Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    August 2, 2026

    दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    August 1, 2026

    Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ राज्य के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवाकर खनन माफियाओं ने करवाया आँध्रा पुलिस से गिरफ्तार…
    Featured

    छत्तीसगढ़ राज्य के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवाकर खनन माफियाओं ने करवाया आँध्रा पुलिस से गिरफ्तार…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2024Updated:August 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के 4 पत्रकार अवैद्य खनन और भ्रष्टाचार की खबरें कवरेज करने के लिए निकले थे और बताया जा रहा है कि वे भ्रष्ट सिस्टम के शिकार बन गए । जानकारी के मुताबिक चारों पत्रकार छत्तीसगढ़ और आंध्रा बॉर्डर जो कोंटा थाने से जुड़ा है वहां धड़ल्ले से अवैद्य खनन की सूचना पर निकले थे।इसमें बस्तर के जाने-माने पत्रकार बप्पी , आजतक चैनल से धर्मेन्द्र, हिंदी ख़बर से मनीष और नीशू त्रिवेदी को आंध्रा पुलिस ने गाँजा तस्करी के मामले में पकड़ लिया है। आंध्रा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के चारों पत्रकारों को चिंतूर थाने में बैठा रखा है।

    बताया जा रहा है कि ये सभी अवैध रेत मामले की ख़बर बनाने के लिए पहुँचे थे, ख़बर पूरी तरह से अभी बनी भी नहीं थी कि ये सभी पत्रकार ही ख़बर बन गए…

    IMG 20240811 WA0029

    बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन के मामले में पुलिस अधिकारियों समेत खनन माफिया का भी पर्दाफ़ाश हो जाता इसलिए साजिशन पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवा कर आंध्रा पुलिस ने पत्रकारों को ही फँसा दिया है।

    असल में आंध्रा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के बॉर्डर वाले थानों की देख-रेख में ही अवैद्य खनन का कारोबार फलता-फूलता था और अवैद्य खनन की ख़बर प्रकाशित होने पर बार्डर के दोनों थाने समेत खनन माफिया को भी नुकसान होता , इसलिए पत्रकारों की गाड़ी में ही इस भ्रष्टाचारी तंत्र ने गांजा प्लांट करवा दिया।

    इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आंध्रा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच करने की बात की है। बस्तर जिला पत्रकार संघ ने भी इस मामले को लेकर आंध्रा के पत्रकारों से मदद करने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें :  सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    पत्रकारों को साजिशन फंसाने की कोशिश, सरकार हस्तक्षेप करे : रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर

    खनन माफियाओं के खिलाफ खबर बनाने गए बस्तर के चार पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखकर उन्हें फंसाने की कोशिश आंध्रप्रदेश की पुलिस कर रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के सुकमा के एक टीआई की भूमिका संदिग्ध है, जिसके साथ पत्रकारों की कहासुनी हुई थी। माना जा रहा है उसने ही पत्रकारों को फंसाने गाड़ी में गांजा रखवाया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दो लोग रात में उनकी गाड़ी खोलते हुए दिख रहे हैं। ये फुटेज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गृह मंत्री तक भी पहुंचा है। बाकी सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश भी की गई है। इस पूरे मामले में साजिशन पत्रकारों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

    माननीय मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और राज्य के डीजीपी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और पत्रकारों के खिलाफ साजिश रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गृहमंत्री जी इस मामले को देख भी रहे हैं, उम्मीद करते हैं पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होगा। रायपुर प्रेस क्लब बस्तर के पत्रकार साथियों के साथ खड़ा है।

    पत्रकार संगठनों के विरोध के बाद जागी सरकार

    पत्रकार बप्पी राय को रेत तस्कर से मिलकर फर्जी गांजा तस्करी मामले में फंसाकर आंध्रा पुलिस की हिरासत में पहुंचाने वाला कोंटा टीआई अजय सोनकर पर राज्य सरकार ने कार्यवाही करते हुए तुरंत हटाए गए हैं। वहीं रेत खदान पर रोक लगा दिया गया है।

    छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस के आला अधिकारी आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं । उम्मीद है किवपत्रकार बप्पी राय भी जल्द षड्यंत्र से बाहर निकल आएंगे, बाकी तीन पत्रकारों को रिहा किए जाने की भी खबर सामने आ रही है।

    यह भी पढ़ें :  गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    उधर इस मामले में षड्यंत्रकारियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदेश के पत्रकार अड़े हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: पति को नींद में सुलाकर मोहल्ले के लड़कों संग पत्नी बनाती थी अनैतिक सम्बन्ध, फिर एक दिन जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पुराने से पुराने झाइयों को साफ कर देगा फिटकरी का ये उपाय, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    यह भी पढ़ें: ‘दाढ़ी उखाड़कर बांग्लादेश भेजेंगे’, राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना की धमकी, कहा – 24 घंटे में भारत छोड़ो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    August 2, 2026

    दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    August 1, 2026

    Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    August 1, 2026

    ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी

    August 1, 2026

    एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

    August 1, 2026

    Korba: बरबसपुर में खुल रहे नए शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी विभाग को दी चेतावनी

    August 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,154 Views
    Don't Miss

    Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    August 2, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास :…

    दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    August 1, 2026

    Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    August 1, 2026

    ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.