Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: IIT ग्रेजुएट बना ‘धोबी’, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ खड़ा किया 500 करोड़ का बिजनेस
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: IIT ग्रेजुएट बना ‘धोबी’, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ खड़ा किया 500 करोड़ का बिजनेस

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6350910011729002194350ed0b1bd0e49bd4306c22ecf8dfdaaf63943e0624997aa2d5c07bb2a64bb3ffdb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया पर आपने एमबीए चायवाला, बीटेक पानीपुरी वाला नाम जरूर सुना होगा । आए दिन इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। आज हम आपको आईआईटी लॉन्ड्रीवाला के बारे में बताने जा रहे हैं।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने गंदे कपड़े धोकर 500 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर दिया और यह बिजनेस शुरू करने के लिए एक करोड़ सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ी थी। Uclean के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा की कहानी यूथ के लिए इंस्पिरेशनल है।

    परिवार के पास रेडियो खरीदने तक के नहीं थे पैसे

    1990 के दशक में उनके परिवार की आर्थिक हालत खस्ता थी। एक टेप रिकॉर्डर भी अफोर्ड करने की कैपेसिटी नहीं थी। ऐसे परिवार के लड़के का आईआईटी से पढ़ाई करना किसी सपने जैसा था। उसी दरम्यान जमशेदपुर के एक शख्स ने आईआईटी क्रैक किया था। न्यूज पेपर में उसका नाम छपा। तभी अरूणाभ ने भी आईआईटी से पढ़ाई की ठानी। वे जमशेदपुर से 10 किमी दूरी पर स्थित डिम्ना गांव में रहते थे। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उनकी ख्वाहिश अपने परिवार को ​गांव से निकालकर जमशेदपुर ले जाने की थी। हालांकि आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि दुनिया बहुत बड़ी है।

    Franglobal स्टार्टअप बेचकर Treebo Hotels में नौकरी

    Uclean से पहले उन्होंने Franglobal नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया था, जिसके जरिए वह इंटरनेशनल कंपनियों की भारतीय मार्केट में आने में मदद करते थे। 2010 से अरूणाभ का साउथ ईस्ट एशिया के देशों इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपीन्स आना-जाना हुआ। वहां उन्होंने देखा कि उन देशों को लॉन्ड्री बिजनेस कैसे बदल रहा है। वहां भी पहले भी धोबी ही कपड़े धोने का काम करते थे। 2010 से वहां छोटे-छोटे लॉन्ड्री स्टोर शुरू हो गए। यहीं से उनके अंदर भारत में लॉन्ड्री बिजनेस शुरू करने का विचार आया। साल 2015 में उन्होंने Franglobal अपने इंवेस्टर को ही बेच दी और Treebo Hotels के नॉर्थ इंडिया बिजनेस हेड बन गए।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 23 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    होटल की शिकायतें देखकर लॉड्री बिजनेस शुरू करने का निर्णय

    वह होटल की मार्केटिंग में हेल्प करते थे। होटल में 60 फीसदी शिकायतें लॉन्ड्री से जुड़ी मिलती थीं। बेडशीट या टॉवेल गंदा होने की शिकायतें आम थीं। उसका समाधान निकालने के लिए मार्केट स्टडी करने लगे तो पता चला कि यह करीब 35-40 अरब डॉलर की अनऑर्गेनाइज्ड इंडस्ट्री है। इस बिजनेस में उनको अवसर दिखाई दिया और करीब 15 महीने बाद Treebo Hotels की 1 करोड़ पैकेज वाली जॉब छोड़ दी।

    पत्नी के साथ मिलकर शुरू किया Uclean

    अरुणाभ ने अपनी पत्नी गुंजन सिन्हा की मदद से खुद का लॉन्ड्री बिजनेस Uclean शुरू कर दिया। दिल्ली के वसंत कुंज में पहला स्टोर खोला। उसमें शीशे के दरवाजा लगाए, जिससे लोगों को बड़ी-बड़ी लॉन्ड्री की मशीनें दिखती थीं और लोग स्टोर आते थे। धीरे-धीरे ऑर्डर मिलने लगे। उन्होंने Uclean का ऐप, वेबसाइट और कॉल सेंटर भी शुरू किया। अभी उनका बिजनेस 155 शहरों में फैला हुआ है। 30 कस्टमर्स को सर्विस देने का काम करते हैं। भारत के हर राज्य में स्टोर है। नेपाल में 2 और बांग्लादेश में भी एक स्टोर खोला है। आपको यह जानकर और हैरानी होगी कि कंपनी का अपनी सिर्फ एक स्टोर है, बाकि उन्होंने देश भर में फ्रेंचाइजी बांट रखी है। जिनकी संख्या 500 से ज्यादा है।

    2 साल में 250 से ज्यादा को रोजगार

    कंपनी का दावा है कि वह लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। कई राज्यों में एनजीओ के साथ पार्टनरशिप भी की है। उनमें झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। लोगों को हायर कर उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है और किसी स्टोर पर 15 हजार रुपये तक की नौकरी दी जाती है। 2 साल में 250 से ज्यादा लोगों को जॉब के अवसर उपलब्ध कराए हैं। साल 2017 में 8 साल पहले शुरू हुआ उनका स्टार्टअप अब 500 करोड़ रुपये के कारोबार में तब्दील हो चुका है। कंपनी दावा करती है कि यह एशिया की सबसे बड़ी ड्राईक्लीनिंग चेन है।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 80 वर्षीय हिन्दू पुजारी का शव फाँसी के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

    यह भी पढ़ें: मर गयी इंसानियत: रहम की भीख मांगते रहे पिता, बेटे को बचाने उसके पर लेट गई मां…फिर भी भीड़ ने पीटकर मार डाला, देखें दिल दहला देने वाला Video

    यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 शूटर,11 राज्यों में आतंक; NIA ने किया बड़ा दावा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    July 31, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष…

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.