Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हमीदा बानो: कहानी उस भारतीय ‘महिला पहलवान’ की, जिसे कोई मर्द कभी हरा नहीं सका, जानिए क्या थी उनकी डाइट
    Featured

    हमीदा बानो: कहानी उस भारतीय ‘महिला पहलवान’ की, जिसे कोई मर्द कभी हरा नहीं सका, जानिए क्या थी उनकी डाइट

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 1950 का दशक, जब महिलाओं के कुश्ती लड़ने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था. उस वक़्त हमीदा बानो एक ऐसी महिला थीं, जो मर्द पहलवानों को लगातार चित कर रही थीं. अखाड़े में उनके आगे बड़े-बड़े पहलवानों के पैर उखड़ जाते थे. जो लोग महिलाओं को कमज़ोर समझते थे, उनके मुंह पर ताले लग गए थे. हमीदा बानो आम लोगों में इतनी चर्चित हो चुकी थीं कि उनका वज़न, क़द और खानपान तक ख़बरों का विषय बन रहा था. आज हम आपको उनकी बेहद दिलचस्प ज़िंदगी और पहलवानी से रू-ब-रू कराएंगे.

    अलीगढ़ की एमेज़ॉन थीं हमीदा बान

    पहलवान हमीदा बानो मिर्ज़ापुर में पैदा हुई थीं. सलाम नाम के एक पहलवान की उस्तादी में कुश्ती की ट्रेनिंग के लिए वो अलीगढ़ चली आईं थीं. यहीं से उन्होंने अपने पेशेवर पहलवानी करियर की शुरुआत की. उस वक़्त देश में कोई महिला पहलवान नहीं थी, जिससे वो दंगल कर सकें. ऐसे में उन्होंने मर्द पहलवानों को चुनौती देना शुरू कर दिया.

    उन्होंने कहा कि ‘जो मुझे दंगल में हरा देगा, वो मुझसे शादी कर सकता है’

    उन्होंने कहा कि ‘जो मुझे दंगल में हरा देगा, वो मुझसे शादी कर सकता है.’ मगर ऐसा कोई पहलवान नहीं कर पाया. उस वक़्त एक बाबा पहलवान को उन्होंने महज़ एक मिनट और 34 सेकंड में ही चित कर दिया. हारने के बाद बाबा पहलवान ने कुश्ती ही छोड़ दी. इसी तरह की चुनौती में वो फ़रवरी 1954 में दो मर्द पहलवान चैंपियनों को पहले ही हरा चुकी थीं. जिनमें से एक पटियाला से और दूसरा कोलकाता से था. इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वो अब तक अपने सभी 320 दंगल जीत चुकी हैं. लोगों ने उन्हें ‘अलीगढ़ की एमेज़ॉन’ (Amazon of Aligarh) कहना शुरू कर दिया था.

    यह भी पढ़ें :  चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    आदमियों से भी ज़्यादा थी उनकी ख़ुराक

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमीदा बानो की हाइट महज़ 5 फ़ीट 3 इंच थी, मगर उनका वज़न 107 किलो था. वहीं डाइट ऐसी कि बड़े-बड़े मर्द पहलवान शरमा जाएं. कहते हैं कि वो रोज़ाना साढ़े पांच किलो दूध, पौने तीन किलो सूप, क़रीब सवा दो लीटर फलों का जूस, एक मुर्ग़ा, लगभग एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, लगभग एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 प्लेट बिरयानी खाती थीं. उस समय ये भी कहा गया है कि वो हर रोज़ 9 घंटे सोती हैं और 6 घंटे एक्सरसाइज़ करती हैं.

    पहलवानों ने लड़ने से कर दिया मना, लोगों ने किया विरोध

    उस वक़्त एक महिला पहलवान से लड़ना मर्द अपनी बेइज़्ज़ती समझते थे. कई पहलवानों ने उनसे लड़ने को मना भी कर दिया. छोटे गामा नाम से मशहूर एक पहलवान ने भी आख़िरी वक़्त में उनसे लड़ने से इन्कार कर दिया था. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक और मुक़ाबले में जब उन्होंने शोभा सिंह पंजाबी नाम के एक मर्द को पराजित किया तो कुश्ती के शौक़ीनों ने उन्हें बुरा-भला कहा और उन पर पत्थर फेंके. हालात इतने बिगड़ गए थे कि पुलिस को बुलाना पड़ गया.

    उस समय लोगों की सोच थी कि जानबूझकर डमी पहलवान उतारे जाते हैं, ताकि मुकाबला मनोरंजक लगे. हालांकि, ये कभी साबित नहीं हुआ. भारतीय शेरनी हमीदा बानो ने 1954 में मुंबई में रूस की ‘मादा रीछ’ कहलाने वाली वीरा चस्तेलिन को भी एक मिनट से कम समय में शिकस्त दी थी. तब उन्होंने कहा था कि वो यूरोपीय पहलवानों से कुश्ती लड़ने के लिए यूरोप जाएंगी.

    यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में 'टॉर्चर फैक्ट्री' का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    अचानक कुश्ती से गायब हो गईं हमीदा

    download 1 1

    कहते हैं कि यूरोप जाने का ऐलान करना हमीना बानो के पतन का कारण बना. दरअसल, उनके ट्रेनर सलाम पहलवान को ये बात रास नहीं आई. बताते हैं कि सलाम पहलवान ने लाठी से हमीदा बानो के हाथ-पांव तोड़ दिए थे. बरसों तक उन्हें लाठी के सहारे चलना पड़ा. इस वजह से सलाम और हमीना के बीच गहरी दुश्मनी हो गई थी. जब भी दोनों आमने-सामने पड़ते थे तो उनके लोग आपस में लड़ पड़ते थे.

    बहुत ही तंगहाली में गुजरा अंतिम समय

    कुछ साल बाद सलाम पहलवान अलीगढ़ लौट आए और हमीदा बानो कल्याण में ही रहीं और अपना दूध का व्यवसाय करती रहीं. आख़िरी दिनों में हमीदा का जीवन काफ़ी तंगहाली में गुज़रा. दूध बेच कर और किराए से उन्हें कुछ आमदनी हो जाती थी. बाद के दिनों में उन्होंने सड़क किनारे खाने का सामान भी बेचा. साल 1986 में उनकी गुमनामी में मौत हो गई. मगर एक बात हमेशा रही कि पहलवानी में उनसे कोई भी मर्द कभी जीत ना सका और भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान का खिताब भी उन्हीं के नाम रहा.

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के रायबरेली ‘शिफ्ट’ होने से वायनाड में तूफान तो आना ही था- एनी राजा

    यह भी पढ़ें: बीवी के आशिक को गिफ्ट किया स्पीकर, ऑन करते ही हो गया ब्लास्ट, आशिक और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

    यह भी पढ़ें: मटके का पानी नहीं हो रहा ठंडा तो अपनाएं ये टिप्स, फ्रीज जैसी मिलेगी ठंडक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,671 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    महासमुंद/स्वराज टुडे; छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 18 वर्षीय भारती टंडन की हत्या कर शव को…

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.