Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»12 साल की लड़की ने खाया ‘नाइट्रोजन पान’ और पेट के अंदर हो गया छेद…कहीं आप भी तो नहीं स्मोकी पान के शौकीन?
    Featured

    12 साल की लड़की ने खाया ‘नाइट्रोजन पान’ और पेट के अंदर हो गया छेद…कहीं आप भी तो नहीं स्मोकी पान के शौकीन?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पान खाना भारत की प्राचीन संस्कृति रही है.भले ही इसे शान-ओ-शौकत का प्रतीक माना जाता है लेकिन हर वर्ग के लोग पान बड़े चाव से खाते हैं. हिंदी फिल्म डॉन का यह गीत ‘ओ खाई के पान बनारस वाला’ जबरदस्त हिट हुआ था. संगीत सम्राट किशोर कुमार का यह गीत आमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था. पान आज भी सबको बहुत पसंद है, बस फर्क इतना है कि आज कुछ अजीबोगरीब ढंग से पान खाने की परंपरा चल निकली है.जी हाँ कभी अग्नि पान यानी जलता हुआ पान मुंह में डालना तो कहीं नाइट्रोजन पान जिसे स्मोकी पान भी कहा जाता है, जिसे मुँह में डालते ही बड़ी तेजी से स्मोक बाहर निकलता है. अगर आप भी इस तरह के पान खाने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए.

    दरअसल 12 साल की बच्ची के लिए लिक्विड नाइट्रोजन पान खाने का मजेदार अनुभव उस वक्त एक भयानक सपने में बदल गया, जब पान खाने की वजह से उसके पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची के स्मोकी पान खाने के बाद अचानक ही अप्रैल महीने के अंत में पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद जल्द ही उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में छेद हो गया है.

    इस बारे में बच्ची का कहना है कि, “मैं केवल स्मोकी पान ट्राई करना चाहती थी क्योंकि मुझे यह काफी दिलचस्प लगा और बाकी लोग भी इसे खा रहे थे. किसी को कोई दर्द नहीं हुआ लेकिन मुझे जो दर्द हुआ वो बर्दाश्त से बाहर था.” HSR लेआउट पर स्थित नारायण मल्टीस्पेशेलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत ही बच्ची को सर्जरी कराने के के लिए कहा.

    यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    पीड़ित बच्ची को इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी और स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी के साथ एक एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी से गुजरना पड़ा. ऑपरेटिंग सर्जन डॉ. विजय एचएस ने बताया, “इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी एक ऐसी प्रक्रिया है जहां एक एंडोस्कोप, एक कैमरा और रोशनी से सुसज्जित एक लचीली ट्यूब, का उपयोग सर्जरी के दौरान अन्नप्रणाली, पेट की जांच करने के लिए किया जाता है.” डॉ. विजय एचएस ने ही सर्जिकल टीम का नेतृत्व किया था.

    इसके बाद, पेट का एक हिस्सा, जो कम वक्रता पर लगभग 4×5 सेमी था को हटा दिया गया. बच्ची को सर्जरी के 6 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

    शरीर पर कैसे असर डालता है लिक्विड नाइट्रोजन

    नारायण अस्पताल के मुताबिक, “20 डिग्री सेल्सियस पर 1:694 के तरल-से-गैस विस्तार अनुपात के साथ लिक्विड नाइट्रोजन, महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है. किसी बंद स्थान में लिक्विड नाइट्रोजन के तीव्र वाष्पीकरण से काफी जोर पड़ता है. इसकी वजह से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और साथ ही रसोई में काम करने वाले या फिर खाद्य संचालकों को भी इससे स्वास्थ्य खतरा हो सकता है. लिक्विड नाइट्रोजन की स्मोक को अंदर लेने से सांस लेने में कठिनाई हो सकती है”.

    अगर अगली बार किसी पान दुकान या पार्टी वगैरा में आप अग्नि पान अथवा स्मोकी पान खाने का शौक फरमाते है तो एक बार अपनी सेहत के बारे में जरूर विचार कर लीजिएगा .

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: महादेव M-100, M-151 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते छत्तीसगढ, महाराष्ट्र एवं हरियाणा के निवासी 07 अंतर्राज्यीय सटोरियो को गोवा से किया गया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    यह भी पढ़ें: Google सुन रहा है आपकी हरेक प्राइवेट बातें ! इस सेटिंग को तुरंत करें बंद

    यह भी पढ़ें: नूंह हादसा: बस ड्राइवर ने जिसे समझा लुटेरा उसी ने बचाई 50 लोगों की जान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.