Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 9 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 9 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 9 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक और भाग्यशाली रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में मृगशिरा नक्षत्र से प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज अनफा योग बन रहा है। जबकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें,आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए कल चंद्रमा का संक्रमण सुखद और लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में जहां आपका पारिवारिक जीवन सुखद होगा। वहीं दिन का दूसरा भाग सम्मान और भौतिक सुख दिलाने वाला रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम को भी किनारा करके सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हें। आपको मौसी और मामा की ओर से लाभ मिलने वाला है। अगर आपके जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में आप खरीदारी पर धन भी खर्च करेंगे। लव लाइफ में भी आपके सकारात्मकता दिखेगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन रवियोग के शुभ प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी से सहयोग बनाए रखेंगे। आपको अपने कार्यों में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों मे भी आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप दिन के दूसरे भाग में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और उनके लिए आज कुछ खरीदारी भी करेंगे। ससुराल पक्ष के साथ आपका बेहतर संबंध रहेगा।

    ​मिथुन राशि

    आज मिथुन राशि के लिए चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर होना शुभ फलदायी रहेगा। आपके लिए यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज आर्थिक और लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। कोई भौतिक सुख साधन भी आपको मिलने का योग बना हुआ है। वैसे आज आपको संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर चिंता हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज दिन के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम से बचें।

    यह भी पढ़ें :  सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और संपर्क बढ़ेगा जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा के आपकी राशि में आने से आप आज भावुक हो सकते हैं, ऐसे में आपको भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए समझदारी से काम लें। वैसे आज आपको माता की ओर से स्नेह और लाभ मिलने का योग बना हुआ है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आज लाभ मिलेगा। आप आज अपने बड़े भाई से भी सहयोग पा सकेंगै। कुछ घरेलू काम जो आपके काफी समय से अटके हुए थे आज पूरे हो सकते हैं। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा और आप जीवनसाथी के साथ आज शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। वैसे आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खानपान को संयमित रखें नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि से आज आज चंद्रमा का संचार दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है जो इनको कामकाज के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी लाभ और सुख दिलाएगा। आपको आज अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। पिताजी से आपको आज जो भी सुझाव और मार्गदर्शन मिलता है उसका ध्यान रखे इससे आपका ही फायदा होगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते और एक दूसरे के लिए उपहार भी ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा,सर्दी, खांसी, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते है। व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए दिन मान सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा। आपका काम जो काफी समय से फंसा हुआ है वह पूरा हो सकता है। किसी काम की वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी आज लंबी बातचीत हो सकती है। किसी मेहमान के आने की भी आपको सूचना मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आप विदेश से कारोबार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर और डील मिल सकती है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। किसी दोस्त या निकट संबंधी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा। कोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ है आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी वजह से आपका काम आज फिर भी अटक सकता है। आपको आज घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी। आर्थिक लेन देन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। वैसे आपको जरूरत होने पर परिवार और जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों को आज भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। लोग आपका इस्तेमाल अपना मतलब साधने के लिए कर सकते हैं। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने कारोबार में परिश्रम अधिक करना होगा, किसी सहयोगी की वजह से थोड़ी नाराजगी भी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको आज लाभ मिलने का विशेष योग बना हुआ है। किराना कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    ​कुंभ राशि

    आज रविवार को रवियोग के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने काम को समय पर सुचारू रूप से कर पाएंगे। आज आप ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग पा सकेंगे। आपको आज भाइयो से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनकी मदद से आपका कोई काम आज बन सकता है। किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आप उसे वापस पा सकेंगे। किसी परिचित से आज अचानक ही आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको आज व्यस्त रहना होगा। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर आपको आज धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है अथवा इनके आने की सूचना मिल सकती है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। माता पिता से आपको आज मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.