Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्लास्टिक की बोतल का लगातार इस्तेमाल बन सकता है इनफर्टिलिटी और थायरॉइड का कारण, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    प्लास्टिक की बोतल का लगातार इस्तेमाल बन सकता है इनफर्टिलिटी और थायरॉइड का कारण, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    डिस्पोजेबल प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीते हैं या प्लास्टिक की बोतलें री यूज़ करते हैं या फिर बोतलों को घंटों तक गर्म होने के लिए कार में छोड़ देते हैं।इन सभी परिस्थितियों में प्लास्टिक की बोतल स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है। जानें पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बजाय किस तरह के बोतल का करना चाहिए इस्तेमाल?

    पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। इससे जुड़े कुछ खतरे भी हो सकते हैं। हममें से ज्यादातर लोग पानी पीने के लिए प्लास्टिक बोतलों का उपयोग करते हैं। इसे ऑफिस भी कैरी कर ले जाते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। प्लास्टिक के टॉक्सिक प्रभाव और केमिकल के कारण प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए जोखिम हो सकता है।

    पर्यावरण को प्रभावित करने वाले प्लास्टिक प्रदूषण भी बढ़ा सकते हैं। पानी की प्लास्टिक बोतलें ज्यादातर एक बार से अधिक उपयोग में लायी जाती हैं। इन्हें री यूज़ किया जाता है और फेंका भी जाता है। इससे लैंडफिल में अधिक कचरा जुड़ता है और वाटर फ्लो भी अवरुद्ध हो जाता है। इस आलेख में जानते हैं प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना कितना खतरनाक है।

    प्लास्टिक की बोतलें प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है

    स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं प्लास्टिक की बोतलें प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। इसलिए प्रतिदिन फेंकी जाने वाली प्लास्टिक की बोतल हमारे आसपास के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। प्लास्टिक के टॉक्सिक प्रभाव और केमिकल के कारण प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखने और पीने से स्वास्थ्य के लिए जोखिम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    इस तरह की बोतल से लंबे समय तक पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्लास्टिक के बुरे प्रभाव से खुद को बचाने के लिए डिस्पोजेबल प्लास्टिक बोतल या दूसरे तरह के प्लास्टिक बोतल के उपयोग से बचना चाहिए। हमें अन्य विकल्पों पर स्विच करने की कोशिश करनी चाहिए।

    टॉक्सिक केमिकल 

    डिस्पोजेबल या अन्य प्लास्टिक की बोतलें केमिकल पोल्शयून और टॉक्सिसिटी का कारण बन सकती हैं। सूरज की रोशनी और गर्मी के संपर्क में आने से प्लास्टिक से पानी में टॉक्सिक केमिकल निकल सकते हैं। इसका मतलब साफ़ है कि पानी की बोतलें खुली जगहों पर छोड़ने से वे गर्म हो सकती हैं। जब बोतलों को लंबे समय तक गर्म जगह पर छोड़ दिया जाता है, तो माइक्रोप्लास्टिक से कंटेमिनेटेड पाया जाता है ।

    क्या कहते हैं शोध 

    हाल में जनवरी 2024 में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में एक अध्ययन का निष्कर्ष प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन में पाया गया कि औसतन एक लीटर बोतलबंद पानी में प्लास्टिक के लगभग 240,000 छोटे टुकड़े शामिल होते हैं। इनमें से लगभग 90% प्लास्टिक के टुकड़े नैनोप्लास्टिक के हो सकते हैं।

    स्टडी के अनुसार, चिंताजनक बात यह है कि कणों की कुल मात्रा पहले के अध्ययनों में देखी गई तुलना में 10 से 100 गुना अधिक थी, जो ज्यादातर बड़े माइक्रोप्लास्टिक्स पर केंद्रित थी।

    कई सौ केमिकल ऑब्जेक्ट्स 

    जर्नल ऑफ हैज़र्डस मटेरियल्स के 2022 के एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने री यूज़ की गई प्लास्टिक की बोतलों में संग्रहीत नल के पानी का परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इसमें कई सौ केमिकल ऑब्जेक्ट्स थे, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: उल्लास साक्षरता कार्यक्रम पुणे की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुई ज्योति शर्मा

    हानिकारक रसायनों का खतरा 

    हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि प्लास्टिक की पानी की बोतलें सबसे अधिक पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद नहीं हैं। शोध बताते हैं कि प्लास्टिक की बोतलों से रसायन उनमें मौजूद पानी में मिल सकते हैं।
    पानी में हानिकारक रसायन, पेस्टीसाइड और अन्य अशुद्धियों के अंश हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए टॉक्सिक (plastic water bottle side effects) होते हैं। पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले बिस्फेनॉल-ए या बीपीए पर प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक की पानी की बोतलों में हानिकारक रसायनों का खतरा मौजूद रहता है।

    क्या हो सकते हैं स्वास्थ्य जोखिम 

    प्लास्टिक पीने के पानी में बिस्फेनॉल ए और फ़ेथलेट्स – दो एंडोक्राइन ग्लैंड को प्रभावित करने वाले केमिकल होते हैं। समय के साथ ये अवरोधक प्रजनन प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं, थायरॉयड फ़ंक्शन को बदल सकते हैं और संभावित रूप से बच्चों में विकास को रोक सकते हैं।

    ज्यादातर घरों में हाई टेम्प्रेचर पर डिशवॉशर में बोतलों को साफ़ किया जाता है। बोतलों पर जितनी अधिक गर्मी का उपयोग किया जाता है उतनी ही अधिक केमिकल छोड़ने की संभावना बनती है। यह तब भी हो सकता है जब पानी की बोतलें गर्मी में या गर्म कार में छोड़ दी जाती हैं।

    पानी पीने के लिए ग्लास या स्टेनलेस स्टील से बना वाटर बॉटल सबसे सुरक्षित 

    पानी पीने के लिए ग्लास या स्टेनलेस स्टील से बना वाटर बॉटल सबसे सुरक्षित (glass bottle for drinking water) है। यह स्वाद और शुद्धता दोनों देता है। स्टेनलेस स्टील इन्सुलेशन लाभ प्रदान करता है, जो पेय पदार्थों को गर्म या ठंडा रखता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सुरक्षित हाई क्वालिटी वाली री यूजेबल स्टेनलेस स्टील (stainless steel water bottle for drinking water) की पानी की बोतल भी इनमें शामिल हैं। स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें प्लास्टिक या एल्यूमीनियम (plastic water bottle side effects) की तुलना में बेहतर होती हैं। स्टेनलेस स्टील एक नॉन टॉक्सिक एलीमेंट है, जिसे लाइनर की आवश्यकता नहीं होती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन, सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    October 23, 2026

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    October 23, 2026

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी…

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सीबीआई की धमक: समाज कल्याण घोटाले से लोहा चोरी तक, कई बड़े नाम जांच के घेरे में!

    October 23, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन, सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.