत परिवार को ही तवज्जो दी जाती रही है । वर्तमान सांसद ज्योत्स्ना महंत की निष्क्रियता से भी कोरबा की जनता बदलाव चाहती है। वहीं मोदी सरकार की योजनाओं से भारत के विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ते कदम से पूरे देश में भाजपा की बयार चल रही है ।

    देश के लोकप्रिय नेत्री के रूप में ख्याति प्राप्त सुश्री सरोज पाण्डेय को कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चुने जाने पर शहर के भाजपा नेताओं और मतदाताओं में हर्ष की लहर देखी जा रही है । कोरबा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सुश्री सरोज पांडेय की आमसभा में उमड़ती लोगों की भीड़ इस बात की ओर इशारा कर रही है कि इस बार भाजपा की जीत तय है ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मौत से पहले ल‍िखा – ‘मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना’

    October 2, 2026

    शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 2, 2026

    बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    October 2, 2026

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,974 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,399 Views
    Don't Miss

    मौत से पहले ल‍िखा – ‘मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना’

    October 2, 2026

    ओबरा (सोनभद्र)/स्वराज टुडे: मां मेरा अंतिम समय है, ओबरा डैम पर हूं। तुम लोगों को…

    शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 2, 2026

    बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    October 2, 2026

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.