Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BJP सरकार ने पूरा किया पहला वादा, खुले जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार, जानिए किसने बंद कराए थे गेट
    Featured

    BJP सरकार ने पूरा किया पहला वादा, खुले जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार, जानिए किसने बंद कराए थे गेट

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2024Updated:June 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उड़ीसा
    भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: ओडिशा में पहली बार सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही अपना पहला वादा पूरा कर दिया है। मोहन चरण माझी ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद ही अपना पहला वादा पूरा किया है।

    पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, चारों द्वार खुलने के बाद खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा के साथ गुरुवार को मंदिर में पूजा अर्चना की है।

    12वीं सदी में हुआ था भगवान जगन्नाथ मंदिर का निर्माण

    पुरी में बना भगवान जगन्नाथ का मंदिर 12वीं सदी का है। कुछ वक्त से मंदिर के द्वार बंद पड़े हुए थे। सिर्फ एक द्वार को श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा गया था। चुनावों के दौरान बीजेपी ने जनता से वादा किया था कि सरकार में आने पर सभी द्वार खोल दिए जाएंगे। अब बुधवार को सरकार गठन के बाद पहला कदम मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जगन्नाथ मंदिर को लेकर ही उठाया है। मोहन चरण माझी ने पहली कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार फिर से खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और इसके लिए एक कोष स्थापित किया।

    CM मोहन माझी ने विधायकों के साथ किए मंदिर में दर्शन

    सीएम मोहन माझी बैठक के बाद विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और यहां पूजा पाठ किया। मोहन चरण माझी ने कहा, ‘हमने कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे मैं अपने विधायकों और पुरी के सांसद (संबित पात्रा) के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुआ। जगन्नाथ मंदिर और अन्य कार्यों के विकास के लिए हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है। जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का एक कोष आवंटित करेंगे।’

    #WATCH | Puri: Odisha CM Mohan Charan Majhi says, "We had proposed to open all the four gates of Jagannath Temple in yesterday's cabinet meeting. The proposal was passed and today at 6:30 am, I along with my MLAs and Puri MP (Sambit Patra) attended the 'Mangala aarti'… For the… pic.twitter.com/vioZvBEjl3

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

     

    यह भी पढ़ें :  कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    किसने और क्यों बंद किए थे मंदिर के द्वार?

    12वीं शताब्दी के इस मंदिर के द्वार नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पिछली बीजेडी सरकार ने बंद कराए थे। कोविड-19 महामारी के बाद से मंदिर के चारों द्वारों को बंद कराया गया था। उसके बाद से श्रद्धालु सिर्फ एक द्वार से ही प्रवेश कर सकते थे और दर्शन कर सकते थे। द्वार बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मंदिर के बाकी द्वारों को खोलने की मांग भी लगातार उठ रही थी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सभी मंदिरों के द्वार खोलना एक वादा किया था, जिसे उसने पूरा कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: NEET-UG 2024 के 1,563 छात्रों को मिले ग्रेस मार्क्स रद्द, 23 जून को फिर से आयोजित होगी NEET की परीक्षा

    यह भी पढ़ें: चलती बस में महिला को आई उल्टी, खिड़की से सिर बाहर निकलते ही हो गया धड़ से अलग, पढ़िए पूरी ख़बर

    यह भी पढ़ें: राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक मिलता रहेगा फ्री राशन, जानिए क्या है मुफ्त राशन योजना..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,515 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,387 Views
    Don't Miss

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    जबलपुर/स्वराज टुडे: जबलपुर शहर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का बेहद…

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.