छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ जिला कोरबा में छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे
1) राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता , राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं महान आदिवासी योद्धाओं सहित अपनी रूढी परंपरा संविधान एवं संवैधानिक समाज सहित कई विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा आधारित एवं निर्धारित उनके द्वारा संचालन की जाएगी जो सिर्फ आदिवासी मामलों एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता कोई प्राथमिकता दी जाएगी।
2) राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जिसमें बड़ी संख्या में टीमें शामिल हो सकती हैं । जिसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है
3) तीरंदाजी प्रतियोगिता,
4) महिलाओं के लिए व्यवस्था खींच, मेहंदी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता।
5) भव्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता, जो सिर्फ आदिवासी सांस्कृतिक एवं संस्कृति एवं परंपराओं के थीम के आधार पर रखी गई है।
6) कोरबा जिले के वनांचल ग्राम अजगर बहार में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 8/8/26 को रखी गई है जिसमें अजगर बहार सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच सहित भारी संख्या में सुदूर वनांचल के ग्रामीणों की चिकित्सा जांच की जाएगी एवं निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी एवं परामर्श दी जाएगी जिसमें लगभग 15 चिकित्सकों एवं उनकी टीम उपरोक्त शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम 7/8/26 8/8/26 एवं मुख्य मंचीय कार्यक्रम दिनांक 9/8/26 को आदिवासी शक्तिपीठ के विशाल प्रांगण में माननीय श्री राजेंद्र सिंह दीवान जी शहीद वीर नारायण सिंह जी के वंशज के मुख्य आतिथ्य सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों की उपस्थिति में यह विशाल कार्यक्रम आयोजित की जाएगी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शक्तिपीठ के सभी सदस्य पदाधिकारी मंडल संरक्षक मंडल प्रयासरत हैं।

आज दिनांक 7/8/26 शक्तिपीठ के संरक्षक श्री रघुवीर सिंह मार्को संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज , सांस्कृतिक प्रमुख श्री रूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह कंवर गेंद लाल सिदार, संगठन प्रमुख रमेश सिरका वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र भगत युवा प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र ध्रुव प्रवीण पालिया श्रीमती सुमन नेताम श्रीमती कृष्णा राजेश,श्रीमती रमाराज, सांस्कृतिक प्रमुख श्री रूपेंद्र सिंह पैंकरा ,कार्यक्रम अध्य्क्ष श्री बी.एस. पैंकरा, श्री एम.पी. सी सिंह तंवर महासचिव शक्तिपीठ ने उपस्थित होकर चल रहे तैयारी एवम आज के हुए कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं की पूरी जानकारी ली।

Editor in Chief





