Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    April 15, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा पियाऊ का शुभारंभ

    April 15, 2026

    Korba: बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डीएमएफ से होगी 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यो की नियुक्ति, कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दी स्वीकृति
    Featured

    डीएमएफ से होगी 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यो की नियुक्ति, कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने दी स्वीकृति

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250705 WA0015
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *जिले के विद्यालयों में दर्ज संख्या के अनुपात से शिक्षकों की होगी व्यवस्था

    *गत शिक्षा सत्र में सेवा दे चुके अतिथि शिक्षकों, भृत्यो को नियुक्ति में दी जायेगी प्राथमिकता

    *मानदेय में भी की गई है वृद्धि, भृत्य को 8500, प्राइमरी स्कूल मे 11 हजार, मिडिल स्कूल में 13 और हाई-हायर सेकेण्डरी के व्याख्याता को 15 हजार मिलेगा मानदेय

    कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना के बाद भी रिक्त शिक्षकों के पदो और विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के हिसाब से कम हो रहे शिक्षकों की प्रतिपूर्ति के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सार्थक कदम उठाया है। उन्होंने जिले के विद्यालयों में शिक्षकों तथा भृत्यों के रिक्त पदो की संख्या जुटाकर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से मानदेय के आधार पर 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यों के भर्ती का निर्णय लिया है। इन अतिथि शिक्षकों में प्राथमिक शाला के 243, माध्यमिक ष्शाला के 109 और हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्याख्याताओं के 128 पदो पर भर्ती की जायेगी।

    मानदेय में की गई है वृद्धि

    खास बात यह है कि विगत शिक्षण सत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को इस सत्र की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही भृत्यों एवं अतिथि शिक्षकों को गत वर्ष दिये जाने वाले मानदेय में भी वृद्धि कर दी गई है।

    कलेक्टर श्री वसंत द्वारा जिले में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सत्र में भी डीएमएफ से अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति का निर्णय लिया है। पूर्व में डीएमएफ के शासी परिषद के बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुरूप वर्तमान शिक्षण सत्र में भी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    कलेक्टर श्री वसंत ने युक्ति युक्तकरण प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों के समायोजन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उन सभी विद्यालयों की जानकारी मंगाई थी, जहां विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की आवश्यकता है। जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त होने के बाद कलेक्टर द्वारा विद्यालयों में आवश्यक कार्य हेतु मानदेय के आधार पर 351 भृत्यों के भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह प्राथमिक शाला के 243, माध्यमिक ष्शाला के 109 और हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्याख्याताओं के 128 पदो पर मानदेय के आधार पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    कलेक्टर श्री वसंत ने नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन करने और पूर्व में कार्य कर चुके भृत्यों और शिक्षको को प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया ष्शीघ्र पूर्ण् करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय में शिक्षक की कमी महसूस न हो और उनका सिलेबस समय पर पूरा होने के साथ ही उन्हें जो शिक्षा मिलनी चाहिए वह मिल सकें। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत इन शिक्षकों की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। यह नियुक्ति अस्थाई होगी और विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

    मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

    डीएमएफ से की जा रही भर्ती में अतिथि शिक्षकों को इस सत्र में गत वर्ष की तुलना में बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। इस सत्र में भृत्य को 8500, प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 11 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 13 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 15 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। विगत वर्ष भृत्य को 8000, प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 10 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 12 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 14 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया गया था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य सांगठनिक मांगो को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें::OMG: गुप्तांग में इंफेक्शन का इलाज कराने अस्पताल गया था रहमान, डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया, अब सीएम से न्याय की गुहार

    यह भी पढ़ें::शर्मनाक! शराब के नशे में टीचर बच्चियों के सामने करने लगा डांस, शिकायत के बाद डीइओ ने किया निलंबित

    यह भी पढ़ें::सीएमओ को एक लाख रुपये रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    April 15, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा पियाऊ का शुभारंभ

    April 15, 2026

    Korba: बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026

    Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    April 15, 2026

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026821 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026753 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026716 Views
    Don't Miss

    Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    April 15, 2026

    *अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मुख्य अंतर्राज्यीय मास्टर माइंड विकास…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा पियाऊ का शुभारंभ

    April 15, 2026

    Korba: बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026

    Breaking: CBSE बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

    April 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.