Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»5 महीने की दोस्ती, 6 घंटे की सुहागन और जिंदगी खत्म-Instagram दोस्त का कुबूलनामा
    Featured

    5 महीने की दोस्ती, 6 घंटे की सुहागन और जिंदगी खत्म-Instagram दोस्त का कुबूलनामा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241119 135746
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की से दोस्ती कर पहले शादी का नाटक रचा और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना तब उजागर हुई जब पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

    हत्या के पीछे की आरोपी ने जो वजह बताई वो भी चौंकाने वाली थी। उसने कहा कि वो लड़की किसी अन्य लड़के से भी बात करती थी।

    कैसे शुरू हुई कहानी ?

    n63983818517320020585672301f899effe982744c77271aeec21371c5039fa5580af935cec06d2d0fcadd5
    पोलोला विगनेश, आरोपी

    पोलोला विगनेश उर्फ चिंटू की 5 महीने पहले एक मंदिर में नाबालिग लड़की से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और वे बातचीत करने लगे। एक दिन चिंटू नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। वह किशोरी को लेकर कंचनबाग में रहने लगे। इस बीच उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

    दूसरे लड़कों से बातचीत करने पर होने लगा था दोनों में झगड़ा

    शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही चिंटू ने लड़की को अन्य लड़कों से बात करते हुए देखा, उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे। आरोपी ने लड़की को चेतावनी दी कि वह अन्य लोगों से बात न करे। उसने उससे दूसरे आदमियों से बात न करने को कहा, जिस पर वह राजी हो गई, लेकिन उसने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे। जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की योजना बना डाली। चिंटू ने सोचा कि अगर वह उससे शादी कर लेगा तो नाबालिग की मौत के संदेह से बच जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    शादी के दिन क्या हुआ?

    उन दोनों ने 8 नवंबर को घर पर ही एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। आरोपी के कहने पर किशाेरी ने फोन करके अपनी मां को शादी के बारे में बताया। उसी शाम जब उसका दोस्त और पत्नी घर पर नहीं थे, तो उसने नाबालिग का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।

    दोस्त के साथ मिलकर लाश को लगाया ठिकाने

    जब दोस्त और उसकी पत्नी घर लौटे, तो आरोपी ने उसे घटना की जानकारी दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए वे उसे स्कूटी पर रखकर ओ.आर.आर. ले गए। जहां श्रीशैलम राजमार्ग पर कूड़े के ढेर के पास सड़क के किनारे लाश फेंक कर उस पर रद्दी कागजों को लपेटकर अपने घर लौट आए। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस हत्या की योजना पहले से बनाई थी।

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कब बन जाती है खतरनाक?

    दुनिया भर में सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और वीचैट हैं।सोशल मीडिया में आमतौर पर उपयोगकर्ता द्वारा निर्मित सामग्री होती है, जो लाइक, शेयर, टिप्पणी और चर्चा के माध्यम से सहभागिता को बढ़ावा देती है। सोशल मीडिया पर नए दोस्त बनना या बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसमें सामने वाले शख्स की व्यक्तिगत जानकारी और उसका व्यक्तित्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उजागर नहीं होता । सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव यूवतियों और महिलाओं पर ही ज्यादा देखने को मिलता है क्योंकि वे भावुक होती हैं और जल्दी से किसी अनजान शख्स की चिकनी चुपड़ी बातों में आ जाती हैं । लिहाजा सोशल मीडिया के दोस्तों से निजी बातें शेयर करना हितकर नहीं होता । उन पर आंख मूंदकर भरोसा करना भी घातक हो सकता है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए युवतियों और महिलाओं को चाहिए कि दोस्ती का रिश्ता एक निश्चित दायरे में रखें । कुछ युवतियां और महिलाएं अनेक बॉयफ्रेंड रखने की शौकीन होती है, जिसका परिणाम हमेशा घातक होता है ।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    यह भी पढ़ें:आरक्षक पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप, पत्नी ने एसपी से की शिकायत

    यह भी पढ़ें:मुस्लिमों के इस पवित्र देश में इस्लाम से पहले हिंदू धर्म! रेगिस्तान में मिला 4000 साल पुराना शहर, हुए चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: हाई बीपी के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ: जाने क्या खाये और क्या ना खाएं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह

    April 26, 2026

    संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    April 26, 2026

    चुनाव के बीच TMC कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से 100 जिंदा बम बरामद, क्या हिंसा फैलाने की थी योजना? एक्शन में आया चुनाव आयोग

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026869 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026837 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कवर्धा/स्वराज टुडे: अपनी शादी की तैयारियों के बीच दुष्कर्म के आरोप में रविवार को…

    कबाड़ चोरों के मसीहा अधिवक्ता कमलेश साहू का पूरा काला चिट्ठा उजागर

    April 26, 2026

    पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    April 26, 2026

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.