Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026

    राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजधानी में हुआ सम्मेलन, नंदकिशोर शुक्ल ने कहा- छत्तीसगढ़ियों के साथ हुआ षड्यंत्र, नहीं मिलने दिया छत्तीसगढ़ीभासी राज का दर्जा
    Featured

    राजधानी में हुआ सम्मेलन, नंदकिशोर शुक्ल ने कहा- छत्तीसगढ़ियों के साथ हुआ षड्यंत्र, नहीं मिलने दिया छत्तीसगढ़ीभासी राज का दर्जा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241021 WA0027
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे:  राजधानी में रविवार को छत्तीसगढ़ीभासी राज सम्मेलन हुआ है. सम्मेलन में साहित्यकार, संस्कृति विशेषज्ञ, रंगकर्मी, पत्रकार, शिक्षक, लोक कलाकर, कर्मचारी नेता, छात्र और संगठन सेनानी शामिल हुए. सम्मेलन का विषय था- ‘छत्तीसगढ़ी भासी राज का दर्जा’.

    सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ी राजभासा मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल ने संबोधित किया. शुक्ल ने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ बताया कि राज्य निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ियों के साथ एक बड़ा षड्यंत्र हुआ था.

    IMG 20241021 WA0028

    उन्होंने कहा कि 2001 से लेकर 2003 तक केंद्र और राज्य सरकार के बीच क और ख श्रेणी को लेकर कई पत्र व्यवहार हुए. इस पत्र व्यवहार में केंद्र से जब यह पूछा गया था कि छत्तीसगढ़ को किस राज्य की श्रेणी में रखा जाए तो साजिशन छत्तीसगढ़ी भासी राज्य को ‘क’ श्रेणी में रखवा दिया गया. ‘क’ श्रेणी हिंदीभासी-राज्य के लिए है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य को ख श्रेणी में रखा जाना था, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ की पहचान छत्तीसगढ़ी राज्य के तौर पर देश में है. ‘ख’ श्रेणी में छत्तीसगढ़ी और हिंदी भासी राज्य को रखा जाता है.

    IMG 20241021 WA0026

    इस षड़यंत्र का बड़ा नुकसान आज छत्तीसगढ़ियों को उठाना पड़ा है. छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर संघर्ष की स्थिति इस श्रेणी के चलते भी करना पड़ा है. आज भी यह संघर्ष जारी है. 2007 में छत्तीसगढ़ीभाषियों के आंदोलन के बाद राज्य में छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन इसमें भी छत्तीसगढ़ियों के साथ छल हुआ था. छत्तीसगढ़ी को हिंदी के बाद द्वितीय भाषा लिख दिया गया.इसी तरह 2008 में ‘छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग’ गठित किया था, लेकिन बाद में षड़यंत्र के तहत इसमें भी बदलाव कर इसे ‘छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग’ कर दिया गया.

    यह भी पढ़ें :  विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    IMG 20241021 WA0025

    2020 केंद्र सरकार की ओर से जब नवा शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ में भाषायी सर्वेक्षण कराया गया तो यह पाया गया कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ 5 फीसदी लोगों की मातृभाषा हिंदी है, जबकि 65 फीसदी से अधिक लोगों की मातृभाषा छत्तीसगढ़ी है. बावजूद इसके अभी भी छत्तीसगढ़ियों के साथ छल और षड़यंत्र चल रहा है. आज भी स्कूलों में माध्यम भाषा छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई नहीं हो रही है. यह मोदी सरकार की गारंटी के खिलाफ भी है, जिसमें नवा शिक्षा नीति में यह बात कही गई है.

    सम्मेलन को संस्कृति विशेषज्ञ अशोक तिवारी, साहित्यकार सुधीर शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ हो रहे छल और षडयंत्र के मुद्दे पर जल्द ही राज्य के मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. यह मांग करेंगे कि छत्तीसगढ़ को ‘छत्तीसगढ़ी-भाषी-राज्य’ का दर्जा दिलाने के लिए साय-सरकार विशेष प्रयास करें. ‘छत्तीसगढ़ी’ को ‘सरकारी काम-काज और पढ़ाई का माध्यम भाषा’ बनाने का स्पष्ट निर्देश जारी करें.

    सम्मेलन में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी, बृजेश चौबे, प्रकाश शर्मा, गुलाल वर्मा प्रफुल्ल ठाकुर, विधि विशेषज्ञ राजीव तिवारी, प्रोफेसर डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता, डॉ. प्रीति सतपथी, डॉ. गार्गी पाण्डेय, डॉ. राहुल तिवारी, शिक्षक संघ के वीरेंद्र दुबे, अमित शुक्ला, रंगकर्मी विजय मिश्रा, विकास शर्मा, कर्मचारी नेता सीएल दुबे, ‘छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना’ अध्यक्ष दिलीप मिरी सहित छात्र संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने किया.

    यह भी पढ़ें: जेडीयू प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सियासी हलचल हुई तेज

    यह भी पढ़ें :  श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नाव्या हरिदास ? जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ बनाया है उम्मीदवार, 11 नवंबर को किया जाएगा मतदान

    यह भी पढ़ें: पेशी में लाए गए कुख्यात अपराधी को कोर्ट परिसर में मारी गोली, फायरिंग में एक अन्य कैदी भी घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026

    राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 18, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    June 18, 2026

    नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जिले में होंगे व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम, 17 से 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश

    June 18, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून 2026

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,637 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    104 दिव्यांगजनों को मिली नई उड़ान, 154 कृत्रिम अंगों ने बदली जिंदगी की रफ्तार मुंबई/स्वराज…

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026

    राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 18, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.