Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 9 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 9 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल :  आज का राशिफल 9 नवंबर दिन शनिवार को चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान भी हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनि शश योग के साथ आज वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से कर्क राशि वालों की मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं वृश्चिक राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें। ग्रहों की स्थितियों के बीच शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद था, तो वह आज खत्म हो जाएगा। साथ ही आप सभी एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं के बारे में बात भी करेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको माताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और व्यापार का विस्तार भी करेंगे। नौकरी करने वाले आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज फाइनल हो सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न होंगे। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आद राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और लोग भी उनके समर्थन में आएंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी पूजा या मंदिर आदि में जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। अगर पिछले कुछ समय से कार्यस्थल पर आपका अधिकारियों के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह दूर हो जाएगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को आज सपना पूरा हो सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। शाम के समय माताजी के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    कर्क राशिफल

    कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय दोस्तों के साथ बिताएंगे और दोस्तों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चों की जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे, जिससे बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे और कुछ समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में भी व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वालों का शनिवार के दिन बौद्धिक विकास होगा, जिसका फायदा जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगा। व्यवसाय के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। पिताजी की मदद से किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और किसी सरकारी योजना से आपको अच्छा लाभ होगा। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती हैं लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलने से उनसे मुक्ति मिल जाएगी। शाम का समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ कार्यों में वृद्धि का रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा कमा पाएंगे। आज आप घर में अपने परिवार के सदस्यों के सामने अपने विचार रखने में संकोच ना करें। संतान पक्ष की ओर से कोई नया कार्य करने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा शनिदेव की कृपा से आज पूरी होगी। शाम के समय परिजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर पिछले कुछ दिनों से व्यापार में लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज वह समस्या दूर हो जाएगी। आपका कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने के कारण आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके दुश्मनों का मूड खराब हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम मजबूत होगा। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामुदायिक स्वयंसेवकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, सामुदायिक सहभागिता और स्थानीय नेतृत्व से स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा नया बल

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आज आप अपने बिजनस के लिए किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि वह पैसा वापस लोटाने में आपको दिक्कत होगी। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों को कई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

    धनु राशिफल 

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर प्रशंसा करेंगे, जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल होंगे। नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और प्रभाव भी बढ़ेगा। आज आप धन का कुछ हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर खर्च करेंगे। साथ ही कर्ज को चुकाने में भी आपको सफलता मिलेगी। शाम के समय किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    मकर राशिफल

    मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किसी से अटके धन की प्राप्ति भी होगी। पारिवारिक बिजनस करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और बिजनस का विस्तार भी कर पाएंगे। परिवार में अगर कोई अनबन चल रही है तो आज वह खत्म होती नजर आएगी। सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास व्यक्ति के आने की उम्मीद बन रही है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। शाम को घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

    यह भी पढ़ें :  दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज किसी शत्रु के कारण व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है लेकिन आपको इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान भी रहेंगे। व्यापार में साझेदारी में कोई योजना बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी सलाह से फायदा भी होगा। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज अगर आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा मिलने की संभावना कम है, जिससे रिश्ते में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपको कोई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। आज आप पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के लिए विवाह योग बन रहा है तो आज उसके लिए कोई बढ़िया रिश्ता आ सकता है। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों और सहकर्मियों की वजह से कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:वामदेव पर्वत पर बनी मजार और मस्जिद पर गहराया विवाद, VHP ने ध्वस्त कराए जाने की मांग की

    यह भी पढ़ें:कलार समाज शिक्षित, समृद्ध, छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग करें….भगवान सहस्त्रबाहु ने लोक कल्याण का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी उसी राह पर चल रही:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, कुछ ही दिनों में 10 गुना बढ़ जाएगी आपके आंखों की रौशनी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026

    प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    May 26, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,556 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,005 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026889 Views
    Don't Miss

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    * मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में…

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.