Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»HCL में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 20 अगस्त
    Featured

    HCL में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 20 अगस्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की जरूरी योग्यता रखते हों और इच्छुक भी हों, वे फॉर्म भर सकते हैं.

    इन वैकेंसी से जुड़े जरूरी डिटेल हम यहां शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप आवेदन से संबंधित जरूरी जानकारियां पा सकते हैं.

    इस आधिकारिक वेबसाइट से भरना है फॉर्म

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है hindustancopper.com. इस वेबसाइट से इन वैकेंसी के बारे में डिटेल में जानकारी भी पा सकते हैं और आगे के अपडेट की खबर भी रख सकते हैं.

    भरे जाएंगे इतने पद

    इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 195 पदों पर कैंडीडेट्स की भर्ती होगी. यह पद मेट (माइंस), ब्लास्टर (माइंस), डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रीशियन, ड्रॉट्समैन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सर्वेयर, कारपेंटर, प्लंबर, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, सोलर टेक्नीशियन आदि के हैं.

    कौन कर सकता है आवेदन

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही वह जिस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहता है, उसके पास संबंधित फील्ड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. एज लिमिट की बात करें तो ये 18 से 25 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    सेलेक्शन कैसे होगा

    इन वैकेंसी की खास बात यह है कि इनके लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है बल्कि मेरिट के आधार पर उनका चयन किया जाएगा. 10वीं और आईटीआई के मार्क्स देखे जाएंगे और उनके आधार पर लिस्ट बनेगी. अलग-अलग बात करें तो दसवीं के नंबरों को 70% वेटेज और संबंधित आईटीआई डिप्लोमा को 30% वेटेज दिया जाएगा. कुछ पदों के लिए कुल वेटेज सिर्फ और सिर्फ दसवीं के मार्क्स को दिया जाएगा. अगर दो कैंडिडेट्स की उम्र एक होती है तो फिर जिसकी उम्र ज्यादा होगी उसे वरीयता दी जाएगी.

    यह है आवेदन की अंतिम तिथि

    एचसीएल के इन पदों पर आवेदन 1 अगस्त से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें और यह भी जान लें कि आवेदन करने के पहले आपको गवर्नमेंट आफ इंडिया के पोर्टल अप्रेंटिसशिप पर जाकर अप्लाई करना होगा. यहां खुद को रजिस्टर करने के बाद ही आगे का फॉर्म भर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: GAIL में अनेक पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 24 हजार से 1 लाख रु तक मिलेगी सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    यह भी पढ़ें: इन विभागों में तीस हजार पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026

    सी डब्ल्यू हाउस कोरबा में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, NCH गेवरा हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० रामलाल ने दी अपनी सेवाएं

    October 29, 2026

    Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,055 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे:  मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महाअभियान…

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.