Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से मशहूर हुईं हर्षा रिछारिया पोल खुलते ही पलटीं, बताई अपनी सच्चाई
    Featured

    महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से मशहूर हुईं हर्षा रिछारिया पोल खुलते ही पलटीं, बताई अपनी सच्चाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6475172521736867686266f57583d26fedf1a1446bfcefccfbbe5988b8b9524b88dec491efab3ba2877245
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: महाकुंभ में पहले ही दिन सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से सोशल मीडिया पर छा गईं हर्षा रिछारिया अपने पुराने वीडियो वायरल होते ही पलट गई हैं। दो साल पहले साध्वी बनने की बात कहने वाली हर्षा रिछारिया ने अब कहा कि उन्हें साध्वी न कहा जाए।

    यह भी कहा कि वह साध्वी नहीं बनी हैं। खुद को साध्वी के रूप में प्रचारित करने का दोष भी हर्षा ने सोशल मीडिया के माथे पर चिपका दिया है। हालांकि हर्षा इस बात से गदगद हैं कि उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का तमगा मिलने से वह पूरी दुनियाा में छा गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स की संख्या में भी लाखों का इजाफा हो गया है।

    महाकुंभ में सबसे पहले हर्षा शनिवार को निरंजनी अखाड़े की शोभायात्रा के दौरान एक रथ पर साधु संतों के साथ बैठी नजर आई थीं। इसी दौरान मीडिया ने उनसे बात की। एक महिला रिपोर्टर ने जब उनसे कहा कि आप इतनी सुंदर हैं, कभी मन नहीं किया कि साध्वी का वेश छोड़कर….। इस पर हर्षा ने कहा था कि मुझे जो करना था उसे छोड़कर यह वेश धारण किया है।

    हर्षा ने अपनी उम्र 30 साल बताते हुए यह भी कहा कि पिछले दो साल से वह साध्वी हैं। यहीं से उनका वीडियो खूब वायरल हुआ और सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हो गईं थीं। इसके बाद उनके कई पुराने और ग्लैमरस वीडियो भी वायरल होने लगे। दो साल पहले साध्वी बनने की उनकी बातों पर भी सवाल उठा। पिछले ही महीने बैंकाक में एंकरिंग करते हुए भी उनकी फोटो सामने आ गई। ऐसे में सोमवार को हर्षा ने सच्चाई सामने ला दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    एक टीवी चैनल से बातचीत में हर्षा ने कहा कि मैं साध्वी की तरफ बढ़ रही हूं, अभी तक साध्वी बनी नहीं हूं। साधू बनने के लिए एक दीक्षा लेनी होती है। कई संस्कार करने होते हैं। मेरी वेशभूषा को देखकर लोगों ने साध्वी हर्षा नाम दे दिया। मैं भी दो दिन से देख रही हूं कि मुझे सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जा रहा है। यह सब देखकर अच्छा लग रहा है लेकिन मैं यही कहूंगी कि मुझे साध्वी का टैग देना अभी ठीक नहीं है। मेरे गुरुदेव ने इसकी आज्ञा भी नहीं दी है। ऐसे में साध्वी कहना ठीक नहीं है।

    हर्षा असल में एंकर, मॉडल और सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर हैं। महाकुंभ में आने से पहले इंस्ट्राग्राम पर उनके साढ़े पांच लाख के करीब फॉलोअर्स थे। जो अब आठ लाख हो चुके हैं। ऐसे में वह गदगद भी हैं। ग्लैमर की दुनिया से यहां साधु संतों के साथ महाकुंभ में आने को लेकर उनका कहना है कि कुछ चीजें हमारी किस्मत में लिखी होती हैं। कुछ पुराने जन्मों का फल भी होता है। हमारी जिंदगी में कब क्या होना है, यह सब ऊपर से निर्धारित होता है। मैं बहुत अच्छी लाइफ पहले से जी रही हूं। देश-विदेश में खूब घूमा है। पिछले कुछ समय से मैंने उस लाइफ से विराम लिया है। अब साधना में हूं, गुरुदेव की शरण में आई हूं। अब लगता है कि इस जिंदगी को ज्यादा इंज्वाय कर रही हूं।

    हर्षा ने ग्लैमर की दुनिया से साधु संतों के बीच रहने और इस हृदय परिवर्तन के पीछे के कारणों पर कहा कि देखिए जब हम लोग उस लाइफ में जीते हैं तो ज्यादा दिखावा वाली जिंदगी होती है। उस समय लगता है कि किसे क्या अच्छा लगेगा और क्या बुरा लगेगा। लेकिन अब यह वाली जो जिंदगी है उससे बिल्कुल अलग है। यहां हम किसी को कुछ नहीं दिखा रहे हैं। हम केवल परमपिता परमेश्वर से जुड़े हैं। यह हृदय परिवर्तन अपने आप होता है। हर्षा ने कहा कि जैसे यहां भी जो लोग आ रहे हैं सभी भक्ति के लिए नहीं आ रहे हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं केवल सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए आए हैं। अपनी रीच बढ़ाने के लिए यहां आए हैं।

    यह भी पढ़ें :  एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

    हर्षा ने कहा कि मैंने भी संन्यास के लिए गुरुदेव से कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। उन्होंने इसके लिए डांट भी लगाई थी। कहा कि अभी तुम्हें गृहस्थ जीवन जिंदगी की बहुत सारी जिम्मेदारियां निभानी हैं। उन्हें पूरा करना है। तब तक अपनी साधना करो और अपना काम करो। मैंने अपना काम भी बंद कर दिया था। लेकिन ऐसा नहीं करने के लिए भी मना किया। ऐसे में पूजा पाठ और साधना के साथ काम भी जारी है।

    यह भी पढ़ें: माइक्रो फाइनेंस के रिकवरी एजेंट के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, अलग-अलग थानों में छह एफआईआर दर्ज, एक जेल दाखिल

    यह भी पढ़ें: एटा में पत्नी के साथ हुए विवाद में शख्स ने उठाया भयावह कदम! हाईटेंशन लाइन को हाथ में पकड़कर की आत्महत्या, जलकर हुई मौत, वीडियो आया सामने

    यह भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार, जान लें कैसे, नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.