Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनी 10 वर्षीय मासूम बच्ची को देहव्यापार में धकेलना चाहती थी कलयुगी माँ, बच्ची ने पुलिस को जो बताया उसे जानकर कांप जाएगी आपकी भी रूह
    Featured

    अपनी 10 वर्षीय मासूम बच्ची को देहव्यापार में धकेलना चाहती थी कलयुगी माँ, बच्ची ने पुलिस को जो बताया उसे जानकर कांप जाएगी आपकी भी रूह

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गाजियाबाद/स्वराज टुडे: क्या माता कभी कुमाता नहीं हो सकती? गाजियाबाद की यह घटना उन तमाम धारणाओं को गलत साबित करती है। मां को अपने बच्‍चों का सबसे बड़ी रक्षक कहा जाता है, लेकिन, इश्क में पागल एक मां अपने बच्चों के लिए कुमाता बन गई।

    माँ ने ही अपनी 10 साल की बेटी का कराया रेप

    एक मां ने अपने ही हाथों से अपनी 10 साल की मासूम बच्ची को अपने आशिक को सौंप दिया। हवशी दरिंदे ने उस बच्ची के साथ कई बार रेप किया। प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची घर छोड़कर भाग गई। दिल्ली की सड़कों पर घूमती पाई गई। लोगों ने उसे भटकते हुए देखा तो उसे पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।  पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ हुई। फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्ची ही नहीं, उसके 13 साल के भाई को भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा था।

    पति की मौत के बाद अपने आशिक से कर ली शादी

    गाजियाबाद के एक कॉलोनी में रहने वाली महिला पति की मौत के बाद एक व्यक्ति के संपर्क में आई। उसके प्रेम में पागल हो गई। उसके साथ संबंध बनाने लगी। अपनी काली करतूत को छिपाने के लिए अपनी 10 साल की बेटी और 13 साल के बेटे को भी उसे सौंप दिया। आरोपी ने मासूम बच्ची और उसके भाई के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि महिला खुद अपनी बेटी को वेश्यावृति में धकेलना चाहती थी। मामला सामने आने के बाद महिला और उसके आशिक राजू के खिलाफ लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में धारा 377 भी जोड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    दरअसल, राजू सिंह ने पति की बीमारी के दौरान महिला की आर्थिक मदद की थी। लेकिन, महिला के पति की जान नहीं बच पाई। इसके बाद राजू सिंह ने महिला के साथ शादी कर ली। दोनों गाजियाबाद में रहने लगे। आरोप है कि शादी के बाद राजू ने अपनी पत्नी को वेश्यावृति में धकेल दिया। पिछले साल उसके दोनों बच्चों को लेकर आया। राजू की नजर महिला की बेटी पर थी। उसने बच्ची का भी शोषण शुरू कर दिया।

    बच्ची की पीड़ा सुनकर पुलिस का दहल उठा दिल

    पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ के आधार पर कहा कि उसके पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों नाना- नानी के साथ रह रहे थे। पिछले साल मां उन दोनों को गाजियाबाद स्थित अपने घर ले आई थी। उसने राजू को अपने पति के रूप में दोनों से मिलवाया था। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़के के साथ सबसे पहले उसके सौतेले पिता ने रेप किया था। दो महीने पहले महिला का बेटा फिरोजाबाद में अपने दादा-दादी के घर भाग गया। इसके बाद आरोपी बच्ची के साथ रेप करने लगा।

    बच्चों ने पुलिस को यह भी बताया कि सौतेले पिता की करतूत जब भी अपनी मां को बताते थे, तो वह उन्हें धमकी देती थी। उन्हें कुछ दवाएं देती थी। लड़की ने कहा कि मैं यह जानकर हैरान हो गई थी कि मेरी मां वेश्यावृति में शामिल है। बड़ी होने पर मुझे भी इस धंधे में धकेलना चाहती है।

    यह भी पढ़ें :  SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    बाल कल्याण समिति के सुपुर्द की गई बच्ची

    फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बच्ची की देखभाल का जिम्मा बाल कल्याण समिति को सौंपा। लड़की की मेडिकल कराई गई। टेस्ट में पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की काफी डरी हुई थी। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने जब बच्ची को समझाया-बुझाया तो उसने सच बता दिया। उसने अपने सौतेले पिता पर रेप का आरोप लगाया। साथ ही, दरिंदगी किए जाने की बात कही।

    महिला और उसके आशिक ने बच्ची के गायब होने के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। इस मामले में एसीपी लोनी भास्कर शर्मा ने कहा कि लड़की ने अपने बलात्कारी की पहचान दिल्ली के रहने वाले राजू के रूप में की है। 20 जनवरी को लापता होने के बाद भी मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बच्ची ने कहा कि उसकी मां और राजू अपराध को छुपाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। लड़की किसी को कुछ न बताए इसके लिए चिमटे से उसकी पिटाई करते थे।

    एसीपी ने कहा कि शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने जनवरी में और फिर 9 अप्रैल को लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। लड़की राजू से इतनी डरी हुई थी कि उसने शुरू में कहा था कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था। बाद में उसने पूरा मामला बताया। इस आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

    यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: डॉक्टर बनने का सपना अब होगा पूरा, 112 नए मेडिकल कॉलेज की मिली मंजूरी

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी अंतरराज्यीय महिला गैंग, पलक झपकते गले से पार कर देती थीं सोने की चैन

    यह भी पढ़ें: दोस्त की पत्नी से कर बैठा इश्क, तलाक दिलवाकर दिग्गज क्रिकेटर ने की थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.