Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘सनातन धर्म का प्रचार बंद कर दो’… धमकी के बाद भजन गायिका पर हमला
    Featured

    ‘सनातन धर्म का प्रचार बंद कर दो’… धमकी के बाद भजन गायिका पर हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सनातन धर्म का प्रचार करने वाली भजन गायिका अंजलि द्विवेदी पर जानलेवा हमला हुआ है. इसको लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और बताया है कि आरोपियों ने नेशनल हाईवे फतेहगंज में उनकी कार को पहले टक्कर मारी और फिर उनके ड्राइवर पर हमला बोला. गायिका ने ये भी बताया है कि ये हमला उनके ऊपर उस समय किया गया जब वह चंडीगढ़ से भजन कार्यक्रम कर वापस बरेली लौट रही थीं.

    अंजलि ने कहा है कि वह इस घटना से बुरी तरह से डर गई हैं. उनका कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार करने को लेकर पहले भी धमकी मिल चुकी है. बता दें कि अंजलि द्विवेदी बरेली के सीबीगंज थाने के सामने रहती हैं और देश भर के तमाम हिस्सों में होने वाले भजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं.

    अंजलि ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ से भजन कार्यक्रम कर बरेली लौट रही थीं, उसी दौरान नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी में उनकी कार में ईको कार सवार 8-10 कट्टरपंथियों ने तेज टक्कर मार दी, जिससे कार असंतुलित हो गई. किसी तरह ड्राइवर ने सम्भाला तो कट्टरपंथियों ने कार से उतरकर उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया. इस पर उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची गुंडे भाग गए.

    घटना को लेकर उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी थाने में लिखित शिकायत दी है, हालांकि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. बरेली पुलिस ने अंजलि द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर कहा है कि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    रात में हुआ था हमला

    अंजलि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना को लेकर पूरी जानकारी शेयर की है और बताया है कि ‘दो चार दिन पहले ही उनको धमकी मिली थी और इसी के बाद रात को चंडीगढ़ से लौटते हुए उन पर हमला कर दिया गया.

    उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों के इन हमले से मैं रुकूंगी नहीं. मैं हमेशा ही अपने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहूंगी. अंजलि ने ये भी कहा कि उनके खिलाफ यूट्यूब चैनल पर बहुत ही विवादित खबर चलाई गई और उन्हें धमकी दी गई, लेकिन वह रुकेंगी नहीं. उन्होंने लिखा है कि “तन मन हिंदू, जीवन हिंदू, रग रग हिंदू मेरा परिचय.” अंजलि ने ये पोस्ट सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी को टैग भी किया है.

    इस वजह से हो रहा है उनके ऊपर हमला

    अंजलि द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर ही इस बात का खुलासा किया कि उनके ऊपर हमला क्यों कहाया जा रहा है. अंजलि ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक मंच से उन्होंने डॉक्टर ब्रजेश यादव की तारीफ की थी. क्योंकि डॉक्टर ब्रजेश यादव के अस्पताल में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है चाहे वो किसी भी धर्म का हो वो सबसे पहले नवजात के कान में जय श्री राम बोलते है. अंजलि ने कहा कि कट्टरपंथियों को यही बात खराब लग गई है और वो उनकी जान के पीछे पड़े हैं.

    यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की संपत्ति कर दी दान…अब संन्यासी बनने जा रहे गुजरात के ये दंपती, बेटा और बेटी भी ले चुके दीक्षा

    यह भी पढ़ें :  बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में निकली 156 पदों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: अपनी 10 वर्षीय मासूम बच्ची को देहव्यापार में धकेलना चाहती थी कलयुगी माँ, बच्ची ने पुलिस को जो बताया उसे जानकर कांप जाएगी आपकी भी रूह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा भारतीय रेड…

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.