Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान…टैबलेट, किताबें देकर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने किया प्रेरित
    Featured

    10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान…टैबलेट, किताबें देकर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने किया प्रेरित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: दसवीं और बारहवी बोर्ड के नतीजें आने के साथ खुशियों में समाएं शुभ अग्रवाल, गामिनी कुमारी और कृतिका कुमारी के लिए आज का दिन भी खुशियों से भरा रहा। जिले के गौरव इन तीनों होनहार विद्यार्थियों से मिलते ही कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने न सिर्फ उनकी पीठ थपथपाई, अपितु मिठाई खिलाकर टैबलेट देकर उन्हें लक्ष्य हासिल करने और सफलता की राह में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर के हाथों टैबलेट और उनसे मिले सम्मान पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह टैबलेट उनके बहुत काम आएगा।

    IMG 20240513 WA0021

    इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। इस दौरान चुनौतियां भी सामने आती हैं। आप सभी को चुनौतियों से घबराना नहीं है। जो भी लक्ष्य है उसे प्राप्त करना है।
    माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 परिणाम में राज्य में मेरिट आने वाले तथा कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई ने सम्मान किया।

    उन्होंने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में पांचवा तथा कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गामिनी कुमारी कंवर अंक प्रतिशत 98 एवं राज्य में दसवां स्थान तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कृतिका कुमारी कंवर, हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शुभ अग्रवाल को टैबलेट, पेन और किताबें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

    यह भी पढ़ें :  UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    IMG 20240513 WA0020

    कलेक्टर श्री वसंत ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करें और जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करें। उन्होंने सफलता और व्यक्तित्व विकास के लिये प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे से तैयारी करने कहा। उन्होंने विद्यार्थियों के पालकों तथा शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय, सहायक संचालक के.आर. डहरिया आदि उपस्थित थे।

    डॉक्टर बनना चाहती हैं कृतिका एवं गामिनी, चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं शुभ अग्रवाल

    हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 परिणाम में राज्य में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत से मुलाकात के दौरान अपनी-अपनी अध्ययन तथा लक्ष्य और रूचियों को साझा किया। कलेक्टर ने उन्हें कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिए। इस दौरान दसवीं कक्षा में पांचवा और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली जिले के होनहार छात्रा गामिनी कुमारी कंवर एवं कृतिका कुमारी कंवर ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। कक्षा बारहवीं में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले शुभ अग्रवाल ने बताया कि वह चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं।

    कलेक्टर ने विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा सी.ए.बनने हेतु की जाने वाली तैयारी तथा संस्थानों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़े और किसी भी चुनौती से न घबरायें। प्रयास और परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों पर बोले अन्ना हजारे- ‘अगर ऐसा हुआ तो देश में लग जाएगी आग’

    यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति...

    यह भी पढ़ें: सास-बहू पर गर्व करेंगे… बहू की जान पर आई आफत तो मौत के मुंह से खींच लाई सास

    यह भी पढ़ें: आंखों से छलक पड़े आंसू…तो किसी ने देखा मोदी के रूप में साक्षात भगवान, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    आज का राशिफल: आज 15 मई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में मंगल…

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.