Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

    July 31, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    July 31, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 11 मार्च दिन सोमवार को चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि मीन में संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। इस तरह मीन राशि में चंद्रमा और बुध की युति बन रही है। साथ ही शुभ योग, शुक्ल योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वाले दोस्तों के साथ खास खुशी के पल बिताएंगे और वृश्चिक राशि वालों को नया काम करने का मौका मिलेगा। वहीं तुला राशि वालों की किसी अजनबी से परेशानियां बढ़ सकती हैं। ग्रहों की स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा। बिजनस करने वाले लोगों को अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए। आपको समाज के हित में काम करने के बारे में सोचना होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ खास खुशी के पल बिताएंगे और उनके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के विचारों का पूरा सम्मान करना चाहिए, अन्यथा उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों का ऑफिस में अपने जूनियर के साथ किसी मुद्दे पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा बिजनस शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी साइड इनकम होती रहेगी। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें उसमें आज अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आपकी मां को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ होगा और नए-नए कांटेक्ट भी बनेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे विवाद को आज बातचीत के जरिए खत्म कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। व्यापारी आज कोई बड़ी डील फाइनल कर रहे हैं तो अपने आंख-कान खुले रखें, अन्यथा धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई मदद मांगेंगे तो आपको वह मदद आसानी से मिल जाएगी। बच्चों को कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन्हें वे पूरा करने में सक्षम होंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और एक दूसरे की हर कार्य में मदद करेंगे। आप ऑफिस में दोस्तों के साथ किसी पार्टी में भाग लेकर कुछ समय बिताएंगे। आपको कोई भी काम बहुत ज्यादा जोश में नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपसे गलती हो सकती है। आपको कुछ झगड़ालू और ईर्ष्यालु लोगो से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। बिजनस में आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए और किसी को भी बिना सोचे-समझे कुछ भी करने के लिए नहीं कहना चाहिए। अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें, अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आपको बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! 'डायमंड सिंडिकेट' का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों से प्रशंसा मिलेगी। भाई-बहनों से आपको घर के कार्यों में पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहने वाला है। किसी अजनबी से आपकी मुलाकात आपके लिए परेशानियां ला सकती है। दिनचर्या में कोई बदलाव करते हैं तो आपका कुछ काम टल सकता है। आप दूसरों की मदद करने में पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन साथ ही आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन खुशियां लेकर आना वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करना होगा अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बच्चों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आप परेशान हो जाएंगे। परिवार में लोगों के बीच चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म कर लेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश में कर रहे लोगों को आज अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे, जिससे आप अपना काम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिलने की संभावना है। आस-पड़ोस में वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

    यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों का मार्ग दिखाती है : जयसिंह अग्रवाल

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कोई भी निर्णय परिजनों की सहमति से ही लेना चाहिए, अन्यथा गलत हो सकता है। ऑफिस में अगर आप किसी से अपने मन की बात साझा करेंगे तो उसका फायदा आपको बाद में मिल सकता है। अगर छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज उन्हें मौका मिल सकता है। आप किसी भी काम को करने में पूरी उत्सुकता दिखाएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज व्यस्तता के कारण परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रहे कलह से मुक्ति मिलेगी और खुशियां भी बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने के लिए समय निकालना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अधिक तले हुए भोजन से बचना चाहिए, अन्यथा यह आपके लिए पेट से संबंधित कुछ समस्याएं बढा सकता है।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों का भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे, लेकिन अगर आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तो उसे आगे न बढ़ाएं। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने पिता से इस बारे में चर्चा जरूर करें। आप लंबे समय बाद किसी दोस्त से मिलने जा सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

    July 31, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    July 31, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026

    समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    July 31, 2026

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा द्वारा भगवान शिव के पावन सावन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    July 31, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 31, 2026

    समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.