Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फातिमा खान ने दी थी CM योगी को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के बाद हुआ ये खुलासा
    Featured

    फातिमा खान ने दी थी CM योगी को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के बाद हुआ ये खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63765026317306801291698c14d73ca160954d756f7deea767df222c6094a94e3a67ebcb18f5577b7debc5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

    आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है।

    अधिकारी ने बताया कि उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। पुलिस ने बताया कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

    ज्‍वाइंट ऑपरेशन के बाद पकड़ी गई फातिमा

    पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

    अधिकारी ने बताया कि आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने यूपी और हरियाणा के शूटर्स को भी गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    पप्पू यादव को भी मिली थी धमकी

    इससे पहले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए जान की धमकी दी गई थी। इसमें उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने को कहा गया था। उधर, धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कार चालक की दबंगई ! ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटका कर 100 मीटर घसीटा

    यह भी पढ़ें: प्रिसिपल से लव मैरिज करने के बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, पढ़ें लव-सेक्स और मर्डर की खौफनाक कहानी

    यह भी पढ़ें: हुंकरा पहाड़ी के पीछे मिली अज्ञात युवक की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026

    बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    March 27, 2026

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026508 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    आज का राशिफल: आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.