Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
    Featured

    महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला विवादों में है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 08 अगस्त को डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी संजय राय गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर का विरोध बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने आरजी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है। घटना सामने आने के तीसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उनका आरोप है कि इस मेडिकल कॉलेज की पूरी सुरक्षा एजेंसी में खामी है।

    कोलकाता की घटना को लेकर दिल्ली में भी विरोध हो रहा है। रविवार  11 अगस्त को रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपी संजय रॉय ने ​​​​​​4 शादियां की थीं। संजय के गलत बर्ताव के कारण 3 पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। चौथी पत्नी की कैंसर के कारण पिछले साल मौत हो चुकी है।

    9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रेप और हत्या की बात कबूल की। फिलहाल संजय 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।

    कोलकाता के पुलिस कमिश्नर कुमाय गोयल ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।वहीं कोलकाता में डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

    ईयरफोन से पकड़ा गया संजय, फोन में पोर्न वीडियो मिले

    पुलिस के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी 9 अगस्त को सुबह हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी। क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह हॉल से बाहर आया तो उसके पास ईयरफोन नहीं था। इसके बाद संजय समेत कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

    पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। पूछताछ के दौरान संजय ने रेप और मर्डर की बात कबूली।

    संजय हॉस्पिटल में पुलिस की मदद के लिए सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। उसका हॉस्पिटल के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आना-जाना था। पुलिस ने उसे 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था।

    डॉक्टर एसोसिएशन की 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल

    रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FRODA) ने कोलकाता की घटना के विरोध में 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने आज और कल भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा। इसमें 12 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल और अस्पतालों में इलेक्टिव सर्विस (इमरजेंसी सर्विस शामिल नहीं) बंद रखने का ऐलान किया है।

    रेजिडेंट डॉक्टरों के गंभीर आरोप

    रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पूरी सुरक्षा एजेंसी में खामी है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और 24 घंटे कड़ी निगरानी की मांग की थी। हालांकि, प्रबंधन की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को मेडिकल एजुकेशन डॉयरेक्टर डॉ. कौस्तव नायक ने बताया था कि ये नेचुरल डेथ नहीं है। जांच चल रही है। 1-2 दिन के भीतर डिटेल्ड रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट और आंख से बह रहा था खून

    31 साल की ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने 2 जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली। पुलिस ने बताया ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर किया गया। घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई। CCTV में आरोपी संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा। अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया और माना कि यह रेप और हत्या का मामला है।

    स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 मेंबर्स का जांच पैनल बनाया है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।

    पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है। रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं इसका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं। हमें CBI जांच में कोई परेशानी नहीं है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैंने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा की समर्थक नहीं हूं, लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    वहीं आरोपी की मां ने कहा कि कोई कह रहा दुष्कर्म किया, कोई कह रहा हत्या की, किसी ने कहा पैसे लिए, आखिर क्या हुआ है यह मुझे नहीं पता है। मैं कुछ नहीं कह सकती, मुझे कुछ भी नहीं पता है। मेरे बेटे ने दबाव में आकर रेप-हत्या की बात कबूल की है। मेरा बेटा ऐसा नहीं है।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और नज़रदारी की ज़रूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है।

    नर्सों के विरोध-प्रदर्शन को विपक्षी पार्टियों का साथ

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया। ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामले में जल्द न्याय की मांग करते हुए नर्सों ने शनिवार को कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा था कि मामले की जांच कमेटी में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी होना चाहिए ताकि निष्पक्ष न्याय हो। वाम दल SFI और DYFI ने मामले के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में चक्का जाम का ऐलान किया था।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्य के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवाकर खनन माफियाओं ने करवाया आँध्रा पुलिस से गिरफ्तार…

    यह भी पढ़ें: पति को नींद में सुलाकर मोहल्ले के लड़कों संग पत्नी बनाती थी अनैतिक सम्बन्ध, फिर एक दिन जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पुराने से पुराने झाइयों को साफ कर देगा फिटकरी का ये उपाय, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026942 Views
    Don't Miss

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने वक्तव्य…

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.