Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रोजगार की मांग को लेकर भूविस्थापितों ने किया, सीएमडी कार्यालय में उग्र प्रदर्शन
    Featured

    रोजगार की मांग को लेकर भूविस्थापितों ने किया, सीएमडी कार्यालय में उग्र प्रदर्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कोरबा जिले के बुडबुड , राहाडीह परियोजना के भूविस्थापित ने उग्र आंदोलन किया । अपनी रोजगार की मांग को लेकर कई वर्षों से एरिया महाप्रबंधक एवं सीएमडी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन करते रहे । आवेदन पर कार्यवाही नहीं करने से परेशान होकर शुक्रवार को उग्र आंदोलन किया यह आंदोलन 7 घंटे लगातार जारी रहा ।

    पात्रता प्रमाण पत्र देकर घुमाया जा रहा है

    ग्राम बुडबुड , राहाडीह की प्रथम चरण में 550 एकड़ भूमि एल ए एक्ट के तहत अधिग्रहण की गई थी । जिसका अवार्ड 2007 में किया गया है । अर्जन के दौरान महाप्रबंधक कोरबा श्री खान ने मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 1991 के तहत ग्रामीणों को रोजगार देने हेतु लिखित में पत्र प्रदान किया था । कलेक्टर महोदय के द्वारा ग्राम बुडबुड में 15/03/2013 को बैठक ली गई । जिसमे क्षेत्र के विधायक अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि , प्रबंधन के अधिकारी प्रशासन के अधिकारी एवं 400 ग्रामीण उपस्थित रहे । जिसमें एसईसीएल कोरबा के महाप्रबंधक श्रीमान जेड एच खान ने प्रथम चरण में मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति के तहत 275 खातेदार को रोजगार दिए जाने की जानकारी जिलाधीश बैठक में प्रदान की । जिसे सभी ने सहमति प्रदान की । जिसमे सर्वसम्मति से तय किया गया कि नामांकन की प्रक्रिया कैंप लगाकर 20/03/2013 से 26/03/2013 तक पूर्ण कराई जाएगी । नामांकन के दौरान जांच कर भूविस्थापितों को रोजगार पात्रता प्रमाण पत्र भी प्रदान की गई । नामांकन पूर्ण होने एवम सत्यापन पूर्ण होने के बाद एकाएक वर्ष 2016 में रोजगार देने हेतु कोल इंडिया पॉलिसी लागू कर सैकड़ो भू स्थापितों को अपात्र कर दिया गया ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    आंदोलन में बुजुर्ग , बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल रही

    मुख्यालय के धरना आंदोलन में बुजुर्ग , बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल रही । लगातार 7 घंटे चले इस धरना प्रदर्शन में अधिकार पाने आक्रोश एवम जोश के साथ डटे रहे । उनकी पीड़ा को उपस्थित अन्य लोगों ने महसूस किया एवम यह कहने से नहीं चुके कि एसईसीएल के अधिकारी लोगों के साथ छलपूर्वक अमानवीय व्यवहार करने पर उतारू हो गए हैं । अधिकारियों की एक ही मंशा रहती है , कि किसी भी प्रकार का हथकंडा अपनाकर उत्पादन लक्ष्य को हासिल किया जाए । भले ग्रामीणों को उनके हक एवं अधिकार से वंचित होना पड़े ।

    अधिकारियों से वार्ता उपरांत आंदोलन स्थगित

    आन्दोलन के दौरान अधिकारियों ने कई बार वार्ता हेतु पहल की अंततः लगातार 7 घंटे आंदोलन के बाद अधिकारियों के साथ वार्ता हुई । जिसमें महाप्रबंधक भू राजस्व शरद तिवारी , औद्योगिक संबंध मनीष श्रीवास्तव एवं मेंन पावर के अधिकारी उपस्थित रहे
    । चर्चा के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि रोजगार देने के नाम पर आपने भूमि ली है । रोजगार देने हेतु सत्यापन कराया है । रोजगार देना पड़ेगा , अन्यथा हमारा यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा । पीड़ित लोगों की बातों को सुनकर अधिकारियों ने यह कहा कि यह विषय डायरेक्टर टेक्निकल (योजना परियोजना) के अधिकार क्षेत्र का है । अभी अधिकारी उपस्थित नहीं है शीघ्र ही बैठक कराकर निराकरण हेतु प्रयास किया जाएगा । अधिकारियों ने आंदोलन समाप्त करने का निवेदन किया । डायरेक्टर योजना परियोजना से सप्ताह भर के बीच बैठक में निर्णय नहीं आने पर पुनः आंदोलन जारी किया जाएगा । बैठक उपरांत आंदोलन को स्थगित कर दिया गया ।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    अधिकारियों से वार्ता के दौरान हेमलाल श्रीवास , परमेश्वर बिंझवार, रूपचंद डिक्सेना, बचन बाई , जेठिया बाई, सन्तोष श्रीवास नवा अंजोर भूविस्थापित समिति से ब्रजेश श्रीवास, प्रताप सिंह, सन्तोष राठौर उपस्थित रहे ।

    यह भी पढ़ें: प्रशिक्षु महिला दरोगा को अपने कमरे में सोने बुलाते थे इंस्पेक्टर, शिकायत के बाद हुए सस्पेंड

    यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में शादी समारोह, कब्रिस्तान और अस्पताल में सीरियल ब्लास्ट.. में 18 की मौत; 22 घायल

    यह भी पढ़ें:पत्थर फेंके, दाँत से काटा, लाठी-डंडे चलाए, वर्दी फाड़ी….यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर रिहान को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, दर्जन भर से अधिक महिलाएँ भी शामिल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,226 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.