Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे Lenskart स्टोर्स, कर्मचारियों को तिलक लगाकर पहनाया कलावा, दिया ये संदेश

    April 22, 2026

    मड़वारानी पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

    April 22, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नीट के लिए 25 लाख से ज्यादा आवेदन, किस राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं?
    Featured

    नीट के लिए 25 लाख से ज्यादा आवेदन, किस राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट परीक्षा स्कोर के जरिए एडमिशन मिलता है. नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर 16 मार्च, 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

    आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2024 तय की गई थी. लेकिन अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 08 मार्च, 2024 तक 25 लाख से ज्यादा युवा नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके थे (NEET UG 2024). यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. पिछले साल 20.87 लाख युवाओं ने नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इस साल लास्ट डेट से पहले ही आवेदकों की संख्या 25 लाख पार कर चुकी है. 16 मार्च, 2024 तक नीट यूजी आवेदकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है.

    नीट यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन डेट क्यों बढ़ाई गई?

    मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट देना जरूरी है. नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए आधार नंबर के जरिए आवेदन करने की सलाह दी गई थी. लेकिन कई आवेदकों ने आधार-मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया हुआ था. ऐसे में उन्हें ओटीपी की परेशानी से जूझना पड़ रहा था. बड़ी संख्या में आवेदकों ने एनटीए से रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद युवाओं को फॉर्म भरने के लिए 16 मार्च तक का वक्त दिया गया.

    भारत में मेडिकल कॉलेज की कितनी सीटें हैं?

    भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,08,940 सीटें हैं. वहीं, आवेदकों की संख्या लास्ट डेट से पहले ही 25 लाख पार हो चुकी है. इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि एमबीबीएस के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिले की रेस इस साल आसान नहीं रहने वाली है. नीट यूजी 2024 परीक्षा में प्रतियोगिता का स्तर काफी हाई रहेगा और कटऑफ लिस्ट भी आवेदकों की संख्या के हिसाब से निर्धारित की जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    नीट यूजी परीक्षा से किस कोर्स में दाखिला मिलेगा?

    नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को होगी. एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2024 के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट 14 जून, 2024 को जारी किया जाएगा. नीट परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर चेक करते रहें. नीट यूजी परीक्षा पास करके देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीएएमएस (BAMS), बीएचएमएस (BHMS), बीयूएमएस (BUMS) व अन्य अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में दाखिला मिलेगा.

    किस राज्य में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं?

    एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को राज्यवार सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या की जानकारी होनी चाहिए. अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक तमिलनाडु में सबसे ज्यादा एमबीबीएस सीटें हैं.

    1- अंडमान निकोबार- 1 मेडिकल कॉलेज में 114 सीटें

    2- आंध्र प्रदेश- 37 मेडिकल कॉलेजों में 6485 सीटें

    3- अरुणाचल प्रदेश- 1 मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें

    4- असम- 5 मेडिकल कॉलेजों में 1550 सीटें

    5- बिहार- 21 मेडिकल कॉलेजों में 2765 सीटें

    6- चंडीगढ़- 1 मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें

    7- छत्तीसगढ़- 14 मेडिकल कॉलेजों में 2005 सीटें

    8- दादरा और नगर हवेली- 1 मेडिकल कॉलेज में 177 सीटें

    9- दिल्ली- 10 मेडिकल कॉलेजों में 1497 सीटें

    10- गोवा- 1 मेडिकल कॉलेज में 180 सीटें

    11- गुजरात- 40 मेडिकल कॉलेजों में 7150 सीटें

    12- हरियाणा- 15 मेडिकल कॉलेजों में 2185 सीटें

    13- हिमाचल प्रदेश- 8 मेडिकल कॉलेजों में 920 सीटें

    14- जम्मू कश्मीर- 12 मेडिकल कॉलेजों में 1339 सीटें

    15- झारखंड- 9 मेडिकल कॉलेजों में 980 सीटें

    16- कर्नाटक- 70 मेडिकल कॉलेजों में 11745 सीटें

    यह भी पढ़ें :  Korba: अप्पू गार्डन के समीप लड्डुओं से तौले गए मंत्री लखनलाल देवांगन, उमेश यादव ने किया भव्य आयोजन

    17- केरल- 33 मेडिकल कॉलेजों में 4655 सीटें

    18- मध्य प्रदेश- 27 मेडिकल कॉलेजों में 4800 सीटें

    19- महाराष्ट्र- 68 मेडिकल कॉलेजों में 10845 सीटें

    20- मणिपुर- 525 सीटें

    21- मेघालय- 50 सीटें

    22- मिजोरम- 100 सीटें

    23- नागालैंड- 100 सीटें

    24- ओडिशा- 17 मेडिकल कॉलेजों में 2525 सीटें

    25- पुदुचेरी- 1830 सीटें

    26- पंजाब- 12 मेडिकल कॉलेजों में 1800 सीटें

    27- राजस्थान- 35 मेडिकल कॉलेजों में 5575 सीटें

    28- सिक्किम- 150 सीटें

    29- तमिलनाडु- 74 मेडिकल कॉलेजों में 11650 सीटें

    30- तेलंगाना- 56 मेडिकल कॉलेजों में 8490 सीटें

    31- त्रिपुरा- 225 सीटें

    32- उत्तर प्रदेश- 68 मेडिकल कॉलेजों में 9903 सीटें

    33- उत्तराखंड- 8 मेडिकल कॉलेजों में 1150 सीटें

    34- पश्चिम बंगाल- 35 मेडिकल कॉलेजों में 5275 सीटें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे Lenskart स्टोर्स, कर्मचारियों को तिलक लगाकर पहनाया कलावा, दिया ये संदेश

    April 22, 2026

    मड़वारानी पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

    April 22, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे Lenskart स्टोर्स, कर्मचारियों को तिलक लगाकर पहनाया कलावा, दिया ये संदेश

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू…

    मड़वारानी पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

    April 22, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.