Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: पत्नी का Idea सुनकर छोड़ी नौकरी, लोन लेकर शुरु किया बिजनेस, कमा रहे करोड़ों रुपये
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: पत्नी का Idea सुनकर छोड़ी नौकरी, लोन लेकर शुरु किया बिजनेस, कमा रहे करोड़ों रुपये

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 14, 2024Updated:April 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: अपनी नौकरी को छोड़कर बिजनेस शुरु करना बच्चों का खेल नहीं है। आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इंजीनियरिंग छोड़कर बिजनेस शुरु किया। आज सालाना मोटी कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

    पेशे से इंजीनियर पटना के 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार नीरज किसी और ही मिट्टी के बने हुए इंसान हैं. यही कारण है कि उन्हें खुद की नौकरी छोड़कर और लोगों को रोजगार देने के अपने फैसले पर पत्नी विनीता कुमारी के साथ-साथ अपने माता पिता का भी भरपूर साथ मिला.

    पीएमईजीपी योजना से मिली बहुत बड़ी मदद

    हिस्ट्री से ग्रेजुएट 41 साल की विनीता कुमारी ने इंटरनेट पर पीएमईजीपी योजना के बारे में पता लगाया. उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर गूगल की मदद से उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने अपने पति को लोन की प्रक्रिया के बारे में बताया और 25 लाख का लोन लेकर उन्होंने अपनी फैक्ट्री को दूसरी जगह शिफ्ट किया. साथ ही कई मशीनें भी लगाई गई, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और सतत रूप से मेहनत का परिणाम ये हुआ कि अब पटना में पॉलीनेट एक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है. विनीता बताती हैं कि पटना के वाटर टैंक की इस फैक्ट्री से सालाना एक से डेढ़ करोड़ का टर्नओवर हो जाता है. अच्छी कमाई के साथ ही इस काम से कइयों को भी रोजगार मिल रहा है.

    मुनाफा

    बता दें कि बेंगलुरु से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सुरेंद्र ने नागार्जुन फर्म में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर कई साल तक काम भी किया. सुरेंद्र कहते हैं कि इसी कारण उन्हें मशीनों के बारे में काफी जानकारियां भी हासिल हुई जो इस फैक्ट्री में भी काम आ रही हैं. सुरेंद्र कहते हैं कि पत्नी के साथ के बिना ये सब संभव नहीं हो पाता. सुरेंद्र बताते हैं कि उनकी पत्नी विनीता का मानना है ‘चेंज द क्वालिटी एंड क्वांटिटी विल चेंज यू’ मतलब अगर आप क्वालिटी का पीछा करेंगे तो क्वांटिटी अपने आप बढ़ जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    सुरेंद्र की माने तो 16 साल पहले जमी-जमाई नौकरी छोड़कर जब उन्होंने बिजनेस शुरू किया तो बिजली की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें बिजनेस में कुछ घाटा लग गया था. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पत्नी की मदद से पटना के पाटलिपुत्र में स्थित डीआईसी की सलाह से पीएमईजीपी योजना का लाभ उठाया. इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ 15 दिनों का ईडीपी कोर्स भी किया, जिससे उन्हें बिजनेस की प्लानिंग में काफी मदद मिली.

    2500 से शुरू होती है टंकी की रेंज

    बता दें कि सुरेंद्र अपने कारखाने में 500 लीटर से लेकर 2000 लीटर की वाटर टैंक बनाते हैं. जिसकी कीमत 2500 से लेकर 20,000 तक होती है. अब आलम ये है कि साल में 2500 से 3000 वाटर टैंक की बिक्री हो जाती है. वहीं, पानी की टंकी के बिजनेस में सफलता के बाद सुरेन्द्र पटना में पॉलिनेट कंपनी के पीवीसी पाइप भी बना रहे हैं. क्वालिटी के कारण पानी टंकी की तरह ये भी खूब बिक रही है.

    सुरेंद्र बताते हैं कि पानी की टंकी की क्वालिटी उसकी लेयरिंग पर निर्भर करती है. जितनी ज्यादा लेयरिंग होगी पानी की टंकी की क्वालिटी उतनी ही बेहतर होती जाएगी. किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9546742759, 9113763619 और ईमेल [email protected] पर संपर्क भी कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: IAS बनने के लिए छोड़ी एक करोड़ की नौकरी, सफलता का श्रेय गर्लफ्रैंड को 

    यह भी पढ़ें:आजादी के बाद पहली बार नई दिल्ली लोकसभा सीट पर होने जा रहा ऐसा, हाय रे कांग्रेस की मजबूरी !! 

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    यह भी पढ़ें: दोस्त की पत्नी से कर बैठा इश्क, तलाक दिलवाकर दिग्गज क्रिकेटर ने की थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026

    ग्राम पताढ़ी में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

    May 29, 2026

    सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    May 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,571 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026892 Views
    Don't Miss

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    *आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा…

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.