Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधेरी रात में सड़क पर टहल रही थी 16 साल की लड़की, पूछताछ में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
    Featured

    अंधेरी रात में सड़क पर टहल रही थी 16 साल की लड़की, पूछताछ में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6857644941760924043955bb779b10bd8c7164d81032a0688dc5a4214747cbeaad98221ffb5fc2206953dc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: भुवनेश्वर में 16 अक्टूबर की रात को आशोक नगर की सड़क पर एक 16 साल की लड़की को परेशान हालत में देखा गया। एक महिला ने उसे बचाया और कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

    लड़की झारखंड की रहने वाली है। शुरू में लगा कि वह सड़क पर भटक रही थी, लेकिन डॉक्टरों और पुलिस की जांच में पता चला कि वह यौन शोषण की शिकार हुई है। अब यह मामला इतना बड़ा हो गया कि पूरे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो गया। हैरान करने वाली बाय यह है कि बचाने वाली महिला खुद रैकेट में शामिल थी।

    दो महिला दलाल, मकान मालिक और एक व्यक्ति गिरफ्तार

    पहले तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ऑटो रिक्शा ड्राइवर को ढूंढा, जिसकी मदद से आरोपी महिला तक पहुंची। इसके बाद लक्ष्मीसागर इलाके में छापा मारा गया, वहां अमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत कई उल्लंघन मिले। दो महिला दलाल, मकान मालिक और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह व्यक्ति ही नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोपी है। छापे में तीन और लड़कियां मिलीं, जिन्हें जबरदस्ती सेक्स वर्क में धकेला गया था। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

    कैपिटल थाने में POCSO एक्ट और यौन शोषण की धाराओं में दर्ज

    पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए। पहला केस कैपिटल थाने में POCSO एक्ट और यौन शोषण की धाराओं के तहत, दूसरा लक्ष्मीसागर थाने में अमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुल चार लोग गिरफ्त में हैं, डीसीपी ने कहा कि जांच जारी है और आरोपी ढूंढे जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार को घेरा

    इधर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हॉस्पिटल में पीड़ित लड़की से मिलने की इजाजत नहीं मिली। नेता जयश्री पटनायक ने इसका विरोध किया। बीजेडी महिला विंग की नेता सुलता देव, सुमित्रा जेना और रंजिता साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 महीने की बीजेपी सरकार में महिलाओं पर 37,750 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें रेप, छेड़छाड़ और हत्या शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: बेटे ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: मतदान से पहले ही ‘BJP-मुक्त’ हुआ यह बड़ा ज़िला ! जानिए क्या है पूरा माजरा

    यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज से बेटे की मौत की खबर सुन माँ ने भी तोड़ा दम, पढ़िए आत्मा को झकझोर देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.