Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, जिला अधिवक्ता संघ से हस्तक्षेप की मांग

    April 29, 2026

    बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, मतदान केंद्रों में लोगों की लग रही लंबी लंबी कतारें, जानिए चुनाव का ताजा अपडेट

    April 29, 2026

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला कांस्टेबल ने प्रेमी संग मिलकर SI को उतार मौत के घाट, वजह जान पुलिस कर्मियों के उड़ गए होश
    Featured

    महिला कांस्टेबल ने प्रेमी संग मिलकर SI को उतार मौत के घाट, वजह जान पुलिस कर्मियों के उड़ गए होश

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    राजगढ़/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के राजगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला सिपाही ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को मौत के घाट उतार दिया। सब इंस्पेक्टर की हत्या इतनी बेहरमी से की गई जिसके बार में जानकर हर किसी की रूह कांप गई।

    महिला सिपाही ने प्रेमी संग मिलकर SI दीपांकर गौतम को कार से कुचल दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा SI की लाश को 30 मीटर तक घसीटा।

    वारदात को अंजाम देने के बाद महिला सिपाही पल्लवी और प्रेमी करण ठाकुर देहात थाने पहुंचे और पुलिसवालों को झूठी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है।

    पुलिस ने जब महिला कांस्टेबल से सख्ती से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। हत्या के पीछे की छिपे प्यार और धोखे का एंगल जानकर पुलिसवालों का भी सिर चकरा गया।

    महिला सिपाही ने ली SI की जान

    इस वारदात को मंगलवार यानी 10 सितंबर को अंजाम दिया गया। महिला कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी (Pallavi Solanki) की कार ने बाइक सवार एसआई दीपांकर गौतम को आमने सामने की सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दीपांकर गंभीर रूप से घायल हो गया और पल्लवी को भी थोड़ी चोटें आईं।

    घायल SI को ब्यावर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पर इससे पहले कि दीपांकर को दूसरे अस्पताल ले जाया जाता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    दरअसल महिला सिपाही और उसके दोस्त करण के बीच अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों आपसी झगड़े के चलते अलग हो गए थे। इसी दौरान SI दीपांकर की दोस्ती पल्लवी से हो गई। लेकिन जब करण को इसकी जानकारी मिली तो वो दोबारा पल्लवी के पास पहुंचा और दोनों पुराने गिले शिकवे भुला कर फिर एक हो गए।

    यह भी पढ़ें :  Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    लव ट्राएंगल में SI ने गंवाई अपनी जान

    इसी बीच पल्लवी और करण ने एक बड़ा फैसला लिया। वो फैसला था दीपांकर को रास्ते से हटाने का। अपना पुलिसिया दिमाग लगाकर दोनों ऐसा तरीका अपनाना चाह रहे थे जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

    यानी दीपांकर रास्ते से हट भी जाए और उसके कत्ल का इल्जाम भी उनके सिर पर न आए। इसी के मद्देनजर ये तय हुआ कि दीपांकर को गाड़ी से एक्सिडेंट कर मौत की नींद सुलाना ठीक रहेगा।

    इस तरह से उसकी मौत एक्सिडेंट लगेगी और उन पर किसी को शक भी नहीं होगा। इसी प्लान के तहत मंगलवार को पल्लवी ने दीपांकर को अपने पास बुलाया और कार से टक्कर मार कर खत्म कर दिया। इस मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी ऑफिस में महिला सिपाही से देर रात तक पूछताछ की।

    पुलिस की सख्ती से टूट कर आखिरकार अगली सुबह दोनों आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि दीपांकर हमारे प्यार के बीच आ रहा था, इसलिए हमें उसे खत्म करना पड़ा। फिलहाल हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 70 पार के सभी लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5 लाख तक मुफ्त इलाज; BJP ने घोषणापत्र में किया था वादा

    यह भी पढ़ें: बलौदा बाजार पुलिस ने सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप गैंग का किया भंडाफोड़, मामले में अब तक मुख्य आरोपी पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 9 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  Maihar: गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक, सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह*

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 80 रुपये मजदूरी से 8 करोड़ की आय तक का सफर, सातवीं पास शख्स की ऐसे पलटी किस्मत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, जिला अधिवक्ता संघ से हस्तक्षेप की मांग

    April 29, 2026

    बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, मतदान केंद्रों में लोगों की लग रही लंबी लंबी कतारें, जानिए चुनाव का ताजा अपडेट

    April 29, 2026

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026

    कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    April 29, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026913 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026847 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    जिला न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, जिला अधिवक्ता संघ से हस्तक्षेप की मांग

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला न्यायालय परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, मतदान केंद्रों में लोगों की लग रही लंबी लंबी कतारें, जानिए चुनाव का ताजा अपडेट

    April 29, 2026

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.