Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 13 जून 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 13 जून 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2025Updated:June 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 13 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा, मंगल और शुक्र के बीच बहुत ही उत्तम त्रिकोण नामक शुभ योग बन रहा है। साथ ही आज चंद्रमा से छठे भाव में गुरु के होने से भी वसुमान योग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिश्रम और प्रयास से आज सफलता मिलेगी।। किसी पुराने निवेश से आपको आज खूब लाभ मिल सकता है। अगर आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख या सलाह देता है तो उस पर अमल करना चाहिए, यह आपके लिए हितकारी होगा। परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कामयाबी मिल सकती है।
    भाग्य आज 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाना शुभ रहेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अगर आपको किसी और की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें, इससे आज आपका पुण्य कोष भी बढेगा। कार्यस्थल पर गंभीर और संयमित रहना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन नरम गरम रह सकता है। आपको रुचिकर भोजन भी आज मिल सकता है। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।
    भाग्य आज 86 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके परिचय का दायरा आज बढेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। कुछ जरूरी और अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। दिन भर आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। किसी पुरानी समस्या की वजह से आपको आज चिंता परेशानी हो सकती है। आपको आज रुचिकर भोजन प्राप्त होगा लव लाइफ में भी आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि, कीमती सामान का ध्यान रखें।
    भाग्य आज 89 प्रतिशत साथ दे रहा है। विष्णु चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके साहस और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। लोग आपकी वाणी और व्यवहार से प्रसन्न होंगे आपको आज लोगो से मांगने पर अपेक्षित सहयोग भी मिल जाएगा। बच्चों की ओर से आप आज प्रसन्नता पाएंगे। किसी काम की वजह से आज आपको अपनी किसी योजना में बदलाव लाना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन के मामले में आज आप सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर को भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। आपको आज भौतिक सुख साधन प्राप्त होंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि कमाई और कामकाज के लिहाज से दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज अपना फंसा हुआ और उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कारोबार में मामले में आज सितारे बताते है कि आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता और सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुड़कर लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी आज मजबूत होगी। भाग्य आज 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन उपलब्धि और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका सुखद रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम मिलेगा। जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उनको आज अपने काम के प्रति पूरी तरह से गंभीर रहना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आपको आज खानपान के मामले में संयम बरतने की जरूरत है।नभाग्य आज 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से आपको आज फायदा मिलेगा। काम काज के मामले में आज आप बेहद सजग और सतर्क रहेंगे। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। नौकरी में आज अधिकारीगण आपके काम से प्रसन्न होंगे। वस्त्र और भौतिक सुख साधन मिलने का भी आज योग बना हुआ है। आपको आज ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में और कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आप कोई नई संपत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का आज का दिन अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण अटका काम आपका पूरा हो सकता है। भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। किसी छोटी कन्या को फल भेंट करें।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज धनु राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी उलझन और समस्या का भी आज समाधान होगा। आप आज वाहन सुख प्राप्त कर सकते हैं। आपके घर पर आज कुछ भौतिक साधनों के आने की खुशी होगी। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का संयोग बन सकता है।भाग्य आज 83 प्रतिशत साथ दे रहा है। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज अपनी प्रबंधन क्षमता और लगनशीलता का भी फायदा मिलेगा। दोस्तों और सगे संबंधियों से आप आज सहयोग पाएंगे। आपको अपने मित्र से कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आप आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिता सकते हैं। आपको आज रुचिकर भोजन भी मिलने वाला है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सकारात्मक और अग्रगामी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। कानून से जुड़े मामलों में आपको लेकिन आज सावधान रहना होगा। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। कोई भी काम साझेदारी में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशानी हो रही है तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आप आज किसी दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, अल्प अवधि के निवेश में धन लगाने से बचना चाहिए। भाग्य आज 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए, लाल चंदन लगाएं।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक और अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। आज आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।
    भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज देवी लक्ष्मी को लौग और गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.