Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बांग्लादेश की हिंदू महिलाओं ने बताई बर्बरता की कहानी, कहा- बेटियों को बचाने हमने अपना सब कुछ दे दिया…
    Featured

    बांग्लादेश की हिंदू महिलाओं ने बताई बर्बरता की कहानी, कहा- बेटियों को बचाने हमने अपना सब कुछ दे दिया…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में सत्ता विरोधी प्रदर्शन हिंदू विरोधी हिंसा में तब्दील हो चुके हैं। हिंदुओं के घरों और मंदिरों को खास तौर पर दुश्मनी में हमले हो रहे हैं। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद, हिंदुओं के घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और हिन्दू महिलाओं के साथ गैंग रेप की कई घटनाएँ भी सामने आई हैं। वहीं बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्याएँ और मंदिरों में तोड़फोड़ बड़े स्तर पर जारी है।

    ढाका के नाटोरे, धामराई, पटुआखाली के कालापारा, शरीयतपुर और फरीदपुर में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही जेसोर, नोआखाली, मेहरपुर, चाँदपुर और खुलना में भी हिन्दू घरों को भी निशाना बनाया गया है। दिनाजपुर में 40 हिंदू दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।

    बांग्लादेश की कई हिंदू महिलाएँ इस्लामी भीड़ के हाथों हुए अत्याचार की कहानी बताने के लिए आगे आई हैं। गुरुवार (8 अगस्त, 2024) को हिंदू वॉयस द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। यह वीडियो बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रहने वाली कई हिंदू महिलाओं का है। इसमें उन हिन्दू महिलाओं को अपनी दुर्दशा बताते हुए सुना जा सकता है।

    इस्लामी कट्टरपंथियों के हाथों हिंसा का शिकार हुई एक हिंदू महिला ने बताया, “वह तलवारों और धारदार हथियारों के साथ आए थे। उन्होंने सब कुछ लूट लिया। अपनी बेटियों को बचाने के लिए, हमने उन्हें अपना सब कुछ दे दिया।”

    एक अन्य हिंदू महिला ने रोते हुए बताया, “रात में वो लोग आए। उन्होंने हमारे घरों में तोड़फोड़ की और सब कुछ लूट लिया। हम इस दौरान छिप गए थे। उन्होंने मेरे साले की पत्नी को पकड़ लिया और उसे दूसरे कमरे में ले गए। उन्होंने उसके साथ रेप किया। बाद में, हमें वह मिली। उसका चेहरा कपड़ों से बंधा हुआ था। वह उसका गला भी काटना चाहते थे। उसे बचाने के लिए, हमने उन्हें सारे सोने के जेवर दे दिए।” एक दूसरी पीड़ित महिला ने बताया, “उन्होंने हमें चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पचास लोगों ने तुम्हारे घर को घेर लिया है, तुम्हारे पास भागने का कोई रास्ता नहीं है। इसके बाद उन्होंने सब कुछ लूट लिया। उन्होंने मुझे पकड़ लिया और बिस्तर पर ले गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। मैंने उनसे विनती की कि या तो मुझे छोड़ दें या मुझे मार दें। दंगाइयों ने मुझसे कहा कि मेरे पास जो भी कीमती सामान है, उन्हें दे दूँ। इसके बाद मैंने उन्हें अपने सारे गहने दे दिए, इसलिए वह सभी मुझे छोड़कर चले गए।”

    Hindu women have faced brutal torture in #Bangladesh.

    Listen to what these Hindu women of different areas of the #Pirojpur district said.

    On the night of 05/08/2024, Islamists attacked several areas of #Pirojpur Town.

    Islamists attacked Hindu houses in Rayer Kathi, Bramhan… pic.twitter.com/I0AZ4oyOI6

    — Hindu Voice (@HinduVoice_in) August 7, 2024

    बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले लगातार जारी

    इससे पहले, ऑपइंडिया ने कुछ बांग्लादेशी हिंदुओं से बात की थी। उन्होंने हमें बताया कि हिंदुओं के लिए स्थिति और लगतार खराब होती जा रही है। ऑपइंडिया से बात करते हुए बांग्लादेश के हिंदुओं ने बताया कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से जमात-ए-इस्लामी के सदस्य हिंदू व्यवसायों और हिंदू घरों की लिस्ट बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    अपनी सुरक्षा के लिए डरते हुए उन्होंने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कई लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि जमात-ए-इस्लामी और अन्य इस्लामी कट्टरपंथी बंदूकों के साथ सड़कों पर घूम रहे हैं, इससे उनके लिए सुरक्षित स्थानों पर जाना असंभव हो गया है।

    5 अगस्त को बताया गया था कि जिहादियों ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमला किया था। प्रधानमंत्री पद से हसीना के इस्तीफे के बावजूद, विरोध प्रदर्शन जारी रहे और हिंदुओं पर हमले भी हुए।

    यह भी पढ़ें: HCL में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 20 अगस्त

    यह भी पढ़ें: महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें: पति को नींद में सुलाकर मोहल्ले के लड़कों संग पत्नी बनाती थी अनैतिक सम्बन्ध, फिर एक दिन जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.