Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वामदेव पर्वत पर बनी मजार और मस्जिद पर गहराया विवाद, VHP ने ध्वस्त कराए जाने की मांग की
    Featured

    वामदेव पर्वत पर बनी मजार और मस्जिद पर गहराया विवाद, VHP ने ध्वस्त कराए जाने की मांग की

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63836554117311209602751601a64a25c035c88cdd3a4f6f5d9b377c6f01161dc855c96bdc2c4cfe5f9526
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बांदा/स्वराज टुडे: यूपी के बांदा में एक मजार प्रांगण में बनी मस्जिद विवाद का केंद्र बिंदु बन गई है. वामदेव पर्वत के पीछे बनी मजार मस्जिद को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है.

    इसमें मजार मस्जिद को अवैध बताते हुए ध्वस्त कराए जाने की मांग की. विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि हिंदू धार्मिक आस्था के केंद्र वाम देवेश्वर मंदिर पर्वत के नजदीक कुछ कट्टरपंथियों ने कोरोना काल के दौरान चुपके से मस्जिद का निर्माण किया है. यह पूरी तरह से अवैध है उसको तुरंत गिराया जाना चाहिए. वहीं इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से एक बार फिर जांच करके आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.

    मस्जिद मजार को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने की मांग

    मस्जिद का यह विवाद बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के वामदेवेश्वर पर्वत के पिछले क्षेत्र से सामने आया है. यहां विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में मस्जिद मजार को अवैध बताते हुए बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कोरोना काल के दौरान अवैध तरीके से मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पहले मजार का निर्माण कराया उसके बाद मस्जिद का निर्माण कर दिया वहां पर शुक्रवार को फतिहा नमाज पढ़ी जा रही है.

    मजार बनाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया

    उनका कहना है कि यह पूरा क्षेत्र हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां पर अवैध तरीके से मस्जिद मजार बनाकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. मजार मस्जिद के ठीक बगल में मकान बनवाई जा रही है. सुनिया के मुताबिक कोरोना काल के पहले यहां पर मजार के पास भवन बनाया गया है. सुनिया बताती हैं कि यह जमीन पहले उनकी थी कुछ लोगों ने मजार का हिस्सा बताकर उनसे छुड़वा ली. यहां पर मजार के ऊपर निर्माण कर लिया गया है. आपको बता दें कि बांदा में स्थित वामदेव पर्वत पर भगवान शिव का अति प्राचीन मंदिर है त्रेता युग में महर्षि बामदेव ने इसी पर्वत में आकर तपस्या की थी उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव शिवलिंग के रूप में स्वयं एक सकरी गुफा में प्रकट हुए थे.

    यह भी पढ़ें :  कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    पर्वत पर हैं भगवान राम की अनेक निशानियां

    अपने वनवास के दौरान भगवान राम भी इस पर्वत में आए थे और महर्षि वामदेव से मुलाकात की थी . उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था. इस पर्वत में वह तमाम पत्थर आज भी मौजूद हैं जिनमें भगवान राम के चरण पड़े थे. मंदिर के पुजारी पुत्तन तिवारी बताते हैं कि इस पर्वत के चारों तरफ लोगों ने सैकड़ो की तादाद में अवैध निर्माण कर रखा है उसी में यह मजार मस्जिद बाद में बनाई गई. इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है.

    निर्माण अवैध हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

    दरअसल यह विवाद सन 2022 में शुरू हुआ था. वहीं हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन को इस स्थान पर मजार अवैध मस्जिद की शिकायत की थी. इस पर जिला प्रशासन ने जांच भी कराई थी जांच करने के बाद तहसीलदार ने अपनी आख्या में मस्जिद मजार काफी पुरानी होने उसमें लाउडस्पीकर ना लगा होने का उल्लेख अपनी जांच आख्या में किया था. इसके आधार पर उपजिला अधिकारी ने अपनी आख्या जिला प्रशासन को प्रस्तुत की थी. उसके बाद अब एक बार फिर विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे को उठाकर माहौल में गर्मी पैदा कर दी है. इस मामले में एडीएम बांदा का कहना है कि शिकायती पत्र दिया गया है, जिसको लेकर जांच कराई जा रही है. यदि जांच में निर्माण अवैध पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: कलार समाज शिक्षित, समृद्ध, छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग करें….भगवान सहस्त्रबाहु ने लोक कल्याण का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी उसी राह पर चल रही:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    यह भी पढ़ें :  विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: ये बीज है ‘स्पर्म’ बनाने की मशीन, पुरुष रोजाना खाएं

    यह भी पढ़ें: भाई जैसे दोस्त की बीवी पर आ गया दिल, फिर आगे जो हुआ…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,971 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,530 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आत्मा (ATMA) योजना अंतर्गत आज ग्राम सकदुकला, विकासखण्ड कोरबा में प्रशिक्षण सह…

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.