Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारतीय रेलवे में निकली 32,438 पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रोसेस
    Featured

    भारतीय रेलवे में निकली 32,438 पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रोसेस

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Indian Railway Sarkari Jobs and Bharti min
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. रेलवे ने ग्रुप-डी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

    इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए विस्तृत सूचना जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

    पदों की संख्या और विभाग

    इस भर्ती में विभिन्न विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एस एंड टी, और इलेक्ट्रिकल विभागों में पदों की घोषणा की गई है. इनमें से ट्रैफिक विभाग में पॉइंट्समैन-B के 5058 पद हैं, जबकि इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैक मशीन असिस्टेंट के 799 पद और ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के 13,187 पद रिक्त हैं. इसके अलावा, असिस्टेंट ब्रिज के 301 पद, मैकेनिकल विभाग में असिस्टेंट (C&W) के 2587 पद, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) के 420 पद और असिस्टेंट (वर्कशॉप) के 3077 पद भी भरे जाएंगे.

    इलेक्ट्रिकल विभाग में असिस्टेंट टीआरडी के 1381 पद, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) के 950 पद और अन्य विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी. कुल मिलाकर इस भर्ती में 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

    पात्रता

    ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए या उन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) प्राप्त होना चाहिए, जो एनसीवीटी से हो. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस आयु सीमा में आरआरबी के नियमों के तहत विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे. वहीं, एससी, एसटी, ईबीसी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जो पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा यदि वे परीक्षा में शामिल होते हैं.

    परीक्षा पैटर्न

    RRB Group-D भर्ती की प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1), शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं. CBT में चार प्रमुख सेक्शन होंगे.

    सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न
    गणित: 25 प्रश्न
    सामान्य बुद्धि और तर्क: 30 प्रश्न
    सामान्य जागरूकता: 20 प्रश्न
    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी, जबकि सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा.

    ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

    अधिसूचना जारी होने की डेट: 28 दिसंबर 2024
    आवेदन शुरू होने की डेट: 23 जनवरी 2025
    आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम डेट: 22 फरवरी 2025

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.